DRMS NEWS

DRMS NEWS

विकास कार्यक्रम नौकरशाही के चंगुल से बाहर कैसे निकलेगा..?

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर-उमरिया)ऑल इंडिया पंचायत परिषद के मुख्य महामंत्री एवं बलवंत राय मेहता पंचायती राज फाउंडेशन के न्यासी- सचिव शीतला शंकर विजय मिश्र ने बांधवगढ़ के टाइगर हैवल रिसॉर्ट (ताला) जिला उमरिया में मध्य प्रदेश राज्य पंचायत परिषद द्वारा अमर शहीद बलवंतराय मेहता, संस्थापक अध्यक्ष, ऑल इण्डिया पंचायत परिषद, प्रथम मुख्यमंत्री गुजरात एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के 127 वें जन्म दिवस समारोह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश के अधिकांश राज्यो में विकास कार्यक्रम अभी भी नौकर शाही के चंगुल से बाहर नहीं निकल पाया है सभी स्तरों पर अंतिम निर्णय सरकारी कर्मचारियों एवं अधिकारियों के की इच्छा से ही हो रहा है। 

पंचायतीराज के माध्यम से इन्हें संचालित होना है, लेकिन प्रकारान्तर से पंचायतों पर भी नौकर शाही का प्रभुत्व स्थापित है। पंचायतीराज अधिनियम में ऐसी धाराएँ हैं जो पंचायती राज संस्थाओं तथा उनके पदाधिकारियों एवं सदस्यों पर पूर्ण नियंत्रण रखती है। उनका अंकुश पंचायतों को अपनी सरकार बनाने में सबसे बड़ी बाधा है।

श्री मिश्र ने कहा कि जिला, ब्लॉक तथा  गांव स्तर पर नियोजित त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के मध्य अनेक प्रकार की गंभीर विसंगतियां विद्यमान हैं जिसके कारण इनके बीच ताल-मेल नहीं बन पा रहा है। इसके मूल में अधिनियमों में अस्पष्टता है और व्यवहारिक स्तर पर भी विसंगतियां हैं जिसके कारण पंचायतीराज का प्रवाह बुरी तरह बाधित हो रहा है। सभी स्तरों पर समुचित प्रतिनिधित्व देने की आवश्यकता है।

श्री मिश्र ने कहा कि पंचायतीराज व्यवस्था की वर्तमान विसंगतियों के कारण गांव समाज के विखराव व टूटन की प्रक्रिया और तेज हो गई है, इसको रोकने की आवश्यकता है। वित्तीय, अधिकार त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं को दिया जाए तो त्रिस्तरीय पंचायत राज संस्थाओं के जनक अमर शहीद बलवंत राय मेहता जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी ।

अशोक सिंह सेंगर, अध्यक्ष मध्य प्रदेश राज्य पंचायत परिषद ने अध्यक्षीय उद्दबोधन में समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि अमर शहीद बलवंत राय मेहता के भावनाओं के अनुरूप मध्यप्रदेश राज्य पंचायत परिषद विगत वर्षों से संघर्षरत है, जिसमे त्रिस्तरीय पंचायतों के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण रही है और सरकार ने भी सहयोग प्रदान किया है। डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री ने जमूरी मैदान भोपाल में परिषद के कार्यक्रम में सरपंचों को 50,000₹ की स्वेक्षा निधि प्रदान करने की घोषणा की थी, उसके क्रियान्वयन के लिए मध्यप्रदेश राज्य पंचायत परिषद कटिबद्ध है आशा है इस बजट में उसका प्रविधान कर दिया जाएगा।

श्री सेंगर ने कहा कि मध्य प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं की स्थिति अनेकों सरपंच संघों, जनपद अध्यक्ष संघ के कारण अस्थिर हुई है। अमर शहीद बलवंत राय मेहता के जन्मदिवस के अवसर पर विभिन्न संगठनों से अपील करता हूँ कि सभी मध्य प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के नेतृत्व में एकत्र होकर अपने स्वाभिमान, सम्मान की प्राप्ति के लिए प्रयास करें।

इस अवसर पर त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के अनेकों निर्वाचित पदाधिकारियों ,प्रतिनिधियों ने अमर शहीद मेहता के चित्र पर माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक सिंह सेंगर ने किया और  अजय गोटिया, सदस्य जिला परिषद कटनी, श्रीमती अलका शर्मा बोहरे नर्मदापुरम सरपंच, कृष्ण कुमार झा सरपंच नर्मदापुरम, सरपंच माखन नगर, विनोद कुमार त्रिपाठी सरपंच खरगौन जिला रायसेन, नरेंद्र सिंह चौहान सरपंच दावतपुर जिला गुना, तेज लाल चौधरी सरपंच जिला बालाघाट , महेंद्र कुशवाह सरपंच जिला नरसिंहपुर, श्रीमती मीरा वाई सिंह सरपंच जिला शहडोल, राजेंद्र शर्मा होशंगाबाद पुष्पेंद्र देशमुख सरपंच जिला बालाघाट, असीम चार्ल्स जिला बालाघाट, राजेंद्र खरे सरपंच जिला कटनी, राजेश पटेल सरपंच  केवलारी जिला -सिवनी, अशोक सांडिल्य सरपंच जिला सिवनी कौशल पाठक सरपंच जिला मऊगंज, रामपाल सिंह सरपंच जिला उमरिया, अखिलेश सोलंकी सरपंच जिला नर्मदापुरम, कमलेश ठाकुर सरपंच कटनी, संकेत लोनी सरपंच जिला कटनी शैलेंद्र सिंह रावत, दिवाकर सिंह पटेल सरपंच जिला मैहर, पुष्पेंद्र सिंह लोधी जिला जबलपुर, शिव पटेल जिला जबलपुर, शारदा प्रसाद महवोबिया धीमनखेड़ा, अनिल कुमार पटेल सरपंच रामनगर जिला मैहर, राजभान सिंह जिला शहडोल, प्रवेश राजपूत गोटेगांव, नरेश धाकड़ सरपंच जिला गुना, प्रेम नारायण सरपंच जिला गुना, महेतराम ठाकरे सरपंच केवलारी, अजय कुमार सिंह सरपंच जिला उमरिया, विजय कुमार द्विवेदी जनपद सदस्य मानपुर, राजेंद्र सिंह रावत सरपंच जिला शिवपुरी, जिला- शिवपुरी आदि ने विचार व्यक्त किया। आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों के त्रिस्तरीय पंचायत के जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, जनपद सदस्य, सरपंच पंच बड़ी संख्या कार्यक्रम में शामिल हुए, मंच का संचालन अश्वनी सिंह परिहार सरपंच जिला सीधी द्वारा किया।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