संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936 गुरुवार 3 फरवरी 2022
एक लक्ष्य व सतत मेहनत ही सफलता का मूल मंत्र- कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य
DRMS NEWS शहडोल। कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य जिला मुख्यालय में स्थित जिला महिला समिति पहुंच कर स्कूल का औचक निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर ने जिला महिला समिति के विभिन्न कक्षों का अवलोकन करते हुए निर्देश दिए कि स्कूल का संचालन शासन द्वारा निर्धारित कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए किया जाए तथा जो छात्र 15 से ऊपर के हैं उनको कोविड-19 का वैक्सीनेशन अनिवार्य रूप से कराया जाए। साथ ही कोविड-19 कुल व्यवहार का पालन करने हेतु समझाइश दी जाएं।
http://www.drmsnews.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news)आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी,उमरिया,अनूपपुर)मध्य प्रदेश (भारत) दिन गुरुवार 3 फरवरी 2022
DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) (http://www.drmsnews.online)
परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं
स्कूल के छात्र-छात्राओं से किया संवाद
कलेक्टर ने स्कूल के छात्र छात्राओं से शैक्षणिक सुविधाओं के संबंध में चर्चा की और छात्र छात्राओं से उनके भविष्य निर्धारण के संबंध में संवाद करते हुए कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर सतत मेहनत ही सफलता का मूल मंत्र है, इसे मनोज योग्य से आत्मसात करना चाहिए और अपने भविष्य को उज्जवल बनाना चाहिए।
कलेक्टर ने कहा कि छात्रों के प्रथम गुरु उनकी मां होती है, जो बच्चों में संस्कारवान बनाती है। उसके बाद जब बच्चे स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते हैं तो गुरु के द्वारा दी जाने वाली शिक्षा उनके भविष्य का उन्नत मार्ग प्रशस्त करती हैं।
गुरु के दिए गए आदर्श, विचार एवं ज्ञान का सभी छात्र छात्राओं को सम्मान करना चाहिए। साथ ही किसी भी प्रश्न के जवाब से पूर्ण रूप से संतुष्ट ना हो जाए तब तक अपने गुरु से उसका समाधान पूछना चाहिए क्योंकि मनुष्य को विषय वस्तु का पूर्ण ज्ञान होना आवश्यक है।
इस दौरान कलेक्टर ने छात्र-छात्राओं से एक-एक करके उनके भविष्य के सपनो के संबंध में जानकारी प्राप्त की और कहा कि सपनों के साकार करने के लिए हम अपनी आदतें बनाते हैं और फिर वही आदतें हमारा भविष्य बनाती हैं।
सपने साकार करने के लिए अच्छे आदर्श आचार एवं विचारों का अनुसरण करने के साथ-साथ अच्छी आदतें अपनाना चाहिए। संवाद के दौरान कलेक्टर ने छात्रों को प्रेरणा देते हुए कहा कि जीवन में विफलता से कभी घबराना नहीं चाहिए और बार-बार किए गए सच्चे मन से प्रयास सफलता अवश्य दिलाती है। इस बात का हमेशा ध्यान रखें।
इस दौरान जिला समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान शहडोल डॉ० मदन त्रिपाठी जिला महिला समिति के प्राचार्य एवं शिक्षक उपस्थित थे।
अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
अध्यक्ष महिला वित्त एवं विकास निगम श्रीमती अमिता चपरा का शहडोल दौरा कार्यक्रम
DRMS NEWS शहडोल। प्रबंधक मध्यप्रदेश महिला वित्त एवं विकास निगम भोपाल से प्राप्त जानकारी के अनुसार अध्यक्ष महिला वित्त एवं विकास निगम श्रीमती अमिता चपरा शहडोल जिले के प्रवास पर रहेंगी।
जानकारी के अनुसार 4 फरवरी 2022 को भोपाल से शहडोल के लिए प्रस्थान करेंगी, 5 फरवरी को प्रातः 11 बजे सहजीवन समिति द्वारा संचालित कार्यक्रम का अवलोकन (कल्याणपुर), सांय् 4 बजे स्थानीय कार्यक्रम एवं गणमान्य नागरिकों से भेंट करेंगी, 6 फरवरी को अपरान्ह 12 बजे से राज्य आजीविका मिशन एवं महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों के साथ कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में बैठक, सांय 4 बजे से स्थानीय कार्यक्रमाें में सहभागिता निभाएगीं एवं 7 फरवरी 2022 को प्रातः 10 बजे शहडोल से भोपाल हेतु प्रस्थान करेंगी।
अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
कमिश्नर राजीव शर्मा ने लखवरिया की गुफाओं का किया अवलोकन और लखवरिया स्थित राम एवं शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना
