DRMS NEWS

DRMS NEWS

मध्य प्रदेश (भारत)

आकाशकोट क्षेत्र में जल संरक्षण और संर्वधन के कार्य कराएं-कमिश्नर

http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) दिन  सोमवार 5 जुलाई  2021

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कमिश्नर शहडोल संभाग  राजीव शर्मा एवं कलेक्टर उमरिया संजीव श्रीवास्तव ने शहडोल संभाग में कम जल स्तर वाले आकाशकोट क्षेत्र का रविवार को भ्रमण किया। कमिश्नर ने ग्राम बाजाकुंड में चैपाल लगाकर ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों से आकाशकोट क्षेत्र में जल स्तर को कैसे बढ़ाया जा सकता है, इसके संबंध में सुझाव मांगे। 

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल 

  drms news national (http://www.drmsnewss.online)

परिवार की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों  सहित   

सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

ग्रामीणों ने कमिश्नर को सुझाव दिया कि आकाश कोट क्षेत्र में तालाबों और कूपों का निर्माण किया जाएं। ग्रामीणों के सुझाव पर कमिश्नर ने आकाश कोट क्षेत्र के सभी गांव में तालाबों के निर्माण एवं कपिलधारा कूपों के निर्माण के लिए कार्य योजना बनाकर कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। 

इस अवसर पर कमिश्नर ने ग्राम चैपाल में ग्रामीणों को समझाईस देते हुए कहा कि ऐसे किसान जिनके पास में बड़ी खेती है, वे खेत तालाब योजना के अंतर्गत अपने खेतों में तालाबों का निर्माण कर आकाशकोट क्षेत्र में जल स्तर बढ़ा सकते है। 

कमिश्नर ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आकाश कोट क्षेत्र के किसानो को खेत तालाब योजना के संबंध में जानकारी दें तथा खेत तालाब योजना के तहत तालाब बनाने के लिए प्रोत्साहित करें। 

कमिश्नर ने किया ग्राम बाजाकु़ंड में तालाब का निरीक्षण

आकाशकोट क्षेत्र के भ्रमण के दौरान कमिश्नर शहडोल संभाग  राजीव शर्मा एवं कलेक्टर उमरिया संजीव श्रीवास्तव ने रविवार को ग्राम बाजाकुंड में तालाब का निरीक्षण किया तथा ग्रामीणों से चर्चा कर तालाब को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के निर्देश कमिश्नर ने ग्राम पंचायत के सचिव को दिए। 

कमिश्नर ने मौके पर उपस्थित उपयंत्री को निर्देश दिए कि बाजाकुंड तालाब को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए तालाब में सीढ़िया और घाट का निर्माण कराएं।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

बच्चों के सर्वांर्गीण विकास के लिए पोषणयुक्त आहार आवश्यक-कमिश्नर

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कमिश्नर शहडोल संभाग  राजीव शर्मा ने कहा है कि बच्चों के संर्वांर्गीण के विकास के लिए मां एवं बच्चे को पोषणयुक्त आहार मुहैया हो यह अति आवश्यक है। उन्होंने कहा है कि पोषणयुक्त आहार माॅ एवं बच्चे को स्वस्थ रखेगा, बच्चे का जीवन इससे संर्वांर्गीण विकास होगा। 

कमिश्नर ने कहा है कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं और शिशुवती महिलाओं के लिए पोषणयुक्त आहार आंगनबाडी केन्द्रों के माध्यम से मुहैया कराने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है। 

ग्राम पंचायतों के सरपंचो और सचिव, आंगनबाडी कार्यकर्ताओं एवं गांव के जागरूक लोगों का यह कर्तव्य है कि यह पोषणयुक्त आहार गांव की गर्भवती महिलाओं, शिशुवती महिलाओं तथा बच्चों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। यह निर्देश देते हुए कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा रविवार को आकाशकोट क्षेत्र के आदिवासी बाहूल्य ग्राम बाजाकुंड के चैपाल में लोगों को समझाईस दे रहे थे।

आदिवासी महिलाओं को अच्छे स्वास्थ्य के दिए सुझाव

ग्राम चैपाल में कमिश्नर ने आदिवासी महिलाओं से चर्चा करते हुए कहा उनसे गांव में कोरोना की स्थिति के संबंध में जानकारी ली। महिलाओं ने कमिश्नर को बताया कि गांव में किसी भी व्यक्ति को कोरोना का संक्रमण नही हुआ। 

