बरगाँव क्षेत्र में दो बोलेरो गाड़ी का आमने-सामने से हुआ भिड़ंत, 10 घायल
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936
DRMS NEWS सिंगरौली। थाना बरगाँव के अंतर्गत दो बोलेरो गाड़ी का आमने सामने से एक्सिडेंट हो गया है 10 व्यक्ति घायल हो गये है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। उक्त सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को प्रातः 06:45 बजे सूचना मिलने पर तत्काल सिंगरौली जिले के बरगाँव थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112/100 स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि दो बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर टकरा गई थी जिसमें 10 व्यक्ति घायल हो गये थे जिन्हें तत्काल 108 चिकित्सा वाहन की सहायता से शासकीय अस्पताल बरगाँव लाये ।
~~~•~~~•~~~•~~~•~~~•~~~•~~~
घर का रास्ता भटककर सब्जी मंडी के पास 05 वर्षीय बच्ची मिली
DRMS NEWS मुरैना। थाना सबलगढ़ के अंतर्गत सब्जी मंडी के पास 05 वर्षीय बच्ची मिली हैं, जो घर का रास्ता भटक गयी है, पुलिस सहायता की आवश्यकता की सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को रात्री 08:00 बजे सूचना मिलने पर तत्काल मुरैना जिले के सबलगढ़ थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112/100 स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर बच्ची को संरक्षण में लिया। डायल-112/100 स्टाफ ने बच्चों को एफ़.आर.व्ही. वाहन से साथ लेकर आसपास परिजन की तलाश एवं पूछताछ करने पर बच्ची के परिजन बच्ची को ढूँढते हुए मिले, बच्ची द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत बच्ची को उसके माता पिता के सुपुर्द किया।
~~~•~~~•~~~•~~~•~~~•~~~•~~~
शाजापुर के बिजरा रोड पर परिवार के साथ इंदौर से सारंगपुर जा रहे कॉलर की कार का टायर हाइवे रोड पर हुआ पंचर
DRMS NEWS शाजापुर। थाना कोतवाली के अंतर्गत बिजारा रोड पर परिवार के साथ इंदौर से सारंगपुर जा रहे कॉलर की कार खराब हो गयी है, साथ में महिलायें भी हैं ,पुलिस सहायता की आवश्यकता की सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को रात्रि 01:27 बजे सूचना मिलने पर तत्काल रतलाम जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112/100 स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि परिवार के साथ इंदौर से सारंगपुर जा कॉलर की कार का टायर हाइवे रोड पर पंचर हो गया, कॉलर के पास जेक न होने के कारण स्टेपनी नहीं बादल पा रहे थे, आसपास कोई सहायता नहीं मिलने पर कॉलर ने डायल-112/100 सेवा से मदद माँगी, पुलिस स्टाफ ने जेक उपलब्ध करवाकर स्टेपनी बदलने में मदद की एवं परिवार को सुरक्षित गंतव्य के लिए रवाना किया गया । कॉलर रोहित सिंह द्वारा डायल-112/100 सेवा की प्रशंसा एवं पुलिस स्टाफ का धन्यवाद किया।
~~~•~~~•~~~•~~~•~~~•~~~•~~~
कानपुर से उज्जैन महाकाल दर्शन करने जा रहे कॉलर की कार सुनसान क्षेत्र में हुई खराब
DRMS NEWS शिवपुरी। थाना पुरानी शिवपुरी के अंतर्गत परिवार के साथ कानपुर से उज्जैन दर्शन करने जा रहे कॉलर की कार खराब हो गयी है, साथ में महिलायें भी हैं, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। उक्त सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को रात्रि 11:27 बजे प्राप्त सूचना मिलने पर तत्काल शिवपुरी जिले के पुरानी शिवपुरी थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक- वासुदेव यादव व पायलेट- समर अली ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि कॉलर परिवार के साथ कानपुर से उज्जैन महाकाल दर्शन करने जा रहे थे तभी रास्ते में कॉलर की कार का टायर सुनसान रोड पर पंचर हो गया था आस पास कोई सहायता नहीं मिलने पर डायल-112/100 पर कॉल कर सहायता मांगी।
डायल-112/100 सेवा ने एफ आर व्ही में रखे टूल्स की सहायता से गाड़ी की स्टेपनी बदलने में मदद की एवं परिवार को सुरक्षित गंतव्य के लिए रवाना किया गया। कॉलर मधुर अग्निहोत्री ने डायल-112/100 सेवा की प्रशंसा एवं पुलिस स्टाफ का धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया।
~~~•~~~•~~~•~~~•~~~•~~~•~~~
पारिवारिक विवाद के चलते आत्महत्या के उद्देश्य से 40 वर्षीय व्यक्ति ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन
DRMS NEWS विदिशा। थाना लटेरी के अंतर्गत एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है ,पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को प्रातः 07:15 पर सूचना मिलने पर तत्काल विदिशा जिले के लटेरी थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112/100 स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते आत्महत्या के उद्देश्य से जहरीले पदार्थ से पीड़ित व्यक्ति को डायल-112/100 स्टाफ ने एफ़.आर.व्ही. वाहन से ले जाकर शासकीय अस्पताल लटेरी मे भर्ती करवाया।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
साहित्य, संस्कृति, समाज, शिक्षा, सेहत, संगीत और प्रत्येक सकारात्मक खबर, कविता, आलेख आदि का स्वागत है।
“DRMS news” के लिए कविता, आलेख, और सकारात्मक समाचार 8962637936 पर फोटो सहित भेजे जा सकते हैं। “ सभी प्रकाशन सदैव निःशुल्क हैं।”
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========


0 टिप्पणियाँ