DRMS NEWS शहडोल। कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने शहडोल जिले के तहसील बुढार से 15 कि.मी. दूर प्रचीन ऐतिहासिक लखवरिया धाम का भ्रमण के दौरान वहां पर गुफाओं में स्थित शिव मंदिर एवं राम मंदिर में पूजा-अर्चना की एवं उनकी पौराणिकता एवं ऐतिहासिक स्थितियों के संबंध में विस्तार से पूजारियों से जानकारी प्राप्त की।
कमिश्नर ने शिव मंदिर के पुजारी रामानुज मिश्रा से शिवलिंग के संबंध में जानकारी ली। पुजारी ने बताया कि इस शिवलिंग का उल्लेख अग्नि पुराण में भी है। इस दौरान उन्हांेने लखवरिया में स्थित प्राचीनतम गुफाओं का भी अवलोकन किया एवं उनके संरक्षण एवं संवर्धन हेतु प्रागंण में बैठकर ग्रामीणों एवं ट्रस्ट के सदस्यों से चर्चा की। कमिश्नर ने राम मंदिर के महंत लल्ला राम शर्मा से मंदिर की व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
इस मौके पर तहसीलदार श्रीमती मीनाक्षी बंजारे, नायब तहसीलदार सुश्री साक्षी गौतम, जूना अखाडा के सदस्य पशुपतनंद गिरि, समाजसेवी एवं ट्रस्टी पावन कुमार चमाड़िया, सेवा निवृत्त उप पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह, देवेन्द्र प्रताप सिंह, समाजसेवी इन्द्र कुमार तिवारी सहित अन्य समाजसेवी ग्रामीणजन उपस्थित थें।
अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
लखवरिया स्थित तालाब के निरीक्षण के समय बच्चों से कमिश्नर ने किया संवाद
कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने बुधवार की शाम शहडोल जिले के तहसील बुढार से 15 कि.मी. दूर प्रचीन ऐतिहासिक लखवरिया धाम का भ्रमण के दौरान वहां पर स्थित तालाबों का अवलोकन किया। इस दौरान तालाब के पास बाल्मीक यादव, अनुराग बैगा, यश बैगा, आकाश यादव एवं शैलेश बैगा नामक बच्चों से उनकी पढाई-लिखाई, परिवारिक जानकारी एवं विद्यालय में शिक्षकों के संबंध में पढ़ाई एवं विद्यालय में मध्यान भोजन मिलने आदि की भी जानकारी ली।
उन्होंने बच्चों से पूछा कि पढने के बाद आगे क्या बनने की इच्छा है, बच्चों ने बताया कि मैं डॉक्टर एवं पुलिस बनकर समाज एवं देश की सेवा करूंगा। इस मौके पर तहसीलदार श्रीमती मीनाक्षी बंजारे, नायब तहसीलदार सुश्री साक्षी गौतम, समाजसेवी सहित अन्य समाजसेवी, ग्रामीणजन उपस्थित थें।
ग्राम कोइलहा के सुरेश यादव ने कमिश्नर से गांव में बिजली लगवाने की रखी मांग
कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने आज शाम शहडोल जिले के तहसील बुढार से 15 कि.मी. दूर प्रचीन ऐतिहासिक लखवरिया धाम का भ्रमण के दौरान ग्राम कोइलहा के सुरेश यादव ने बताया कि यहां से 10 कि.मी. दूर मेरे गांव में आज तक बिजली नही पहुंच पाई है जिससे ग्रामीणों को अधेंरे में रहना पड़ रहा है इसी के साथ ही गांव के बच्चों की पढ़ाई एवं संचार सुविधाओं से भी वंचित होना पड़ रहा है।
इस पर कमिश्नर ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर व्यवस्थाएं बनाए जाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर तहसीलदार श्रीमती मीनाक्षी बंजारे, नायब तहसीलदार सुश्री साक्षी गौतम, समाजसेवियों सहित अन्य ग्रामीणजन उपस्थित थें।
प्रशासन, आम नागरिक तथा पुरातत्व प्रेमी सब मिलकर लखवरिया का करें विकास
कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने आज शाम शहडोल जिले के तहसील बुढार से 15 कि.मी. दूर प्रचीन ऐतिहासिक लखवरिया धाम का भ्रमण के दौरान वहां पर स्थित राम मंदिर के परिसर में चौपाल लगाकर लखवरिया धाम के विकास एवं जीर्णाेधार सहित अन्य व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने के संबंध में ग्रामीणजनों से उनकी राह एवं विचार पूछे।
अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
मंदिर के 100 एकड़ भूमि के कुछ अंश भाग में 20-25 लोगों ने की अवैध अतिक्रमण
ग्रामीणों ने बताया कि लखवरिया धाम में ट्रस्ट की व्यवस्थाएं सुदृढ़ नही है, मंदिर परिसर की लगभग 100 एकड़ की भूमि के कुछ अंश में लगभग 20-25 लोगों द्वारा अवैध अतिक्रमण किया गया है, मंदिर में ट्रस्ट की ओर से प्रसाद वितरण आदि की व्यवस्थाएं संचालित नही है इस स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किये जाने की एवं पुरासम्पदाओं को संरक्षित किये जाने की नितांत आवश्यकता है।
कमिश्नर राजीव शर्मा ने लोंगों की राह सुनने के बाद कहा कि गांव के लोग अपनी-अपनी क्षमताओं के अनुरूप यथासंभव सहयोग देकर मंदिर की व्यवस्थाओं को सुदृढ बनाने का प्रयास करें जिससे यहां पर लोंगों की आवाजाही बढे़गी। इसी प्रकार सब मिलकर धार्मिक आयोजन इत्यादि कराते रहे जिससे आमदनी बढ़ेगी और पर्यटकों की वृद्वि होने से ग्रामीणों को रोजगार के अवसर बढ़ेंगे ।
लखवरिया मंदिर परिसर में लगाई चौपाल
उन्होंने कहा कि इस हेतु प्रशासन भी पूरा सहयोग करेगा। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों का विकास एवं वहां पर सुव्यवस्थाओं से नाम बढता है और यह सब स्थानीय निवासियों एवं समाजसेवियों के सहयोग से ही संभव है। उन्होंने कहा कि व्यवस्थाएं बढाने एवं इस ऐतिहासिक व पौराणिक स्थल को विकसित करने की जिम्मेदारी गांव के लोंगो, ट्रस्ट के सदस्यों की भी है इन जिम्मेदारियों का निर्वहन सभी मिलकर करें और विकास में सहभागी बनें।
कमिश्नर ने मंदिर के पुजारी को विष्णूमंत्र सुनाकर उन्हें और अधिक पूजा पर शुद्धता का ध्यान देने का सुझाव दिया। इस मौके पर तहसीलदार श्रीमती मीनाक्षी बंजारे, नायब तहसीलदार सुश्री साक्षी गौतम, समाजसेवी सहित अन्य समाजसेवी, ग्रामीणजन उपस्थित थें।
अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के अन्तर्गत उद्योग एवं खुदरा व्यवसाय हेतु आवेदन आमंत्रित
DRMS NEWS शहडोल। महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र शहडोल ने जानकारी दी है कि म०प्र० शासन के जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा संचालित नवीन योजना, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना अंतर्गत उद्योग क्षेत्र के लिये 50 लाख रूपयें तक एवं सेवा अथवा खुदरा व्यवसाय के लिये 25 लाख रूपयें तक की परियोजना लागत सीमा निर्धारित की गई है।
योजना मे उम्र 18 वर्ष से 40 वर्ष तक और न्यूनतम योग्यता 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण आवेदक आवेदन कर सकते है। योजना का लाभ नवीन उद्यम की स्थापना हेतु देय होगा, जिसमें 3 प्रतिशत ब्याज अनुदान प्रतिवर्ष की दर से 7 वर्ष तक देय होगा।
योजना के आवेदन लिंक Samast.mponline.gov.in पद पर ऑनलाईन माध्यम से स्वीकार किये जायेगे। इच्छुक आवेदक योजना की विस्तृत जानकारी के लिये कार्यालय जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, शहडोल के कार्यालीन समय में सम्पर्क कर सकते है।
आईये हम सब मिलकर कोरोना को परास्त करें कोरोना से जंग जनता के संग
अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇
http://www.drmsnews.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप 8962637936), 8085090333,
Email: prakashsdl58@gmail.com,
drmsnews.vps999@gmail.com
DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत) MO. (व्हाट्सएप 8962637936), 8085090333, email: prakashsdl58@gmail.com,
drmsnews.vps999@gmail.com शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnews.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए http://www.drmsnews.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnews.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnews.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.(8962637936 व्हाट्सएप), 8085090333,
email: prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿
समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnews.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnews.online में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnews.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।
आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते हुए http://www.drmsnews.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnews.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
http://www.drmsnews.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnews.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें। पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. (8962637936 व्हाट्सएप), 8085090333,email: 👉 prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳
भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी
हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार। TogetherAgainstCovid19
मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये, खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर कोरोना मुक्त बनाएं
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह
DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज)
0 टिप्पणियाँ