DRMS NEWS

DRMS NEWS

लोकसभा निर्वाचन 2024 तृतीय चरण के मद्देनजर (छ.ग.) से लगे शहडोल जिले के 03 कि.मी. सीमावर्ती क्षेत्र में शुष्क दिवस घोषित

शुष्क दिवस घोषित, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936 

DRMS NEWS शहडोल कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी तरूण भटनागर ने मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 24 की उपधारा-1 के अधीन प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए लोकसभा निर्वाचन 2024 तृतीय चरण में मनेन्द्रगढ़, चिरमिरी, भरतपुर (छ.ग.) जिले में मतदान 07 मई 2024 को होने के दौरान मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व 05 मई 2024 को शाम 06 बजे से 07 मई 2024 को मतदान समाप्ति तक मनेन्द्रगढ़, चिरमिरी, भरतपुर (छ.ग.) से लगे शहडोल जिले के 03 किलोमीटर सीमावर्ती क्षेत्र में शुष्क दिवस घोषित किया है।

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

विकास कार्यों की समीक्षा बैठक 09 मई को

शहडोल 26 अप्रैल 2024- उपायुक्त राजस्व शहडोल ने जानकारी दी है कि कमिश्नर शहडोल  की उपस्थिति में 09 मई 2024 को प्रातः 11 बजे से विकास कार्यों की संभागीय समीक्षा बैठक कमिश्नर कार्यालय के सभागार में आयोजित की जाएगी ।

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

08 मई को कलेक्टर्स-कॉन्फ्रेस (राजस्व) की संभागीय समीक्षा बैठक 

शहडोल 26 अप्रैल 2024- उपायुक्त राजस्व शहडोल ने जानकारी दी है कि कमिश्नर शहडोल  की उपस्थिति में 08 मई 2024 को प्रातः 11 बजे से कलेक्टर्स-कॉन्फ्रेस (राजस्व) की संभागीय समीक्षा बैठक कमिश्नर कार्यालय के सभागार में आयोजित की जाएगी।

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

आकांक्षा योजना अंतर्गत आवेदन  30 अप्रैल तक 

शहडोल 26 अप्रैल 2024- सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग ने जानकारी दी है कि आकांक्षा योजना अंतर्गत वर्ष 2024-25 हेतु JEE, NEET एवं CLAT की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु ऑनलाईन आवेदन 07 मार्च 2024 से प्रारंभ होकर आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2024 तक आवेदन कर सकते हैं।

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

जिला एवं विकास खंड स्तरीय पेयजल प्रकोष्ठ का किया गया गठन, जिला स्तरीय प्रकोष्ठ का दूरभाष क्रमांक 07652-240307

शहडोल 26 अप्रैल 2024- कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी ने जानकारी दी है कि शहडोल जिले में ग्रीष्म ऋतु में जनजनित बीमारियों एवं संभावित पेयजल समस्या के त्वरित निराकरण नियंत्रण एवं रोकथाम एवं पेयजल व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु जिला स्तरीय एवं विकासखंड स्तरीय पेयजल प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। जिला स्तरीय प्रकोष्ठ का दूरभाष क्रमांक 07652-240307 है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला स्तरीय पेयजल समस्या के निराकरण हेतु यू.के. सोनी प्रकोष्ठ प्रभारी, मनोज सिंह प्रकोष्ठ रजिस्टर प्रभारी, किरतार सिंह आर्मो, दुर्गेश मिश्रा, इसी प्रकार लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखंड शहडोल हेतु व्ही.के केशरवानी प्रभारी सहायक यंत्री, व्ही.एन. पटेल, श्रीमती अनुपमा प्रकाश उपयंत्री गोहपारू, दीप नारायण त्रिपाठी विकासखंड समन्यवय सोहागपुर को नियुक्त किया गया है। 

इसी प्रकार लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखंड बुढ़ार हेतु व्ही. केशरवानी प्रभारी सहायक यंत्री बुढ़ार, अजय कुमार श्रीवास्तव, रोहिणी गुप्ता विकासखंड समन्वयक बुढ़ार को नियुक्त किया गया हैं। 

इसी प्रकार लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखंड ब्यौहारी हेतु अफजल अमानुउल्ला सहायक यंत्री ब्यौहारी, व्ही.एन. पटेल उपयंत्री ब्यौहारी को नियुक्त किया गया है। 

नियुक्त अधिकारियों को कहा गया है कि पेयजल समस्या एवं जल जनित बीमारियों से संबंधित प्राप्त शिकायतों का शिकायतों पंजी में प्रविष्टि कर संबंधित सहायक यंत्री उपयंत्री को तत्काल पेयजल से संबंधित सूचना दी जावेगी एवं सहायक यंत्री, उपयंत्री विकासखंड समन्वयक निराकरण की कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे। उपखंड स्तर पर पेयजल से संबंधित शिकायतों का त्वरित निराकरण कराना सुनिश्चित करेंगे।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

साहित्य, संस्कृति, समाज, शिक्षा, सेहत, संगीत और प्रत्येक सकारात्मक खबर, कविता, आलेख आदि का स्वागत है। 

DRMS news” के लिए कविता, आलेख, और सकारात्मक समाचार 8962637936 पर फोटो सहित भेजे जा सकते हैं।  “ सभी प्रकाशन सदैव निःशुल्क हैं।” 

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