http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) दिन  शनिवार  22 मई  2021

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में रिलायंस फाउंडेशन शहडोल के डॉक्टर समीर खान एवं अखिलेश पांडे लाइजिंग ऑफिसर ने कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सत्येंद्र सिंह को 5 लीटर के 8 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर कोविड-19 महामारी से बचाव एवं कोविड-19  मरीजों के लिए बनाए गए अस्पतालों में  ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए प्रदान किया।

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल 

  drms news national (http://www.drmsnewss.online)

परिवार की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों  सहित   

सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

इनमें से 04 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर जिला अस्पताल शहडोल एवं 04 पुलिस अस्पताल शहडोल को प्रदान किए जाएंगे।

  इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम एस सागर, सिविल सर्जन डॉ0 जी एस परिहार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

धनपुरी नगरपालिका के सभागार में खंड स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की हुई बैठक  

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सत्येंद्र सिंह ने आज धनपुरी भ्रमण के दौरान धनपुरी नगर पालिका के सभागार में खंड स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक ली। 

बैठक में कलेक्टर ने कहा कि धनपुरी एवं बुढार शहरी क्षेत्र में बढ़ते हुए कोरोना वायरस इस बात का संकेत करते हैं कि हमें और अधिक सतर्कता, सावधानी एवं कड़ाई से कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन कराना अनिवार्य है। 

कलेक्टर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्रों में अधिकारी जिस क्षेत्र में कोरोना  मरीज मिल रहे हैं वहां  माइक्रो कंटेनमेंट  जोन बनाए जाएं तथा यह निगरानी की जाए की होम आइसोलेशन के मरीज अनावश्यक बाहर ना निकले, घर में मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। 

सावधानी एवं सतर्कता के साथ- साथ  कड़ाई भी आवश्यक

कलेक्टर ने कहा कि हमें और आप को मिलकर एक ऐसी कार्य योजना बनाना है जिसमें वार्ड वार एवं ग्राम वार जहां कोविड-19 अधिक निकल रहे हैं वहां 18 वर्ष से ऊपर सभी का टीकाकरण कराया जाए एवं टेस्टिंग, होम आइसोलेशन एवं ट्रीटमेंट पर ध्यान दिया जाए, इसके लिए हर वार्ड में एक कोर कमेटी बनाकर कोरोना वालंटियर तैयार करें तथा हर वार्ड को बाहर निकलने वाले व्यक्ति का जो 18 वर्ष से ऊपर है टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें, मोटरसाइकिल एवं कार से बाहर घूमने वाले व्यक्तियों को भी टीका लगवाया जाए, जिससे कोरोना संक्रमण से दूसरे को भी प्रभावित ना करें। 

कलेक्टर ने कहा कि हम सबको मिलकर 10 दिनों के अंदर कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन कराते हुए पॉजिटिव रेट 5 से कम लाना है तभी हमारा जिला, हमारा कस्बा,  हमारे ग्राम अनलॉक हो सकेंगे व दैनिक दिनचर्या सुचारु रुप से संचालित हो पाएगी। 

कलेक्टर ने कहा कि मतदाता सूची लेकर हर वार्ड के जनप्रतिनिधि यह सुनिश्चित करें कि 18 वर्ष से अधिक सभी व्यक्तियों का टीकाकरण हुआ है कि नहीं। 

कलेक्टर ने बैठक में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों को कहा कि धनपुरी एवं बुढार संबंधित आवश्यक समस्याओं में सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शेर सिंह मीणा, एसडीएम जैदपुर धर्मेंद्र मिश्रा, तहसीलदार भरत सोनी सीयूजी नंबर पर फोन कर सकते हैं ताकि उनके समस्याओं का निराकरण हो सके।

 पुलिस अधीक्षक ने बैठक में कहा कि पुलिस विभाग के अधिकारी जनप्रतिनिधियों का सहयोग दें एवं कोविड-19 संक्रमण रोकथाम में 10 दिनों के अंदर कड़ाई, सतत निगरानी एवं सतर्कता करके कोराेना संक्रमण को रोकने सुनिश्चित करें। 

पुलिस विभाग के अधिकारी होम आइसोलेशन के मरीजों पर रखें कड़ी निगरानी- पुलिस अधीक्षक

