
drms news (मानपुर-उमरिया)। मानपुर में धूमधाम से मनाई गई परशुराम जयंती, पुरानी बाजार माँ काली मंदिर में किए गए विशाल भंडारे का आयोजन मानपुर क्षेत्र में इस वर्ष भगवान परशुराम जी की जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। पूरे नगर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला, जहां सुबह से ही मंदिरों में पूजा-अर्चना और विशेष अनुष्ठानों का आयोजन किया गया।
जयंती के अवसर पर विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों द्वारा भव्य शोभायात्रा पुरानी बाजार काल नाशनी माँ काली जी के मन्दिर से श्री हनुमान जी के मंदिर होते हुए मार्केट होकर बस स्टैंड पहुँची जहाँ से वापसी गौतमन हनुमान जी के मन्दिर में समापन किया गया तत्पश्चात काली जी के मन्दिर में सभी को निम्न स्वादिष्ट भोजन प्रसाद ग्रहण करवाया गया शोभायात्रा में भगवान परशुराम जी की आकर्षक झांकियां सजाई गईं, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के साथ निकली यात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिरस में सराबोर कर दिया।
इस मौके पर मानपुर के कई स्थानों पर विशाल भंडारों का आयोजन किया गया, जहां श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। लोगों ने बढ़-चढ़कर सेवा कार्य में भाग लिया और श्रद्धा भाव से भोजन ग्रहण किया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में आम नागरिकों की उपस्थिति रही। सभी ने भगवान परशुराम जी के आदर्शों को अपनाने और समाज में सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया। इस भव्य आयोजन ने मानपुर में एकता, श्रद्धा और सामाजिक सहयोग का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया।
0 टिप्पणियाँ