DRMS NEWS

DRMS NEWS

आतंकवाद विरोध दिवस" पर कलेक्टर ने दिलाई शपथ

http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) दिन  शुक्रवार  21 मई  2021

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कलेक्ट्रेट कार्यालय के विराट सभागार में आज कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने आज "आतंकवाद विरोधी दिवस" के अवसर पर विभिन्न कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने की शपथ दिलाते हुए कहा कि हम भारतवासी अपने देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परंपरा में दृढ़ विश्वास रखते हैं तथा निष्ठा पूर्वक शपथ लेते हैं कि हम सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेंगे। 

हम मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक, सद्भाव तथा सूजभूज कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाले और विघटनकारी शक्तियों से लड़ने का भी शपथ लेते हैं।

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल 

  drms news national (http://www.drmsnewss.online)

परिवार की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों  सहित   

सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

       बैठक में संयुक्त कलेक्टर दिलीप पांडेय, जिला आपूर्ति नियंत्रक कमलेश टांडेकर, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग एम०एस० अंसारी, एएसएलआर प्रदीप मोगरे, लोकसेवा प्रबंधक अवनीश दुबे एवं ई-गवर्नेंस प्रबंधक स्वप्निल जैन सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित थे।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

कोविड-19 के आने वाली संभावित लहर से रहें सावधान-कलेक्टर

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। आज कलेक्ट्रेट कार्यालय के विराट सभागार में कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की संयुक्त बैठक लेकर कहा कि कोरोना महामारी की द्वितीय लहर अब उतार पर है तथा जिले की स्थिति लगातार नियंत्रण में आ रही है, लेकिन हमें और अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। क्योंकि आने वाली कोरोना महामारी की तीसरी लहर से बच्चे भी प्रभावित होंगे, ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है इसलिए खुद कोरोना प्रोटोकॉल मास्क का उपयोग, सोशल डिस्टेंसिंग एवं सैनिटाइजर तथा बार बार साबुन से हाथ धोना अपने जीवन में आत्मसात करें, क्योंकि सावधानी एवं सुरक्षा ही बचाव है। 

18 वर्ष से ऊपर सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने परिजनों का कराएं वैक्सीनेशन

        बैठक में कलेक्टर ने कहा कि 18 वर्ष से ऊपर सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपना खुद का टीकाकरण कराएं तथा परिजनों का भी टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें। टीकाकरण से भी कोरोना महामारी को मात दिया जा सकता है। 

बैठक में कलेक्टर ने कहा कि एक व्हाट्सएप ग्रुप बना लें जिसमें सभी अधिकारी एवं कर्मचारी को शामिल किया जाए, जिससे आपातकालीन स्थिति में उन्हें आवश्यकतानुसार सुविधाएं प्रदान की जा सके। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि जो अधिकारी एवं कर्मचारी कोरोना वायरस को मात देकर ठीक हुए हैं वह और अधिक सतर्क रहें क्योंकि ब्लैक फंगस नामक बीमारी से बचने के लिए उन्हें अतिरिक्त सावधानी बरतना होगा।

कलेक्टर ने ली कलेक्ट्रेट कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक

    बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने चेंबर में कुर्सी एवं टेबल सैनिटाइज करके ही बैठे एवं यह सुनिश्चित करें कि कोई बिना टीकाकरण कराएं कलेक्ट्रेट कार्यालय में आने  वाला व्यक्ति उनसे संपर्क में न आए। साथ ही कलेक्टर ने सभी को निर्देश दिए कि फाइल डील करते समय भी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें इस कोरोना काल को अवसर में बदलते हुए अपने अधीनस्थ फाइल आदि व्यवस्थित कर ले।  उन्होंने कहा कि खुद को सुरक्षित रख कर दूसरों को सुरक्षित रखने का प्रयास करें तभी हम सब मिलकर ही कोरोना महामारी को हरा सकते हैं।

  बैठक में संयुक्त कलेक्टर दिलीप पांडेय, जिला आपूर्ति नियंत्रक कमलेश टांडेकर, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग एम०एस० अंसारी, एएसएलआर प्रदीप मोगरे, लोकसेवा प्रबंधक अवनीश दुबे एवं ई-गवर्नेंस प्रबंधक स्वप्निल जैन सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित थे।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

सिंहपुर के शासकीय हाई स्कूल कन्या में वैक्सीनेशन सेंटर बनाने के कलेक्टर ने दिए निर्देश

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सत्येंद्र सिंह ने आज विकासखंड सोहागपुर के सिंहपुर भ्रमण के दौरान चिकित्सालय में स्थाना भाव होने के कारण शासकीय कन्या हाई स्कूल सिंहपुर में वैक्सीनेशन कार्य कराने के निर्देश दिए। इस स्कूल में सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाएं सुलभ है और विद्यालय भी वर्तमान में शैक्षणिक गतिविधियां नहीं होने के कारण रिक्त हैं। 

इस मौके पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर शेर सिंह मीणा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एमएस सागर, जिला आबकारी अधिकारी सुरेश राजोरे, जिला नियंत्रक खाद्य एवं आपूर्ति कमलेश टाडेकर, समन्वयक सर्व शिक्षा  डॉक्टर मदन त्रिपाठी जिला टीकाकरण अधिकारी  डॉ अंशुमन सुनारे,ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ राजेश मिश्रा, समाजसेवी श्री अनिल द्विवेदी सहित अन्य लोग उपस्थित थे

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

कलेक्टर ने सिंहपुर भ्रमण के दौरान उदासीनता एवं शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने पर सचिव एवं पटवारी को किया निलंबित