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि माइक्रो कंटेनमेंट जोन में होम आइसोलेशन के व्यक्ति बाहर इधर उधर ना घूमें यह सुनिश्चित किया जाए, होम आइसोलेशन के मरीज या जो मरीज आइसोलेशन में रहकर शासन के प्रोटोकाल का पालन नहीं कर पा रहे हैं उन्हें एसईसीएल या ओपियम के कोविड-19 सेंटर में भिजवाया जाए । 

बैठक में धनपुरी में बिजली की समस्या एवं राशन की दुकानों में अनावश्यक भीड़ एकत्रित होने पर कड़ाई करने के सुझाव प्राप्त  हुए, इस पर कलेक्टर ने जिला आपूर्ति नियंत्रक तथा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर को यथोउचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

बैठक में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर शेर सिंह मीणा, जीएमएससीएल शंकर नागाचार्य ,एसडीओपी भरत दुबे, तहसीलदार भरत सोनी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी धनपुरी रवि करण त्रिपाठी, नगर निरीक्षक बुढार, महेंद्र सिंह चौहान, नगर निरीक्षक धनपुरी रतनंबर शुक्ला, समाजसेवी हनुमान खंडेलवाल, सनत वर्मा, विनय सिंह, हेमंत सोनी धर्मेंद्र केवलानी, अजय सिंह, संतोष शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने बुढार अस्पताल के 18 वर्ष के ऊपर हो रहे व्यक्तियों के टीकाकरण का किया मुआयना

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सत्येंद्र सिंह ने आज बुढार भ्रमण के दौरान अस्पताल बुढार में हो रहे 18 वर्ष के ऊपर व्यक्तियों के टीकाकरण कार्य का अवलोकन किया। कलेक्टर ने टीकाकरण कराने आए व्यक्तियों के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। 

कलेक्टर ने टीकाकरण कराने आए हुए व्यक्तियों से जानकारी प्राप्त की तथा वार्ड नंबर 12 निवासी वर्षा गुप्ता एवं वार्ड नंबर 15 निवासी संदीप  गुप्ता से टीकाकरण के बारे में जानकारी प्राप्त की उन्हें समझाइश दी कि घर में 18 वर्ष से ऊपर जो भी व्यक्ति हैं उनका टीकाकरण कराएं तथा अपने परिजनों को भी टीकाकरण के लिए समझाइश दें। 

कलेक्टर को खंड चिकित्सा अधिकारी  बुढार ने अवगत कराया कि अभी तक 80  व्यक्ति जो 18 वर्ष से ऊपर हैं उन का टीकाकरण किया जा चुका है। 

स्वास्थ्य कार्यकर्ता खुद को सुरक्षित रखकर करें वैक्सीनेशन

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को समझाइश दी की स्वयं सुरक्षित रहकर वैक्सीनेशन का कार्य करें तथा खुद को सुरक्षित रख कर कोविड-19 महामारी संक्रमण को नियंत्रण  करने अपना सहयोग दें।

  निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर शेर सिंह मीणा, खंड चिकित्सा अधिकारी बुढार डॉ0 आरके वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

ब्यौहारी के विभिन्न वार्डों में वैक्सीनेशन कराने हेतु लोगो को प्रशासकीय अमला एवं जनप्रतिनिधि कर रहे जागरूक 

शहडोल सूर्य प्रताप सिंह। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ब्यौहारी सुश्री प्रियांशी भंवर एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा शुक्रवार को ब्यौहारी के वार्ड नं 03 सहित विभिन्न वार्डो के लोगो के घर घर जाकर 18 वर्ष के ऊपर व्यक्तियों को अपने नजदीकी टीकाकरण सेंटर में जाकर वैक्सीनेशन कराने हेतु जागरूक किया गया तथा  बताया जा रहा है की वैक्सीन ही आपका सुरक्षा कवच है इसलिए आपको और अपने परिवार को जो 45 वर्ष के ऊपर है उनको वैक्सीन अवश्य लगवाए,जिससे कोविड 19 संक्रमण को रोकने में मदद मिल सके। 

