गर्भवती माताओं को ग्राम पंचायत स्तर पर करें प्रशिक्षित-कलेक्टर
http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) दिन सोमवार 5 जुलाई 2021
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कलेक्टर डाॅ सतेन्द्र ने कहा कि गर्भवती माताओं का ग्रामवार सूचीबद्ध कर ग्राम पंचायत स्तर पर उन्हें गर्भधारण से लेकर बच्चा जनने एवं उसके पश्चात नवजात की देखभाल एवं खान पान के संबंध में प्रशिक्षण दिया जाएं, जिसमे आंगनबाडी कार्यकर्ता सहायिका तथा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता तथा महिला बाल विकास एवं स्वास्थ्य विभाग के सुपर वाईजर भी शामिल हो।
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल
drms news national (http://www.drmsnewss.online)
परिवार की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित
सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास यह सुनिश्चित करें कि साथ ही ग्राम स्तर पर भी इसी प्रकार के प्रशिक्षण उप स्वास्थ्य केन्द्र एवं आरोग्य केन्द्र में व्हीएचएनडी दिवस के दिन आयोजित किए जाएं।
क्योंकि कुपोषण दूर करने के लिए गर्भवती माताओं को सभी प्रकार के ज्ञान होने आवश्यक है। गर्भवती माताओं को डिस्चार्ज करते समय जानकारी का ब्रोसर भी दिया जाए।
कलेक्टर ने कहा कि किसी एक ग्राम का चयन कर उसमें गर्भवती माताओं एवं नवजात बच्चों का घर-घर सर्वे कर ग्राम की वास्तविकता की जानकारी प्राप्त करें, जिससे कुपोषण की स्थिति जानी जा सकें। यह निर्देश कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डाॅ0 सतेन्द्र सिंह ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के विराट सभागार में आयोजित समय-सीमा की बैठक में दिए।
समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने कहा कि बच्चों का कुपोषण हटाने के लिए बच्चों को चिन्हित एवं सूचीबद्ध अति कुपोषित बच्चों को जिले के एनआरसी में तत्काल भर्ती कराया जाएं एवं एनआरसी में डिस्चार्ज के पश्चात उनका अनुसरण भी किया जाएं, ताकि बच्चा पुनः कुपोषण के श्रेणी में न आ पाएं।
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास को कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिले में जर्जर हालात के उप स्वास्थ्य केंद्र एवं आंगनबाडी केन्द्रों का भ्रमण कर फोटोग्राफ एवं वीडियों सहित जानकारी भिजवाएं।
सभी एसडीएम अपने अनुभाग क्षेत्र में
पीडीएस दुकानों की करें सतत मानिटरिंग
बैठक में कलेक्टर ने सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को निर्देशित किया कि उनके अनुभाग क्षेत्रांतर्गत संचालित पीडीएस की दुकानों की सूची लेकर समय-समय पर पीडीएस दुकानों की माॅनिटरिंग भी करें। साथ ही खाद्य निरीक्षक एवं सहकारी निरीक्षक तथा पीडीएस दूकान संचालकों की बैठक लेकर खाद्यान्न वितरण कार्य की भी मानिटरिंग करें। साथ ही यह सुनिश्चित करें सभी खाद्य दुकानों में खाद्य का वितरण आनलाइन हो।
कलेक्टर ने अपर कलेक्टर को निर्देशित किया कि जिले के सभी अधिकारियों को जिले में संचालित पीडीएस की दूकानों के जांच के लिए नामांकित करें, यह सुनिश्चित किया जाएं कि एक अधिकारी के पास 2 या 3 पीडीएस दुकाने जांच के लिए निर्धारित हो।
धान मिलिंग कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराने के निर्देश बैठक में कलेक्टर ने दिए, इसी प्रकार जिले में खाद्य की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएं कि जिले में खाद्य की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाएं।
बैठक में कलेक्टर ने कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा के प्राथमिकता में शामिल संवेदना अभियान, चिरंनजीवी अभियान, दुग्ध सहकार अभियान कृषि उत्पादन वृद्धि, नगर सेवा अभियान, ग्रामीण सेवा अभियान, राजस्व सेवा अभियान व अन्य अभियान में जिला अधिकारी रूचि लेकर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें।
इसी प्रकार ग्रामीण सेवा अभियान में प्रगति लाने के साथ-साथ ग्राम पंचायत स्तर पर जनहितकारी योजनाओं जैसे- प्रधानमंत्री आवास योजना, कपिल धारा योजना, दिव्यांगजनों को कृत्रिम उपकरणों के प्रदाय के जानकारी के साथ-साथ ग्राम स्तर पर खेल मैदान मुक्ति धाम, निर्माण की कार्यवाही भी सुनिश्चित किया जाएं।
समय-सीमा की हुई बैठक
ग्रामीण पथ विक्रेता एवं शहरी पथ विक्रेता योजना की समीक्षा करते हुए बैठक में कलेक्टर ने पीओ एनआरएलएम एवं एलडीएम को निर्देशित किया कि बैंको में पूर्व के स्वीकृत प्रकरणों एवं बैंक में लंबित प्रकरणों के निराकरण की कार्यवाही बैंकों के अधिकारियों से मिलकर निराकरण कराना सुनिश्चित करें।
