
drms news (मानपुर-उमरिया)। जिले की नवागत कलेक्टर श्रीमति राखी सहाय ने सोमवार को जिले के उपार्जन केन्द्रों का औचक निरिक्षण किया है और आवश्यक निर्देश दिए हैँ, उपार्जन केन्द्रो में गेंहूँ की खरीदी को लेकर किसानों के साथ आ रही समस्याओं की लगातार आ रही शिकायतों को देखते हुए कलेक्टर ने निरिक्षण की यह कार्यवाही की है, कलेक्टर ने इस बात के पूर्व से ही संकेत दिए थे की फील्ड में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैँ की केंद्रों से आने वाली शिकायत बर्दाश्त नहीं की जाएगी माह भर के भीतर स्थित सुधारें अन्यथा बड़ी कार्यवाही के लिए तैयार रहें।
मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि इस दौरान अपर कलेक्टर पीके सेनगुप्ता जिला आपूर्ति अधिकारी रोहित सिंह बघेल मौजूद रहे। चँदिया स्थित उपमंडी खरीदी केंद्र में कलेक्टर के निरिक्षण के दौरान व्यापक पैमाने पर लापरवाही और उदासीनता देखने को मिली जिस पर केंद्र के सहायक प्रबंधक को सोकाज नोटिस जारी कर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, वहीं वेयर हाउस उमरिया का भी कलेक्टर ने निरिक्षण किया, जहाँ आवश्यक निर्देश दिए गए हैँ।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