संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर-उमरिया)जिले के इंदवार थाना क्षेत्र में लूट की एक घटना सामने आई है, जहां अज्ञात बदमाशों ने मोटरसाइकिल से आकर एक व्यक्ति का बैग छीन लिया। बैग में सोना-चांदी के जेवर और नकदी रखी हुई थी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

यह जानकारी देते हुए मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राम पलझा निवासी संतोष सोनी बाजार में सोना-चांदी के जेवर बेचने के उद्देश्य से गया हुआ था। वह वापस अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान अमरपुर-पिपरिया रोड पर हथी तिराहा के पास तीन अज्ञात युवक मोटरसाइकिल से उसके पास पहुंचे। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, आरोपियों ने तेजी से झपट्टा मारते हुए उसका बैग छीन लिया।

घटना के दौरान झटके से संतोष सोनी असंतुलित होकर सड़क पर गिर गया, जिससे उसे चोटें आईं। अचानक हुई इस वारदात से वह घबरा गया और मदद के लिए इधर-उधर देखने लगा, लेकिन तब तक आरोपी बैग, लेकर मौके से फरार हो चुके थे। बैग में सोना-चांदी के कीमती जेवरात के साथ नकदी भी रखी हुई थी, जिससे फरियादी को आर्थिक नुकसान हुआ है।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936