बैठक में कलेक्टर ने अपर कलेक्टर को निर्देशित किया कि जिले के सभी अधिकारियों एवं सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व की दौरा डायरी मंगाऐं, जिससे उनके द्वारा किए गए कार्यो की समीक्षा की जा सकी।
बरसात के मौसम को देखते हुए वर्षा जनित रोगो के रोकथाम के लिए प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश कलेक्टर ने
सीएमएचओ एवं कार्यपालन यंत्री पीएचई को देते हुए कहा कि मलेरिया रोग के रोकथाम के लिए नीति बनाकर कार्यवाही सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि पेयजल स्त्रोतों का जल शुद्धिकरण कराएं। बैठक में कलेक्टर ने कृषि विभाग, वन मित्र पोर्टल, जिले में खाद, बीज एवं उर्वरक की उपलब्धता, बोनी की स्थिति, मनरेगा चबूतरा, नवीन गौशाला निर्माण की समीक्षा की।
बैठक में अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर शेर सिंह मीणा, संयुक्त कलेक्टर दिलीप पाण्डेय, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतपुर धर्मेन्द्र मिश्रा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ० एम.एस. सागर, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती शालिनी तिवारी, कार्यपालन यंत्री पीएचई एच.सी. धुर्वे, कार्यपालन यंत्री प्रतीक खरे, उपायुक्त सहकारिता श्रीमती शकुंलता ठाकुर, जीएम सहाकारिता वाई.के. सिंह, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
वाहन संबंधी निविदा आमंत्रित
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। मध्य प्रदेश शासन वाणिज्यिकर विभाग भोपाल के आदेशानुसार जिला आबकारी अधिकारी एस.के. राजौरे ने जानकारी दी है कि, 13 जुलाई से 31 मार्च 2022 तक के लिए अपराध नियंत्रण एवं प्रवर्तन कार्य (आबकारी अपराधों की रोकथाम) हेतु 03 वाहन (बोलेरो, मार्शल, सोमू, टैम्पों टैक्स) हेतु मुहरबंद निविदा निर्धारित प्रपत्र 12 जुलाई 2021 को समय 2 बजे तक आमंत्रित किया जाकर प्राप्त निविदाएं 12 जुलाई 2021 को ही समय 4 बजे तक निविदाओं के समक्ष खोली जाएगी। अधिक जानकारी के लिए जिला आबकारी कार्यालय शहडोल के कार्यालयीन समय पर सम्पर्क कर सकते है।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
सुरक्षार्थ राज्य सेवा एव राज्य वन सेवा प्रारंम्भिक परीक्षा 2020 संबंधी सुरक्षा के निर्देश जारी
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। मध्यप्रदेश, लोकसेवा आयोग रेसीडेंसी एरिया इन्दौर के आदेशानुसार राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रांरम्भिक परीक्षा-2020 की परीक्षा 25 जुलाई 2021 को प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक एवं अपरान्ह 2ः15 बजे से 4ः15 बजे तक दो चरणों में आयोजित की गई।
परीक्षा प्रभारी एवं संयुक्त कलेक्टर दिलीप पाण्डेय जानकारी दी है कि, परीक्षा के सुचारू संचालन हेतु परीक्षा केन्द्रों के आस-पास अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था, वीडियोंग्राफी एवं विशिष्ट निगरानी किये जाने, परीक्षा केन्द्र के आस-पास धारा-144 प्रभावशील करने तथा परीक्षा के दौरान शहर के होटल आदि की तलाशी एवं जांच करने, कोई समूह, गैंग न हो आदि व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए है।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
कार्य पालन यंत्री मध्य प्रदेश राज्य विद्युत मंडल शहडोल को राज्य सेवा एव राज्य वन सेवा प्रारंम्भिक परीक्षा के संचालन हेतु विद्युत संबंधी निर्देश जारी
शहडोल सूर्य प्रताप सिंह। परीक्षा के सुचारू संचालन हेतु परीक्षा केन्द्रों में कार्य पालन यंत्री मध्य प्रदेश राज्य विद्युत मंडल शहडोल को सुचारू विद्युत संचालन संबंधी निर्देश जारी किये गये है।
मध्य प्रदेश, लोक सेवा आयोग रेसीडेंसी एरिया इन्दौर के आदेशानुसार राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रांरम्भिक परीक्षा-2020 की परीक्षा 25 जुलाई 2021 को प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक एवं अपरान्ह 2ः15 बजे से 4ः15 बजे तक दो चरणों में आयोजित की गई।
परीक्षा प्रभारी एवं संयुक्त कलेक्टर दिलीप पाण्डेय जानकारी दी है कि, परीक्षा के सुचारू संचालन हेतु परीक्षा केन्द्रों में कार्य पालन यंत्री मध्य प्रदेश राज्य विद्युत मंडल शहडोल को परीक्षा केन्द्रों में प्रातः 07 बजे सांय 7 तक विद्युत सप्लाई व्यवस्था निरंतर सुचारू एवं सुदृढ़ बनाये रखने हेतु निर्देश दिए गए है।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
राज्य सेवा एव राज्य वन सेवा प्रारंम्भिक परीक्षा हेतु परीक्षा केन्द्र निर्धारित
