आपरेशन प्रहार के तहत नशे के सौदागरों एवं नशा फैलाने वालो के विरूद्व सख्त प्रहार करते हुए पुलिस की बड़ी कार्यवाही
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह Drms News 8962637936
शहडोल Drms News । पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस वार्ता में अधीक्षक ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए आपरेशन प्रहार के तहत नशे के सौदागरों एवं नशा फैलाने वालो के विरूद्व सख्त प्रहार करते हुए पुलिस की बड़ी कार्यवाही का खुलासा किया और बताया कि यह कार्यवाही सतत जारी रहेगा।
पत्रकारों को बताया कि मेडिकल स्टोर की आड़ में बड़े पैमाने पर कोरेक्स की तस्करी एस.पी. की विशेष टीम और कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में 600 बाटल सीरप के साथ धराया धनपुरी का फार्मासिस्ट एवं उसका साथी जो कि विगत ढेड़ माह में बेच चुका लगभग 3000 बाटल से ज्यादा प्रतिबंधित सीरप छत्तीसगढ़ पासिंग कार का कर रहा था, तस्करी के लिए प्रयोग एनडीपीएस के केस में जमानत पर रिहा होकर तस्करी कर रहा था ।
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONAL (http://www.drmsnewss.online) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को मंगल कामनाओं के साथ पावन पर्व रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई शुभकामनाएं
http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) रिजनल हेड/ एडिटर म.प्र. वीरेन्द्र प्रताप सिंह दिन रविवार 22 अगस्त 2021
अवधेश कुमार गोस्वामी, भापुसे, पुलिस अधीक्षक शहडोल ने बताया गया कि, जिले में ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस का नशे के सौदागरों एवं नशा फैलाने वालो के विरूद्व सख्त प्रहार लगातार जारी है, जिसमें आज एक प्रभावी कार्यवाही करते हुए नवीन मेडिकल स्टोर की आड़ में प्रतिबंधित सीरप की बड़े पैमाने पर तस्करी करने एवं धनपुरी अनुभाग के लगभग सभी गांवों एवं कस्बों में नशा विक्रय करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से प्रतिबंधित कोसेक्स कफ सीरप के 5 काटूनों में 600 नग बॉटल, घटना में प्रयुक्त नीले रंग की ऑल्टों कार सीजी 10 बीबी 9601 एवं मोबाईल फोन्स कुल कीमती 2,10,000 लगभग को जप्त करने मे महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
बताया गया कि मुकेश वैश्य अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहडोल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली रत्नाम्बर शुक्ला एवं एस.पी. की विशेष टीम के अमित दीक्षित सहायक उप निरीक्षक द्वारा एक सूचना पर गोपनीय तौर पर कार्य किया जा रहा था, जिसमें यह ज्ञात हुआ कि धनपुरी का रहने वाला पूर्व अपराधिक प्रवृत्ति का तौसीफ रजा नामक व्यक्ति जो फार्मासिस्ट होकर एक फर्जी नवीन मेडिकल स्टोर की आड़ में कुरियर कम्पनी के माध्यम से बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित सीरप को क्रय करता है एवं धनपुरी अनुभाग में अपने साथी मोहम्मद मुस्तफा उर्फ राजू मुस्तफा निवासी चिल्हारी के साथ मिलकर उचे दामों में नशा करने वालों एवं नशे के अन्य सौदागरों को बेचने का काम कर रहा है, जिसके द्वारा विगत ढेड़ माह में लगभग 3000 बॉटल से अधिक प्रतिबंधित कफ सीरप बेचा जा चुका है।
श्री वैश्य द्वारा बताया गया कि, इसी सूचना पर कार्य करते हुए आज एक बडी सफलता मिली जब मुखबिर द्वारा बताया गया कि, धनपुरी का तौसीफ रजा अपनी नीली रंग की छत्तीसगढ़ पासिंग अल्टो कार न. सीजी 10-बीबी-9601 में पांच पेटीयों में प्रतिबंधित कफ सीरप अपने साथी मोहम्म्द मुस्तफा के साथ धनपुरी से शहडोल किसी पार्टी को देने आया है।
त्यौहार के सीजन में नशा करने वालो की डिमाण्ड को पूरी करने के लिए यह दोनों शहडोल में किसी को माल की सप्लाई करने वाले है।
