
कमिश्नर ने विभिन्न प्रभागों का किया निरीक्षण
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 सोमवार 9 अक्टूबर 2023
DRMS news शहडोल। कमिश्नर रीवा एवं शहडोल़ संभाग अनिल सुचारी ने 9 अक्टूबर 2023 को कमिश्नर कार्यालय शहडोल में विभिन्न प्रभागों का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों से उन्हें सौपे गए दायित्वों के संबंध में चर्चा की।
देश का तेजी से बढ़ता ब्रजधर समाचार पत्र व न्यूज सर्विस (drms news) http:// www.drmsnews.online देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) म. प्र. (भारत)
दिन सोमवार 9 अक्टूबर 2023 विक्रम संवत 2080, drms news (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं, https://www.youtube.com/@drmsnews4151
मतदान के पोस्टर तैयार कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है मतदान के प्रति जागरूक
DRMS news शहडोल । मध्य प्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए जिले में शत-प्रतिशत मतदान हो एवं मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से कैंपस ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किये गए।
इसी कड़ी में शासकीय कन्या महाविद्यालय शहडोल की कैंपस एंबेसडर खुशनुमा बानों द्वारा रेल्वे स्टेशन शहडोल में पहुंचकर मतदान का पोस्टर तैयार कर मतदान के प्रति लोगों का जागरूक किया गया। उन्होंने मतदाताओं से कहा कि 18 वर्ष के बाद वोट डालने का अधिकार प्राप्त हो जाता है, लोकतंत्र की सफलता तभी होगी जब लोग मतदान करेंगे।
देश की प्रगति के लिए सबको मिलकर वोट देना चाहिए। मतदान करना हमारा अधिकार भी है और कर्तव्य भी। इसी प्रकार मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए शासकीय महाविद्यालय गोहपारु की शांति अहिरवार ने पोस्टर बनाया और मतदान का महत्व बताया।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
विधानसभा जयसिंहनगर में काल सेन्टर हेतु लगाई गई ड्यूटी
DRMS news शहडोल। अनुविभागीय अधिकारी रजिस्टार एवं निर्वाचन अधिकारी जयसिंहनगर ने आदेश जारी किया है कि विधान सभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर विधानसभा क्षेत्र 84 जयसिंहनगर में काल सेन्टर में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है।
काल सेन्टर में ड्यूटी लगाई गई है उनमें सूरज प्रसाद निगम जिनका मोबाइल नम्बर 9111120640, कुंजल प्रसाद निगम, जल संसाधन संभाग शहडोल की ड्यूटी प्रातः 08 बजे से दोपहर 04 बजे तक एन के द्विवेदी जिनका मोबाइल नम्बर 9753231515, रामदास पनिका जल संसाधन संभाग शहडोल क्रमांक 03 एवं 02 की ड्यूटी दोपहर 04 बजे से सायं 12 बजे तक राजेश तिवारी, सियाराम खैरवा जल संसाधन संभाग शहडोल क्रमांक 01 एवं 02 की ड्यूटी रात्रि 12 बजे से प्रातः 08 बजे तक ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही आर.के त्रिपाठी जल संसाधन संभाग क्रमांक 2 शहडोल को रिजर्व में रखा गया है।

0 टिप्पणियाँ