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। मध्य प्रदेश, लोकसेवा आयोग रेसीडेंसी एरिया इन्दौर के आदेशानुसार राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारम्भिक परीक्षा-2020 की परीक्षा 25 जुलाई 2021 को प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक एवं अपरान्ह 2ः15 बजे 4ः15 बजे तक शहडोल में दो चरणों में आयोजित की गई है।
परीक्षा प्रभारी एवं संयुक्त कलेक्टर दिलीप पाण्डेय ने परीक्षा के सुचारू संचालन हेतु भारत माता, शासकीय बालक हाईस्कूल सोहागपुर, शासकीय एमएलबी कन्या हायर सेकेण्ड्री स्कूल न्यू गांधी चौक, शासकीय कन्या हायर सेकेण्ड्री स्कूल सोहागपुर जय स्तंभ चौक, शासकीय कन्या हायर सेकेण्ड्री स्कूल दुर्गा मंदिर स्टेडियम के पास, सेंट्रल एकेडमी हायर सेकेण्ड्री स्कूल पुलिस लाइन, सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल पाण्डव नगर, रघुराज क्र.01 हायर सेंकेण्ड्री स्कूल गांधी चौक, शासकीय इंद्रिरा गांधी गर्ल्स कालेज पाण्डव नगर, गुड सेफर्ड कान्वेंट हायर सेकेण्ड्री स्कूल पाण्डव नगर, पं. एसएन शुक्ल युनिवर्सिटी कोतवाली के पास, पालिटेक्निक कालेज शहडोल, सेंटज्यूस सी.एम. हायर सेकेण्ड्री स्कूल एवं जिला महिला समिति हायर सेकेण्ड्री स्कूल शहडोल में परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
जिले में 241.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
शहडोल सूर्य प्रताप सिंह। अधीक्षक भू-अभिलेख जिला शहडोल ने जानकारी दी है कि जिले में 05 जुलाई 2021 तक 241.4 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।
वर्षा मापी केंद्र सोहागपुर में 344, बुढार में 213.0, गोहपारू में 314.0 जैतपुर में 248.0, चन्नौडी में 141.0 ब्यौहारी में 247.0, जयसिंहनगर में 183.0 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
चलित खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से खाद्य सामग्रियों के नमूनों का किया गया परीक्षण
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कलेक्टर एवं जिला मजिस्टेट डा. सतेन्द्र सिंह के निेर्देशन एवं उपसंचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन डा. एम.एस. सागर के मार्गदर्शन में चलित खाद्य प्रयोगशाला से जयसिंहनगर में होटलों एवं किराना दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान होटलों में दूध, खोवा, पनीर एवं मिठाइयां सहित अन्य 30 नमूनों के जाँच किये गए जो मानक स्तर के पाये गये।
जय अम्बे इन्टरप्राईजेज से किसमी टाफी
एवं पापिन्स के नमूनें संग्रहित
जयसिंहनगर के जय अम्बे इन्टरप्राईजेज बस स्टैन्ड से किसमी टाफी एवं पापिन्स के नमूनें संग्रहित किए गए तथा दुकानों में कार्यरत कर्मचारियों को कोविड टीकाकरण कराने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, मास्क लगाने तथा परिसर में सैनीटाइजर रखने के साथ ही साफ सफाई रखने हेतु निर्देशित किया गया।
होटलों में साफ सफाई एवं स्वच्छता बरतने के दिए निर्देश
इस दौरान होटलों में साफ सफाई एवं स्वच्छता बरतने के निर्देश दिए गए तथा खाद्य सामग्रियों को विधिवत और सही तरीके से मानक स्तर पर बनाने के निर्देश दिए गए तथा होटल संचालक को स्वयं निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए गए।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇
http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप) 8962637936, 8085090333,
Email: prakashsdl58@gmail.com,
drmsnews.vps999@gmail.com
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONALपत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ जबलपुर दर्पण,प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत)
(व्हाट्सएप) MO. 8962637936, 8085090333,
email : prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा।
सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है।
अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,
email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿
समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।
आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।
पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,
email: 👉 prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है।
सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार। TogetherAgainstCovid19
मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये,
खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर,अपने परिवार को कोरोना मुक्त बनाएं
0 टिप्पणियाँ