
drms news (मानपुर-उमरिया)। मानपुर विधानसभा में संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा की गई कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मानपुर ने मध्यप्रदेश शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।बस स्टैंड मानपुर पर आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट उमाशंकर पटेल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन किया।
विदित हो कि 19 फरवरी को विधानसभा कार्यवाही के दौरान संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार को लेकर की गई कथित टिप्पणी के विरोध में यह प्रदर्शन आयोजित किया गया। कांग्रेस नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ बताते हुए कड़ा आक्रोश व्यक्त किया।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया।
इस अवसर पर युवा नेता विजय गौतम, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजू सिंह, वरिष्ठ नेता राम गोपाल दहिया, ज्ञान प्रकाश पटेल, यूकां अध्यक्ष पंकज गौतम, अशोक पटेल, देवेंद्र मिश्रा, रामप्रकाश पटेल, राम सुशील पटेल, कुश परिहार, भोला पटेल, रोशन खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।
0 टिप्पणियाँ