एसडीएम ने  जागरूकता अभियान के दौरान  कहा कि कोरोना वेलेंटियर अपना महत्व पूर्ण सहयोग लोगो को टीकाकारण के प्रति जागरूक कर दे। इस दौरान पर एसडीएम ने वार्ड नंबर 15 के कन्या स्कूल  में बनाए गए वैक्सीनेशन सेंटर का अवलोकन किया तथा टीका कारण लगवाने आए लोगो से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उन्हें मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग एवं साबुन से बार-बार हाथ धोने वह अनावश्यक रूप से  बाहर ना घूमने की समझाइश दी गई।

  इस मौके पर एसडीओपी श्री भविष्य भास्कर, नगर पालिका अधिकारी आनंद श्रीवास्तव, जनप्रतिनिधि सहित कोरोना वेलेंटियर उपस्थित रहे।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में 40 बिस्तरीय मरम्मत कार्य हेतु 9.52 लाख रूपये की प्रशासकीय राशि स्वीकृत

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह।  कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ0 सत्येंद्र सिंह ने डीएमएफ मद से  जिला चिकित्सालय शहडोल में 40 बिस्तरीय बच्चा वार्ड में मरम्मत कार्य हेतु 9.52 लाख रूपये की प्रशासकीय राशि स्वीकृत की है। क्रियान्वयन एजेंसी  संभागीय कार्यपालन यंत्री  व सचिव रोगी कल्याण समिति जिला चिकित्सालय होगी।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

जिला चिकित्सालय के ट्रामा यूनिट के 20 बिस्तरीय वार्ड के निर्माण हेतु 33.61 लाख रूपये की प्रशासकीय राशि स्वीकृत

शहडोल सूर्य प्रताप सिंह। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ0 सत्येंद्र सिंह  ने डीएमएफ मद से  जिला चिकित्सालय शहडोल में ट्रामा यूनिट के प्रथम तल पर 20 बिस्तरीय वार्ड के निमार्ण कार्य हेतु 33.61 लाख रूपये की प्रशासकीय राशि स्वीकृत की है। क्रियान्वयन एजेंसी  संभागीय कार्यपालन यंत्री  व सचिव रोगी कल्याण समिति जिला चिकित्सालय होगी।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

जिला चिकित्सालय के 60 बिस्तरों में आक्सीजन सप्लाई के कार्य हेतु 14.12 लाख रूपये की प्रशासकीय राशि स्वीकृत

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ0 सत्येंद्र सिंह ने डीएमएफ मद से जिला चिकित्सालय शहडोल में  60 बिस्तरों में आक्सीजन सप्लाई हेतु पाईप लाइन के निर्माण कार्य हेतु 14.12 लाख रूपये की प्रशासकीय राशि स्वीकृत की है। क्रियान्वयन एजेंसी  संभागीय कार्यपालन यंत्री  व सचिव रोगी कल्याण समिति जिला चिकित्सालय होगी।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह 24 मई को शहडोल जिले के प्रवास पर

शहडोल सूर्य प्रताप सिंह। प्रदेश शासन के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह 24 मई 2021 को शहडोल जिले के प्रवास पर रहेंगे। प्रवास के दौरान खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दोपहर 2:00 बजे अनूपपुर से शहडोल जिले के लिए प्रस्थान करेंगे तथा दोपहर 3:00 बजे शहडोल पहुंचकर जिला प्रशासन एवं क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के सदस्यों के साथ बैठक तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कि आयोजित कोरोना नियंत्रण संबंधी नियमित समीक्षा (व्ही.सी  के माध्यम से) बैठक कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभागार में सम्मिलित होंगे। तत्पश्चात खाद्य उपभोक्ता एवं संरक्षण मंत्री सायं 7:00 बजे शहडोल से अनूपपुर हेतु प्रस्थान करेंगे।

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONALपत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ जबलपुर दर्पण,प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस भोपाल,दिल्लीMO.8962637936(व्हाट्सएप), 8085090333,

email:prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com 

शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए 👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉

http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, भी http://www.drmsnewss.online  

से सीधे जुड़े हुए हैं। कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,

email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com🌿समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / विज्ञापन / फोटो / विडियो आदि) शामिल होगी । http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते  हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं। http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।

पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333, email:👉👉

prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 

भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार।  TogetherAgainstCovid19

============================================

 

मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये