
drms news (मानपुर-उमरिया)। कन्या शिक्षा परिसर मानपुर में उस समय तनाव की स्थिति निर्मित हो गई जब कन्या शिक्षा परिसर मानपुर के प्राचार्य अमरजीत द्विवेदी पर छात्राओं के साथ अमानवीय व्यवहार करने तथा गंभीर और आपत्तिजनक आरोप लगने का मामला सामने आया है बताया जा रहा है कि प्राचार्य द्वारा छात्राओं के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया और उनकी चरित्र को लेकर भी कथित रूप से अनुचित टिप्पणी की गई।
मनोज श्रीवास्तव ने इस के संबंध में बताया कि इस घटना से छात्राओं में भारी आक्रोश देखा गया। छात्राओं ने बताया कि जब से साक्षी शुक्ला ने अधिक्षिका का पद भार ग्रहण किया है तब से शिक्षा व्यवस्था के साथ-साथ शासकीय गाइड लाइन के मुताबिक भोजन नाश्ता आदि के साथ-साथ चिकित्सा व्यवस्था समय समय पर मुहैया कराई जा रही है।
हमें शैक्षणिक भ्रमण पर भी ले जाया जा रहा है, जिससे हमें शैक्षणिक साथ-साथ होती रहती है, वहीं पूर्व अधीक्षक द्वारा शासन की गाइड लाइन के मुताबिक किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं की जाती थी एवं हमें कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।
छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया कि
प्राचार्य द्वारा हमें जाति सूचक शब्द से अपमानित किया जा रहा है एवं हमारे ऊपर आरोप प्रत्यारोप लगाए जाते हैं कि मोबाइल रखती हैं वा हमारे खिलाफ गलत अश्लील टिप्पणी की जाती जिससे हम काफी आहत एवं विवस होकर आज सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करना पड़ा अगर समय रहते प्राचार्य को शिक्षा परिषद मानपुर से नहीं हटाया गया तो निश्चित रूप से इस शिक्षण व्यवस्था को ग्रहण लग जाएगा साथ ही प्राचार्य द्वारा मीडिया के साथ-साथ गांठ कर अधिक्षिका शाक्षी शुक्ला एवं शिक्षक दिनेश चंद्र साहू के ऊपर बेबुनियाद निराधार आरोप लगाए गए हैं जिसकी हम सभी छात्राएं पुष्टि करते हैं जिले के संवेदनशील कलेक्टर महोदय से जन अपेक्षा है उक्त मामले को त्वरित संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई अपेक्षित है।
अधिक्षिका शाक्षी शुक्ला का इस मामले में कहना है कि मेरे ऊपर प्राचार्य द्वारा लागाये गये आरोप झूठे है मुझे बदनाम करने की साज़िश है। इन्हें कभी माफ नहीं किया जा सकता है, वहीं शिक्षक दिनेश चंद्र साहू ने कहा कि जब से साक्षी शुक्ला अधीक्षक बनी है बच्चों को अच्छा खाना मिल रहा चूंकि में शाला में शिक्षक हूं इसलिए कभी-कभी में अधीक्षिका साक्षी शुक्ला की मदद कर देता हूं मेरे बारे में भी प्राचार्य द्वारा गलत सलत टिप्पणी की जाती है।
0 टिप्पणियाँ