कमिश्नर शहडोल संभाग ने महिलाओं को स्वस्थ रहने के टिप्स देते हुए कहा कि महिलाएं बच्चों  को आंगनबाडी केन्द्र भेंजे, आंगनबाडी केन्द्र द्वारा दिए जा रहे पोषण आहार का उपयोग करें, गर्भवती महिला एवं शिशुवती महिलाओं को दिए जा रहे पोषण आहार का भी उपयोग करें। 

कमिश्नर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मुनगा, पालक भाजी, लाल भाजी, चैलई भाजी, बथवा भाजी, सरसो भाजी एवं अन्य भाजिया होती है, इन भाजियों में काफी पोषक तत्व होते है, इनका उपयोग करें।         

कमिश्नर ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को आगनबाडी केन्द्र द्वारा 180 ग्राम पोषण आहार अलग से मिलता है, इसे गर्भवती महिलाओं को खाना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को समय-समय पर 04 बार टीका लगवाना चाहिए तथा एक बार गर्भवती महिलाओं का चिकित्सा परीक्षण भी होना चाहिए, इसकी व्यवस्थाएं मध्य प्रदेश शासन द्वारा की गई है। 

शिशु की एक हजार दिवस की देख-भाल,

 उसे जीवन भर स्वस्थ रखेगी 

कमिश्नर ने कहा कि गर्भकाल में गर्भवती महिलाओं का वजन 10 किलोग्राम बढ़ा होना चाहिए। कमिश्नर ने कहा कि बच्चे के संर्वांर्गीण विकास के लिए एक हजार दिवस महत्वपूर्ण होते है। उन्होंने कहा कि एक हजार दिवस बच्चे की परिवरिश ठीक से हुई तो वह जिन्दगी भर स्वस्थ रहेगा। उन्होंने कहा कि अगर जन्म के समय शिशु कमजोर पैदा हुआ तो वह जिन्दगी भर कमजोर रहेगा। 

कमिश्नर ने महिलाओं को समझाईस देते हुए कहा कि वे आंगनबाडी केन्द्र द्वारा दी जा रही संदर्भ सेवाओं का लाभ उठाएं। कमिश्नर ने कहा कि बालकों के साथ ही बालिकाओं का भी पोषण अच्छा होना चाहिए। 

बेटों के साथ-साथ बेटियों के स्वस्थ का भी ध्यान रखें। बेटियां मजबूत एवं स्वस्थ होना चाहिए। बेटियां मजबूत होंगी तो स्वस्थ शिशु को जन्म देंगी। 

इस अवसर पर कलेक्टर उमरिया  संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि आंगनबाडी केन्द्रों में पोषण आहार का वितरण किया जा रहा है तथा संदर्भ सेवाएं दी जा रही है, महिलाओं और बच्चों को इन सेवाओं का लाभ उठाना चाहिए।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************ 

ए.डी.आर.सेन्टर शहडोल में मध्यस्थता जागरूकता शिविर किया गया आयोजन 

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शहडोल श्री आर.के. सिंह के निर्देशन में गत दिवस ए0डी0आर0 सेन्टर शहडोल में मध्यस्थता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। 

शिविर में मध्यस्थता से संबंधित कार्य प्रणाली एवं उससे होने वाले लाभों से अवगत कराया साथ ही उनसे मध्यस्थता की कार्यवाही में आवश्यक सहयोग प्रदान करने हेतु अनुरोध किया।  

अनूप कुमार त्रिपाठी अपर जिला न्यायाधीश एवं सचिव ने बताया कि मध्यस्थता पंच परमेश्वर की प्रणाली पर आधारित है, जिससे दोनो ही पक्षों को लाभ मिलता है। 

उन्होंने रेफरल न्यायाधीश को मध्यस्था हेतु रेफर किये जाने वाले प्रकरणों की कार्यवाही हेतु प्रशिक्षण दिया तथा मध्यस्थता की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी एवं अधिवक्ताओं को सहयोग करने हेतु कहा। 

प्रशिक्षित मध्यस्थों ने मध्यस्थता कार्यवाही में आने वाली समस्याओं एवं कार्य प्रणाली में सुधार किए जाने हेतु आवश्यक सुझाव प्रस्तुत किए। शिविर में श्री बी.एल. प्रजापति विशेष न्यायाधीश, श्री के.के. मिश्रा तृतीय अति. जिला न्यायाधीश शहडोल,  दिनेश नारायण पाठक, सहित अधिवक्ता, सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

समाज के प्रबुद्व नागरिक और क्राइसिस मेनेजमेंट ग्रुप कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को रोकने में सहभागिता निभाएं- मुख्यमंत्री

शहडोल सूर्य प्रताप सिंह।  प्रदेश के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने आज वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर के संबंध में जिला, विकास खण्ड तथा ग्राम स्तरीय क्राइसिंस मेनेजमेंट ग्रुप एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए  कहा कि  प्रदेश में कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर को रोकने के लिए हमें अभी बैठना नही है, इसके लिए लोगों को समझाना होगा कि, मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग सहित कोविड-19 के प्रोटोकाल के साथ हमें कार्य करना है। 

उन्होंने कहा कि यदि हमें कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को रोकना है तो प्रदेश को शत-प्रतिशत वैक्सीनेट करना होगा इसके लिए आपको और हमें कड़ी मेहनत करनी होगी तभी हम कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर को रोक पाएंगे। 

उन्होंने कहा कि, अभी हम बच्चों की सुरक्षा खतरे में नही डालना चाहते, इसलिए अभी स्कूल नही खोलेगें तथा विद्यालयों के संचालक टयूशन फीस के अलावा कोई फीस नही लेगें। 

मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला, विकासखण्ड तथा ग्राम स्तरीय क्राइसिस मेनेजमेंट ग्रुप को किया सम्बोंधित

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनप्रतिनिधियों, समाज सेवियों सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों से कहा कि, अस्पतालों का निरंतर निरीक्षण करे और बच्चों का वार्ड अलग से तैयार रखें। 

उन्होंने कहा कि, जिला क्राइसिस मेनेजमेंट, समाजसेवी एवं जिला प्रशासन के अधिकारी गांवों में जाकर लोगों को समझाएं कि, अभी कोरोना खत्म नही हुआ है और मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग सहित अन्य शासन के प्रोटोकाल के साथ काम करे और अनावश्यक रूप से भीड़-भाड़ जगहो में न जाए यदि बिना मास्क के निकलेगे तो कोरोना संक्रमण पुनः बढेगा। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि, भीड़-भाड़ वाले कार्यक्रम नही होगें, क्राइसिस मेनेजमेंट कमेटी राशन वितरण कार्य की भी निगरानी करें। प्रदेश सरकार रोजगार के अवसर को बढावा देकर चालू करेगें, किल कोरोना अभियान निरतंर जारी रहेगा साथ ही बाल सेवा योजना का लाभ दिलाने सहित अर्थव्यवस्था को पटरी पर  लाने के प्रयास किये जा रहे है। 

इस मौके पर कमिश्नर शहडोल संभाग  राजीव शर्मा, एडीजी जी.जनार्दन, विधायक जयसिंहनगर  जयसिंह मरावी, जैतपुर श्रीमती मनीषा सिंह, कलेक्टर डा. सतेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह, अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर शेर सिंह मीणा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. एमएस सागर, सिविल सर्जन डा. जीएस परिहार, डा. आकाश रंजन सिंह, डा. अंशुमन सोनारे,  प्रदीप सिंह,  कैलाश विशनानी,  राजेश्वर उदानिया, मनोज गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇

http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप) 8962637936, 8085090333,

Email: prakashsdl58@gmail.com,

drmsnews.vps999@gmail.com

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONALपत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ जबलपुर दर्पण,प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत)

(व्हाट्सएप) MO. 8962637936,  8085090333,

email :      prakashsdl58@gmail.com,      drmsnews.vps999@gmail.com 

शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। 

सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए  http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। 

अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnewss.online  से सीधे जुड़े हुए हैं। 

कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,

email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿

समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।

आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते  हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं। 

http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।

पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333, 

email: 👉  prakashsdl58@gmail.com,    drmsnews.vps999@gmail.com 

भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। 

सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार।  TogetherAgainstCovid19

मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये,

खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर,अपने परिवार को कोरोना मुक्त बनाएं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