DRMS NEWS

DRMS NEWS

मानपुर क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से जनता बेहाल


संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया
http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर उमरिया)मानपुर क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। किसानों की सिंचाई और फसलें प्रभावित हो रही हैं।  

मनोज श्रीवास्तव के अनुसार क्षेत्र के बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है, वहीं दुकानदारों, छोटे व्यवसायों तथा बड़ी एजेंसियों का काम प्रभावित हो रहा है। इसके  साथ ही सरकारी एवं निजी कार्यालयों का कार्य भी बाधित हो रहा है।, इनवर्टर, मोबाइल और पावर बैंक बार-बार डिस्चार्ज हो जाते हैं। रात के समय पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूबा रहता है, जिससे सुरक्षा और दैनिक जीवन पर भी असर पड़ रहा है। जनहित में आवश्यकता इस बात की है कि मानपुर की जनता को राहत दिलाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।  इस गंभीर समस्या का शीघ्र समाधान करें।

क्षेत्र के निवासियों ने मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी, जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से  अनुरोध किया हैं कि 1. नियमित एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।, 2.  लो-वोल्टेज की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए व 3. ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में हो रही लगातार बिजली कटौती पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जाए।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