
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (मानपुर उमरिया)। भदार नदी पर पुल नहीं होने से बरसात के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं, मरीजों एवं आसपास के कई गांवों के ग्रामीणों को हर वर्ष गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस जनसमस्या को समाचार पत्रों के माध्यम से प्रमुखता से उठाए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आया।
समाज सेवी मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार, 27 जुलाई 2026 को अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) मानपुर ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नायब तहसीलदार एवं अन्य अधिकारियों के साथ भदार नदी का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर नदी की स्थिति का अवलोकन किया तथा ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी समस्याओं को सुना।
ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दिनों में नदी उफान पर होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है। कई बार मरीजों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को भी जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ती है। वर्षों से पुल निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कार्य नहीं हो सका है।
इस दौरान एसडीएम ने कहा कि भदार नदी पर पुल निर्माण की आवश्यकता से शासन एवं संबंधित विभाग को अवगत कराया जाएगा तथा शीघ्र प्रस्ताव भेजकर आवश्यक कार्रवाई के लिए पहल की जाएगी, ताकि क्षेत्रवासियों को इस गंभीर समस्या से स्थायी राहत मिल सके।
निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी मानपुर, नायब तहसीलदार, ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, हल्का पटवारी, पत्रकार अमित श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। निरीक्षण के बाद क्षेत्रवासियों में पुल निर्माण की उम्मीद एक बार फिर जगी है।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