मोबाइल वैन द्वारा किए जा रहे कोविड-19 महा-अभियान की जन जागरूकता कार्य का कलेक्टर ने किया निरीक्षण और दिया निर्देश सभी वार्डों में कोरोना महा-अभियान का कराएं प्रचार प्रसार
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह Drms News 8962637936
शहडोल Drms News। कोरोना महामारी से बचाव के लिए सभी को कोविड-19 का दोनों टीका लगवाना आवश्यक है। साथ ही शासन द्वारा कोरोना बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देश सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क का उपयोग तथा साबुन एवं सैनिटाइजर से बार-बार हाथ धोना आवश्यक है।
कोरोना वायरस की संभावित तीसरी लहर से बचाव एवं सभी को कोविड-19 का दोनों टीका लगवाने के उद्देश्य से शासन द्वारा 25 एवं 26 अगस्त को टीकाकरण महा-अभियान चलाया जा रहा है।
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONAL (http://www.drmsnewss.online) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को मंगल कामनाओं के साथ पावन पर्व रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई शुभकामनाएं
http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) रिजनल हेड/ एडिटर म.प्र. वीरेन्द्र प्रताप सिंह दिन शनिवार 21 अगस्त 2021
इसी तारतम्य में शहरी क्षेत्र शहडोल में जिला चिकित्सालय शहडोल से 3 मोबाइल वैन सभी 39 वार्ड में कोविड टीकाकरण अभियान की जानकारी प्रतिदिन जन-जन तक संदेश पहुंचाने एवं उन्हें टीकाकरण हेतु प्रेरित करने के लिए रवाना किया गया।
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने बाणगंगा वार्ड नंबर-15 एवं आईटीआई के पीछे वार्ड नंबर-1 में मोबाइल वैन द्वारा हो रहे प्रचार प्रसार का निरीक्षण किया।
कलेक्टर ने सिविल सर्जन को निर्देशित किया कि नगरीय क्षेत्र के सभी वार्ड में टीकाकरण के प्रति अलख जगाई जाए और उन्हें टीकाकरण हेतु प्रेरित किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि नगरीय क्षेत्रों के जो दिव्यांगजन एवं वृद्धजन टीकाकरण स्थल पर नहीं पहुंच सकते उन्हें मोबाइल वैन द्वारा उनका घर-घर जाकर टीकाकरण कराया जाए अथवा उन्हें टीकाकरण स्थल पर लाकर उन्हें घर छोड़ने की भी व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए।
कलेक्टर ने जिला रेड क्रॉस सोसाइटी से कोविड वैक्सीनेशन की व्यवस्था हेतु 50-50 हजार रुपए जिले के समस्त खंड चिकित्सा अधिकारियों को देने के निर्देश सिविल सर्जन एवं सचिव जिला रेड क्रास सोसाइटी को देते हुए कहा कि उन्हें कोविड-19 वैक्सीनेशन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए तत्काल मुहैया कराया जाए। इस दौरान कलेक्टर ने वार्ड नंबर-1 के निवासी संत लाल वर्मा से कोविड-19 वैक्सीनेशन के दोनों डोज के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० एम.एस. सागर, सिविल सर्जन डॉ० जी.एस. परिहार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमित तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री ने कोविड-19 महा-अभियान के संबंध में दिए निर्देश
कोरोना वायरस से बचाव का रक्षा-बंधन टीका के दोनों डोज- मुख्यमंत्री
शहडोल Drms News। कोरोना वायरस से बचाव के मद्देनजर 25 एवं 26 अगस्त को प्रदेश के सभी जिलों में टीकाकरण का महा-अभियान चलाया जा रहा है, इसके परिणाम मूलक उपलब्धि एवं शत प्रतिशत लोगों को कोविड-19 का दोनों टीका लगवाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्चुअल माध्यम से कमिश्नर, कलेक्टर, क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के सदस्यों तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को संबोधित कर निर्देश दिए कि मानव रक्षा के इस महा-अभियान में सभी सहयोग एवं समन्वय से पूर्व की महा-अभियान के तरह कार्य करें।
इसमें प्रथम दिन प्रथम टीकाकरण से वंचित एवं द्वितीय डोज के पात्र हितग्राहियों का टीका लगाया जाए तथा द्वितीय दिन कोविड-19 के द्वितीय टीका से वंचित लोगों का टीकाकरण किया जाए।
मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि सितंबर 2021 तक प्रदेश के सभी जिलों में सभी व्यक्तियों को कोविड-19 का प्रथम टीका लगा दिया जाए व द्वितीय टीका के लिए पात्र लोगों को भी शत प्रतिशत टीका लगा दिया जाए इसके लिए एक सशक्त कार्य योजना की आवश्यकता है। शहरी क्षेत्र में माइकिंग द्वारा एवं ग्रामीण क्षेत्रों में डौंडी पिटवाकर प्रचार प्रसार किया जाए।
उन्होंने कहा कि कोरोना महा-अभियान को सफल बनाने के लिए जन अभियान परिषद के सदस्य, कोरोना वॉलिंटियर्स, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं सभी का सहयोग लिया जाए और 25-25 की टोली बनाकर पीले चावल देकर लोगों को टीकाकरण के लिए आमंत्रित किया जाए।
उत्सव जैसा माहौल बनाया जाए दिव्यांगजन एवं वृद्धजनों को जो टीकाकरण स्थल पर नहीं आ सकते हैं, उन्हें वाहन द्वारा टीकाकरण स्थल तक लाया जाए और टीकाकरण के पश्चात उन्हें घर भी छोड़ा जाए।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि वार्ड वाइज, ग्राम स्तर द्वितीय खुराक के लिए ड्यू लिस्ट क्राइसिस मैनेजमेंट कमिटी के सदस्यों को उपलब्ध कराया जाए। इससे वे जन जागरूकता ला सकें और लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जा सके।
वर्चुअल उद्बोधन को कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा, विधायक जयसिंह नगर जयसिंह मरावी, विधायक ब्योहारी शरद कोल कलेक्टर डॉ० सतेन्द्र सिंह, अपर कलेक्टर अमित वर्मा, अधिष्ठाता मेडिकल कालेज डॉ० मिलिंद शिलारकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार वैश्य, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० एम.एस. सागर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नरेंद्र सिंह, सिविल सर्जन डॉ० जी.एस. परिहार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमित कुमार तिवारी, क्राइसिस मैनेजमेंट समिति के सदस्य प्रदीप सिंह, लक्ष्मण गुप्ता, जसवीर सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
नगर पालिका धनपुरी सभागार में सेकेण्ड डोज वैक्सीनेशन हेतु कलेक्टर द्वारा ली गयी विशेष बैठक
धनपुरी Drms News। मध्य प्रदेश शासन निर्देशानुसार कोविड-19 वैक्सीनेशन कार्य पूरे प्रदेश में तेजी से चलाया जा रहा है वैक्सीनेशन के प्रथम डोज की लक्ष्य पूर्ति हेतु वैकसीन महोत्सव एवं वैक्सीन अभियान चलाया जाकर लक्ष्य पूर्ति की गयी।
शहडोल जिले में डॉ सतेन्द्र सिंह कलेक्टर के निर्देशानुसार अभियान चलाकर वैक्सीनेशन कराया गया जिसमें प्रदेश की नगर पालिकाओ में शत प्रतिशत वैक्सीनेशन में नगर पालिका धनपुरी नें प्रथम स्थान प्राप्त किया नगर पालिका धनपुरी को मुख्यमंत्री द्वारा स्वयं धनपुरी आकर प्रषस्ति पत्र एवं बधाई दी गयी।
वैक्सीनेशन के सेकेण्ड डोज के शत प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति हेतु कलेक्टर शहडोंल द्वारा नगर पालिका धनपुरी के सभागार में अधिकारियों की बैठक ली गयी जिसमें सेकेण्ड डोज वैक्सीनेशन की शत प्रतिशत लक्ष्य पुर्ति हेतु कार्ययोजना तैयार की गयी। शासन निर्देशानुसार दिनांक-25 एवं 26 अगस्त को वैक्सीनेशन महा अभियान चलाया जायेंगा।
जिसका ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार किया जाकर अभियान को सफल बनानें की रूप रेखा बनाई गयी। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वैक्सीनेशन के सेकेण्ड डोज हेतु नागरिको को हल्दी चावल के साथ निमंत्रण देकर वैक्सीनेशन महाअभियान को सफल बनाया जायें।
कलेक्टर द्वारा समस्त नागरिकों से अपील कि गयी कि वैक्सीनेशन का सेकेण्ड डोज अनिवार्य रूप से लगवायें ।
बैठक में नरेन्द्र सिंह धुर्वे अनुविभागीय अधिकारी सोहागपुर, डॉ एम.एस. सागर सीएमएचओ शहडोल, भरत दुबे अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, मदन त्रिपाठी डीपीसी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बुढ़ार, डॉ वर्मा खण्ड चिकित्सा अधिकारी बुढ़ार, डॉ सचिन कारखुर, मीनाक्षी बंजारे तहसीलदार बुढ़ार, साक्षी गौतम नायब तहसीलदार बुढ़ार, ओमेश्वर ठाकरे थाना प्रभारी धनपुरी, जयंत श्रीवास्तव जीएम आओपीएम, रवि शर्मा, रविकरण त्रिपाठी सीएमओ धनपुरी, शिवांगी सिंह सीएमओ बुढ़ार, जयदेव दीपांकर सीएमओ बकहो, मनोज लारोकर, अखिलेश मिश्रा, डॉ यु.एस. साठे, नरेन्द्र विश्वकर्मा बीपीएम, सी.बी. शुक्ला बीआरसी बुढ़ार, एन.एन. खान, सीडीपीओ एम.पी. सिंह डॉ राकेश त्रिपाठी आदि अधिकारी उपस्थित रहें।
कार्यक्रम के अंत में दिव्यांग कु0 नेमा चंदेल को ढोलक, तबला, दरी, मंजीरा आदि प्रदाय किया गया, कु0 नेमा चंदेल द्वारा उन्ही वाद्य यंत्रो से मधुर गीत प्रस्तुत किया गया।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
आस्था सहित्य मंच धनपुरी द्वारा रविकरण त्रिपाठी मुख्य नगर पालिका अधिकारी का समारोह पूर्वक किया गया सम्मान
धनपुरी Drms News। मध्य प्रदेश शासन द्वारा चलायें गये वैक्सीनेशन अभियान में डॉ सतेन्द्र सिंह कलेक्टर शहडोल के निर्देशानुसार कोविड-19 वैक्सीनेशन प्रथम डोज में नगर पालिका धनपुरी नें रविकरण त्रिपाठी मुख्य नगर पालिका अधिकारी के अथक प्रयास एवं कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश की नगर पालिकाओ में शत प्रतिशत वैक्सीनेशन में नगर पालिका धनपुरी नें प्रथम स्थान प्राप्त किया जिनके इस कार्य हेतु मुख्यमंत्री द्वारा स्वयं धनपुरी आकर समारोह आयोजित कर प्रशस्ति पत्र एवं बधाई दी गयी।
15 अगस्त 2021 स्वंतत्रता दिवस के अवसर पर जिले के पालक मंत्री रामखेलावन पटेल जी द्वारा गांधी स्टेडियम शहडोल में आयोजित कार्यक्रम में शत प्रतिशत वैक्सीनेशन एवं नगर की स्वच्छता के लियें मुख्य नगर पालिका अधिकारी रविकरण त्रिपाठी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया जिससे पूरे नगर में खुशी का वातावरण छा गया नागरिकों एवं कर्मचारियों द्वारा आतिशबाजी एवं ढोल नगाड़ों एवं मिठाई बांटकर खुशियां मनाई गयी।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी को सम्मानित कियें जाने सें नगर धनपुरी का गौरव बढ़ा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी को बधाई देने वालो का ताता लग गया । नगर धनपुरी में सामाजिक एवं धार्मिक कार्यो में अग्रणी रहने वाली संस्था आस्था साहित्य मंच धनपुरी के द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी रविकरण त्रिपाठी के सम्मान के लियें विवेकानंद बाजार रंगमंच में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में नगर के वरिष्ठ सम्मानीय नागरिक सभी दलो के जनप्रतिनिधि,अमलाई, चचाई एवं बकहो के गणमान्य नागरिक ,प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रिनिक मीडिया के वरिष्ठ एवं युवा पत्रकार, धार्मिक संस्थाओ के प्रतिनिधि, व्यापारी वर्ग एवं अधिकारी कर्मचारी सम्मिलित हुयें सभी ने रविकरण त्रिपाठी मुख्य नगर पालिका अधिकारी को कुशल प्रशासक, दिन रात गरीबो एवं आमजन के जनसेवक, संघर्षषील अधिकारी बताते हुयें माला गुलदस्ता शाल श्रीफल से स्वागत सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन इंजीनियर अजय द्विवेद्वी द्वारा किया गया कार्यक्रम में आस्था साहित्य मंच के संयोजक सनत शर्मा, हिन्दु जनजागरण समिति के संरक्षक विनोद शर्मा, आस्था साहित्य मंच के अध्यक्ष दौलत मनवानी, आस्था साहित्य मंच के महामंत्री इंजीनियर अभिषेक श्रीवास्तव, पंचमुखी हनुमान मंदिर के संयोजक रघुराज सिंह राणा, राधा कृष्ण मंदिर के अध्यक्ष हनुमान खण्डेलवाल, सांसद प्रतिनिधि मोहन सोनी, सदनलाल कपूर , ऋतुपर्ण दबे, जयंकात मिश्रा, सीके मिश्रा, पंकज शर्मा, सूर्य प्रकाश रजक, अमलाई से पवन चीनी, विवेक पाण्डेय, संदीप पूरी, बुढ़ार से वरिष्ठ पत्रकार मोहन लाल नामदेव, बृजवासी अग्रवाल, जवाहर जसवानी, डॉ विजय सिंह, शशि भूषण शुक्ला, शिव नारायण मिश्रा, मोहम्मद आजाद, लवकुश तिवारी, विनय सिन्हा, पुरूषोत्तम गुप्ता,चन्द्र प्रकाश गुप्ता, अरविन्द रजक, संजय रजक,मनोज जैन, अब्दुल हबीब, राशीद खान, रमजान शेख, श्रीराम द्विवेद्वी, आनंद कचेर, अरविन्द सिंह, अनिल यादव,जीवेश मिश्रा, शेख इसहाक (बड़ा लल्लू), किशोरी मोहन, सुभाष गुप्ता, खलील खान, राहुल शर्मा, नगर पालिका धनपुरी से पुरूषोत्तम गुप्ता स्वच्छता निरीक्षक, बृजेश पाण्डेय उपयंत्री, राम विशाल नापित, सचिन कचेर, अमित सिंह, विनोद रजक आदि कर्मचारी उपस्थित रहें।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇
http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप) 8962637936, 8085090333,
Email: prakashsdl58@gmail.com,
drmsnews.vps999@gmail.com
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONALपत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ जबलपुर दर्पण,प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत)
(व्हाट्सएप) MO. 8962637936, 8085090333,
email : prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा।
सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है।
अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,
email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿
समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।
आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।
पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,
email: 👉 prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है।
सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार। TogetherAgainstCovid19
मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये, खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर, अपने परिवार को कोरोना मुक्त बनाएं
Editor वीरेन्द्र प्रताप सिंह Drms News








0 टिप्पणियाँ