प्राप्त सूचना पर एस.पी. की विशेष टीम और कोतवाली पुलिस द्वारा सयुंक्त कार्यवाही करते हुए रत्नाम्बर शुक्ल थाना प्रभारी कोतवाली शहडोल, एस.पी. की विशेष टीम के अमित दीक्षित, सहायक उप निरीक्षक के साथ-साथ सउनि राकेश बागरी, कार्यवाहक सउनि विपिन बागरी, आरक्षक अभिषेक दीक्षित, अजीत सिंह चौहान, मायाराम, अरूण सिंह की पुलिस टीम ने तौसीफ रजा उर्फ राजा पिता मोहम्मद शरीफ उम्र 35 साल निवासी वार्ड नं. 15, पुराने बैंक ऑफ बडौदा के सामने धनपुरी जिला शहडोल और उसके साथी मोहम्मद मुस्तफा उर्फ राजू मुस्तफा पिता मोहम्मद शफी उम्र 34 साल निवासी वार्ड क्रमांक 10 चिल्हारी, थाना चचाई जिला अनूपपुर को तस्करी के प्रयोग में लाई जा रही नीली रंग की अल्टो कार के साथ नरसहा तालाब के पास से हिरासत में लेकर विधि सम्मत कार्यवाही करने पर पांच कार्टूनों में रखी 600 नग प्रतिबंधित कफ सीरफ कोसेक्स को जप्त करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।
बताया गया कि, आरोपी तौसीफ रजा उर्फ राजा थाना धनपुरी का अपराधिक प्रवृत्ति का बदमाश है जो पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में प्रतिबंधित कफ सीरप की तस्करी मे वर्तमान में जमानत पर रिहा है जिसका प्रकरण न्यायालय विचाराधीन है।
आरोपी तौसीफ उर्फ राजा ने भिलाई छत्तीसगढ़ से वर्ष 2008 में फार्मासिस्ट का डिप्लोमा किया है, इसके बाद वह अन्य कार्या में संलिप्त रहा जहां नशीले सीरप की तस्करी में संलिप्त होकर अधिक पैसा कमाने की लालच में उस पर अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध हो चुका था, उक्त प्रकरण में जमानत पर रिहा होने पर पुनः उसी धंधे में अपने साथी मोहम्मद मुस्तफा उर्फ राजू चिल्हारी के साथ बडै पैमाने पर तस्करी करने लगा।
प्रतिबंधित सीरप की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता नहीं होने से उसके द्वारा स्वयं के फार्मासिस्ट डिप्लोमा के आधार पर धनपुरी मे नवीन मेडिकल स्टोर नाम की दुकान होना बताया गया एवं इस मेडिकल स्टोर के नाम पर प्रतिबंधित सीरप की बडी खेप कम दामों में बुलाकर धनपुरी अंचल मे उंचे दामों में बेचने लगा था।
आरोपी द्वारा इन प्रतिबंधित कफ सीरप को धनपुरी बुलाने के लिए एक प्रतिष्ठित कुरियर कम्पनी के माध्यम से बुलाया जाता था और जब डिलीवरी के लिए कुरियर बाय जाता था, तो उसे रास्ते में ही फोन करके दुकान के बजाय किसी अन्य स्थान पर यह कन्साईनमेन्ट प्राप्त कर लिया जाता था।
आरोपी मोहम्मद मुस्तफा उर्फ राजू चिल्हारी अपने साथी तौसीफ रजा के द्वारा बुलाये गये कन्साईनमेन्ट की बड़ी खेप को धनपुरी एवं अनूपपुर क्षेत्र में उचें दामों में सप्लाई की जाती थी।
आरोपी राजू चिल्हारी का भी पुराना अपराधिक इतिहास रहा है। दोनो आरोपियों द्वारा विगत ढेड़ माह में लगभग 3000 बाटल से अधिक का प्रतिबंधित कफ सीरप विक्रय किया जा चुका है।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2021 में कोतवाली पुलिस द्वारा दो प्रकरणों में 720 बॉटल एवं 400 नग बाटल प्रतिबंधित कफ सीरप जप्त किया जा चुका है। यह तीसरी बड़ी सफलता कोतवाली पुलिस को मिली जहां 600 नग कफ सीरप जप्त किया गया है। शहडोल पुलिस को आपरेशन प्रहार में एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई जहां दोनो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
वाहन छीनकर भागने वाला लूट का आरोपी मसरूका सहित गिरफ्तार
शहडोल सूर्य प्रतापसिंह Drms News। पीड़ित कोमलचन्द्र कोल पिता लक्खू कोल उम्र 18 वर्ष निवासी बंगवार थाना धनपुरी थाना में रिपोर्ट किया की वह 19 अगस्त 2021 को दोपहर के 02.30 बजे डॉक्टर से इलाज कराकर अपनी मोटर सायकल होन्डा साईन क्र0- एमपी 18 एमजी 3828 से अपने घर के लिये लौट रहा था, तभी बेम्हौरी गांव के पास सायकल दुकान के पास मोटर सायकल की चैन सुधरवाने के लिये खड़ी किया, तभी बेम्हौरी गांव तरफ से संजू जायसवाल आया और मुझे गंदी-गंदी गांलियां देने लगा और मेरी मोटरसायकल की चाबी हाथ से छीनकर जान से मारने की धमकी देते हुये एक झापड़ मेरे गाल पर मारा और मेरी मोटर सायकल स्टार्ट कर छीनकर भाग गया पीछा किया पर नही मिला।
सूचना पर लूट का अपराध कायम कर थाना धनपुरी द्वारा पुलिस अधीक्षक व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के कुशल मार्ग दर्शन में एसडीओपी धनपुरी के निर्देशन पर थाना प्रभारी धनपुरी के नेतृत्व में सउनि0 राकेश पाण्डेय, राजेन्द्र तिवारी, प्रआर0 गजेन्द्र सिंह एवं मो0 जाहिद खान की पुलिस टीम ने मामले के आरोपी की तलाश पतारशी प्रारंभ कर 24 घंटे के अन्दर माल मशरूका मोटर सायकल होन्डा साईन एमपी 18 एमजी 3828 कीमती 20000/- रूपये के सहित आरोपी संजू जायसवाल पिता रामचरण जायसवाल उम्र 30 वर्ष निवासी बेम्हौरी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
