
पूर्व कमिश्नर राजीव शर्मा को दी गई भावभीनी विदाई
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 सोमवार 9 अक्टूबर 2023
DRMS news शहडोल। शहडोल संभाग के पूर्व कमिश्नर राजीव शर्मा का स्थानांतरण होने पर आज उन्हें कमिश्नर कार्यालय के सभागार में भावभीनी विदाई दी गई।
इस अवसर पर नवागत कमिश्नर रीवा एवं शहडोल संभाग अनिल सुचारी द्वारा पूर्व कमिश्नर राजीव शर्मा को शाल एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया एवं उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
देश का तेजी से बढ़ता ब्रजधर समाचार पत्र व न्यूज सर्विस (drms news) http:// www.drmsnews.online देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) म. प्र. (भारत)
दिन सोमवार 9 अक्टूबर 2023 विक्रम संवत 2080, drms news (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं, https://www.youtube.com/@drmsnews4151
इस अवसर पर नवागत कमिश्नर अनिल सुचारी द्वारा कमिश्नर शहडोल संभाग द्वारा दी गई सेवाओं का स्मरण किया गया। इस अवसर पर संयुक्त आयुक्त विकास मगन सिंह कनेश, संयुक्त संचालक शिक्षा सहदेव सिंह मरावी, संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती प्रगति वर्मा, उपसंचालक जनसंपर्क जीएस मर्सकोले एवं अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा कमिश्नर की सेवाओं का स्मरण किया गया।
इस अवसर पर कमिश्नर कार्यालय एवं अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
शासकीय वाहन एवं प्रचार सामग्री को हटाने के आदेश जारी
शहडोल 09 अक्टूबर 2023- कलेक्टर एवं जिला निवार्चन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, शहडोल, मुख्य नगरपालिका अधिकारी समस्त, मुख्य कार्यपालन अधिकारी समस्त, महा प्रबंधक केन्द्रीय सहकारी बैंक शहडोल, प्रबंधक भूमि विकास बैंक शहडोल को आदेश जारी किया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2023 के निर्वाचन कार्यक्रमों की सूचना जारी किये जाने के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है।
निर्वाचन प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए शासकीय प्रयोजन हेतु जन प्रतिनिधियों को दिये गये वाहनों, अन्य शासकीय सुविधाओं को तत्काल प्रभाव से वापस लेते हुए इस कार्यालय को सूचित करें। साथ ही कार्यालय प्रमुख अपने विभाग से संबंधित प्रचार सामग्री जो आम जन के लिये मुख्य मार्गाें अथवा कार्यालयों में प्रदर्शित किए गए हैं। उन्हें तत्काल हटाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
शिकायत अनुवीक्षण नियंत्रण कक्ष एवं कॉल सेंटर हेतु नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त
शहडोल। अपर कलेक्टर एव उप जिला निर्वाचन अधिकारी रोमोनुस टोप्पों ने आदेश जारी किया है कि विधानसभा निर्वाचन 2023 के मददेनजर जिला निर्वाचन कार्यालय शहडोल में जिला स्तरीय शिकायत अनुवीक्षण नियंत्रण कक्ष और काल सेंटर जिसका टेलीफोन नम्बर 07652-245371 हेतु आंशिक संशोधन कर नोडल, सहायक नोडल एवं सहयोग हेतु कर्मचारियों की ड्यिूटी लगाई गई है।
जिला स्तरीय शिकायत अनुवीक्षण नियंत्रण कक्ष और काल सेंटर हेतु नोडल अधिकारी अपर कलेक्टर शहडोल, सहायक नोडल अधिकारी बीआर नेताम नायब तहसीलदार, स्वप्निल जैन ई- गर्वेनेंस एवं सहयोग हेतु गुलाब वर्मा, सहायक वर्ग-3, हरीश कुमार सहायक वर्ग-3, नीरज कुमार बर्मन कम्प्यूटर आपरेटर, सी0एम0एच0ओ0 कार्यालय शहडोल, अलोक शुक्ला कम्प्यूटर आपरेटर कार्यपालन यंत्री आर.ई.एस. शहडोल, वीरेन्द्र मिश्रा, कम्प्यूटर आपरेटर वनमंडल दक्षिण शहडोल की ड्यूटी लगाई गई है।
0 टिप्पणियाँ