DRMS NEWS

DRMS NEWS

ग्राम कठौतिया में श्री राम महायज्ञ की पूर्णाहुति: विशाल भंडारे में उमड़ा जनसैलाब, साधु-संतों और गणमान्य अतिथियों ने बढ़ाई शोभा

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (शहडोल)ग्राम कठौतिया में विगत 9 फरवरी से चल रहे 10 दिवसीय श्रीराम महायज्ञ और संगीतमय श्रीराम कथा का बुधवार, 18 फरवरी को हवन, पूर्णाहुति और एक विशाल भंडारे के साथ अत्यंत भव्यता के साथ समापन हुआ। राम महायज्ञ समिति के अध्यक्ष अभिमन सिंह जोधावत के कुशल नेतृत्व में आयोजित इस  श्रीराम महायज्ञ का विधि विधान से पूजन पाठ हवन सीताराम समाधिया मथुरा से पधारे यज्ञाचार्य जी 10 विद्वान ब्राह्मणों के साथ पूर्णाहुति किया । महा भंडारे में क्षेत्र के हजारों लोगों ने पहुंचकर भोजन प्रसाद ग्रहण की और अपने जीवन को धन्य बनाया।

महायज्ञ के अंतिम दिन सर्वप्रथम यज्ञशाला में पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुई, जिसमें समिति के सदस्यों ने आहुतियां देकर धर्म लाभ लिया। इसके पश्चात विशाल भंडारे का शुभारंभ हुआ। भंडारे के दौरान समिति के सदस्यों ने पूर्णनिष्ठा और समर्पण के साथ अतिथियों एवं हजारों श्रद्धालुओं का खूब स्वागत-सत्कार किया।

साधु-संतों और गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में इस भव्य श्रीराम महायज्ञ एवं कथा में कई प्रमुख साधु-संतों और गणमान्य हस्तियों ने पधारकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और अपना अमूल्य सहयोग प्रदान किया। पूज्य संतगण श्रीराम जानकी मंदिर बुढ़ार के महंत अर्जुन दास महाराज, ज्वालामुखी धाम उचेहरा के बड़े महाराज और शिवाकांत महाराज, विशेष अतिथि: क्षेत्रीय विधायक श्रीमती मनीषा सिंह, फतेह बहादुर सिंह गहरवार (मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश) मुख्य रूप से शामिल रहे। अन्य गणमान्य नागरिक एवं सहयोगी में छोटेलाल सरावगी, मुद्रिका सिंह, अवधेश प्रसाद अवस्थी, लक्ष्मण गुप्ता, विजय गुप्ता, रामनरेश गुप्ता, जगन्नाथ शर्मा, निलेश सिंह तोमर, अजीत सिंह तोमर नरेंद्र सिंह शेखावत, वंश रूप मिश्रा, अरविन्द गौतम अर्जुन सिंह सेंगर, गेंद लाल यादव, टीकराम सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह खत्री, ओंकार सिंह सेंगर, पन्नालाल शर्मा (राजनगर), रामनिवास सिंह परमार, राजेश प्रताप सिंह परिहार (उधिया), संजीव श्रीवास्तव, राम कृपाल सिंह गहरवार, रामफ़ल सिंह सोलंकी, रमेश श्रीवास्तव (कोठी), आजाद सिंह, अमोल सिंह सिसोदिया, महेश सिंह कछवाह, राजेश सिंह डोंगरे, अंबोज श्रीवास्तव, सुशील शर्मा, अनूप मिश्रा, सुमंत शर्मा, राज सिंह, नीरज श्रीवास्तव, संजय शर्मा, लल्लू सिंह तोमर, प्रियम त्रिपाठी, राजकुमार सिंह तोमर, सुरेंद्र सिंह डोंगरे, राजेंद्र सिंह सोलंकी, प्रकाश सिंह तोमर, ध्यान सिंह डोंगरे, रामकिशोर सिंह चौहान,राजीव सिंह सेंगर,वंश बहादुर सिंह चौहान, अंगद सिंह गहरवार, रघुनंदन सिंह गहरवार, भानु प्रताप सिंह चौहान, अविनाश सिंह तोमर कुशल सिंह तोमर रमाकांत सिंह परमार और सुरेश सिंह चंदेल। 

भंडारे की व्यवस्था एवं सेवा कार्य में इनका रहा विशेष योगदान

इस विशाल भंडारे की सुचारू व्यवस्था और सफल संचालन में समिति के संयोजक अशोक सिंह जोधावत, उपाध्यक्ष सुशील कुमार श्रीवास्तव ओंकार सिंह जोधावत,  का विशेष मार्गदर्शन रहा। भंडारे में सेवा कार्य को सुदृढ़ बनाने में कृष्णकांत सिंह जोधावत, राजकुमार सिंह जोधावत, संदीप सिंह जोधावत, बृजभान सिंह जोधावत राजेश सिंह जोधावत, नीरज सिंह जोधावत, राघवेंद्र सिंह जोधावत, ध्रुव सिंह जोधावत, आलोक सिंह जोधावत, भारतेंदु सिंह जोधावत, कृष्णा सिंह जोधावत, बृजराज सिंह जोधावत, दीपक सिंह जोधावत, धर्मेंद्र सिंह कछवाह प्रवीण सिंह जोधावत सतीश कुमार श्रीवास्तव, ओम प्रकाश सिंह जोधावत, रमाकांत सिंह जोधावत, प्रयाग सिंह जोधावत, अनुज सिंह  विमल यादव सतीश श्रीवास्तव माधव कोल एवं विवेक सिंह जोधावत दीपक सिंह धर्मेंद्र सिंह कछवाह दीपचंद सिंह डोंगरे आयुष उपाध्याय शुभम द्विवेदी आदित्य उपाध्याय, नैतिक द्विवेदी लल्लू पांडेय शुभ सिंह मनु सिंह रामराज सिंह साकेत सिंह डी एस सिंह ने बढ़-चढ़कर अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम  एवं मंच का संचालन अशोक सिंह जोधावत ने श्रीराम यज्ञ महासमिति के संयोजक ने किया ।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