विदित हो कि आरोपी आदतन अपराधी है, आरोपी की पुलिस द्वारा तत्परता से गिरफ्तारी से आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास की भावना बढ़ी है।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
पांच साल पुराने प्रकरण में जारी स्थाई वारंटी राजेश यादव को पुलिस ने किया गिरफ्तार
शहडोल Drms News। पुलिस अधीक्षक शहडोल अवधेश कुमार गोस्वामी द्वारा शहडोल जिले में स्थाई वारंटियो की धर-पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश वैश्य के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गोहपारू द्वारा कार्यवाही करते हुये 21 अगस्त 2021 को माननीय न्यायालय के प्रकरण के स्थाई वारंटी राजेश यादव पिता ठुन्नू उम्र 26 वर्ष निवासी नवा टोला जैतपुर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। उक्त कार्यवाही में उनि0 बृजेन्द्र मार्को की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
पुलिस ने पहाड़िया तिराहा के पास अवैध खनिज(रेत) से भरे ट्रैक्टर को किया जप्त
शहडोल सूर्य प्रताप सिंह Drms News। थाना सीधी क्षेत्रांतर्गत मुखबिर सूचना मिली कि ग्राम पहाड़िया नाला तरफ से एक बिना नम्बर की लाल रंग की ट्रैक्टर में अवैध रेत लोड कर पहाड़िया नाला की तरफ ले जा रहा है। सीधी पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये थाना प्रभारी सीधी के नेतृत्व में सउनि0 मिथिला प्रसाद एवं आर0 गंगा सागर गुप्ता ने मुखबिर के बताये स्थान तरफ जाकर देखा तो एक लाल रंग की ट्रैक्टर ट्रॉली में अवैध रेत लोड कर पहाड़िया तिराहा तरफ रहा था। ट्रैक्टर चालक पुलिस को आता देख ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। जिस पर सीधी पुलिस द्वारा रेत लोड ट्रैक्टर को थाना परिसर सुरक्षार्थ खड़ा किया गया।
आरोपी चालक एवं वाहन मालिक के विरुद्ध भादवि एवं खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत की 02 कार्यवाही में 12 लीटर शराब की जब्त
थाना देवलोंद क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब बिक्री करने कि मुखबिर सूचना पर सहायक उप निरीक्षक एस.के.तिवारी देवलोंद पुलिस ने ग्राम शहरगढ़ में दबिश देकर आरोपी गणेश प्रसाद गोड पिता छोटेलाल निवासी गाड़ा के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 600 रुपये मौके पर जप्त की गई। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
थाना गोहपारू क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब बिक्री करने कि मुखबिर सूचना पर प्रधान आरक्षक भूवनेश्वर सिंह गोहपारू पुलिस ने ग्राम रतहर में दबिश देकर आरोपी रामसिंह गोंड पिता जगन्नाथ गोंड उम्र 32 साल निवासी मलमाथर के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 600 रुपये मौके पर जप्त की गई। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇
http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप) 8962637936, 8085090333,
Email: prakashsdl58@gmail.com,
drmsnews.vps999@gmail.com
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONALपत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ जबलपुर दर्पण,प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत)
(व्हाट्सएप) MO. 8962637936, 8085090333,
email : prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा।
सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है।
अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,
email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿
समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।
आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।
पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,
email: 👉 prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है।
सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार। TogetherAgainstCovid19
मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये, खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर, अपने परिवार को कोरोना मुक्त बनाएं
Editor वीरेन्द्र प्रताप सिंह Drms News
0 टिप्पणियाँ