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सत्येंद्र सिंह ने आज विकासखंड सोहागपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंहपुर भ्रमण के दौरान वहां पर पदस्थ पटवारी पवन चौधरी एवं सचिव मंगलेश्वर मिश्रा के द्वारा शासकीय कार्यों में लापरवाही,उदासीनता तथा कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु लगातार किए जा रहे लापरवाही पूर्ण कार्यों के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सिंहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीकाकरण की स्थितियों की जानकारी ली। बताया गया कि 18 वर्ष के ऊपर अब तक 400 लोग तथा 45 वर्ष के ऊपर 1031 व्यक्तियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है शेष व्यक्तियों को तत्काल वैक्सीन लगवाने उन्हें समझाइश देने वेलेंटियरो  को सहयोग करने के निर्देश दिए। 

इस दौरान कलेक्टर ने ब्लाक मेडिकल ऑफिसर, बीएलओ, सचिव, एएनएम तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा होमवर्क नहीं करने तथा स्वास्थ्य सुविधाओं पर ध्यान नहीं देने पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए बीएमओ को कड़े लहजे में  कहा कि शासकीय सेवा के प्रति आपकी नियति और बिल पावर ठीक नहीं है इसे तत्काल सुधारें। 

कलेक्टर ने मीटिंग हाल के जमीन पर पड़े गद्दे और दरी की उपयोगिता पूछी और चिकित्सालय में व्यवस्थाएं सुदृढ़ बनाने के कड़े निर्देश दिए। कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंहपुर में एंबुलेंस की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। बीएमओ ने बताया कि एंबुलेंस उपलब्ध नहीं है इस पर उन्होंने उनसे पहल नहीं करने  पर तत्काल पहल करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कलेक्टर ने वैक्सीन कक्ष, कोल्ड चैन रूम, चिकित्सालय के वार्डो का भी निरीक्षण किया। 

इस मौके पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर शेर सिंह मीणा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एमएस सागर, जिला आबकारी अधिकारी सुरेश राजोरे, जिला नियंत्रक खाद्य एवं आपूर्ति कमलेश टाडेकर, समन्वयक सर्व शिक्षा  डॉक्टर मदन त्रिपाठी जिला टीकाकरण अधिकारी  डॉ अंशुमन सुनारे,ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ राजेश मिश्रा, समाजसेवी श्री अनिल द्विवेदी सहित अन्य लोग उपस्थित थे

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

कलेक्टर ने सिंहपुर के मुस्लिम बाहुल्य वार्ड नंबर 1से 4 में पहुंच कर लोगों को वैक्सीनेशन हेतु दी समझाइश

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सत्येंद्र सिंह ने आज सिंहपुर भ्रमण के दौरान  सिंहपुर के मुस्लिम बाहुल्य वार्ड नंबर 1 से 4 का भ्रमण कर वहां पर उपस्थित लोगों से वैक्सीनेशन कराने की समझाइश देते हुए कहा कि कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु वैक्सीन का महत्वपूर्ण योगदान है, वैक्सीनेशन हेतु सभी लोग आगे आएं तथा 18 वर्ष के ऊपर के युवा भी वैक्सीनेशन कराएं जिससे संक्रमण रोकने में मदद मिल सके तथा ग्रामीण जन संक्रमित होने से बच सकेंगे।

इस मौके पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर शेर सिंह मीणा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एमएस सागर, जिला आबकारी अधिकारी श्री सुरेश राजोरे, जिला नियंत्रक खाद्य एवं आपूर्ति कमलेश टाडेकर, समन्वयक सर्व शिक्षा  डॉक्टर मदन त्रिपाठी जिला टीकाकरण अधिकारी  डॉ अंशुमन सुनारे,ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ राजेश मिश्रा, मोहम्मद मोहम्मद शाहिद अंसारी पंच पंच वार्ड क्रमांक 1, हाफिज मोहम्मद मोहिद्दीन अंसारी, मोहम्मद जाहिया अंसारी शहीद अन्य वार्ड के लोग उपस्थित थे।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ के अस्थि विसर्जन करने वालों को दी समझाइश

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ0 सत्येंद्र सिंह ने आज सिंहपुर भ्रमण के दौरान शहडोल के पास पोल्डा नाला के समीप छत्तीसगढ़ के कवर्धा एवं बेमेतरा से दो अलग-अलग वाहनों में 8 से 9 लोग भरकर प्रयागराज जा रहे अस्थि विसर्जन हेतु लोगों को समझाइश दी। 

उन्होंने कहा कि कोविड-19 संक्रमण महामारी को को नजर अंदाज कर इतनी संख्या में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करते हुए प्रयागराज जैसे  स्थान में जाना संक्रमण को जानबूझकर अपने ऊपर लेना है। उन्होंने कहा कि विपदा की इस घड़ी में यदि पुण्य सलिला नर्मदा जी में ही अस्थि विसर्जन कर दिया जाता तो उससे जहां एक ओर संक्रमित क्षेत्र में जाने से खतरा नहीं होता वही इतनी दूरी का भाड़ा इत्यादि भी बचता। 

उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीकी युग में आप लोग मोबाइल और अन्य समाचार माध्यमों से रोजाना यह सुनते ही होंगे कि गंगा में कितनी ज्यादा संख्या में लाशे बहाई जा रही है। 

खुले में इस प्रकार की घटनाओं से संक्रमण का कितना ज्यादा खतरा बढ़ा है इसे आप लोगों ने कतई ध्यान में नहीं रखा।

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ के कवर्धा से वाहन क्रमांक cg 09je3676 में पारस जायसवाल, 8 लोग एवं बेमेतरा से वाहन क्रमांक cg 25e1795 में महेंद्र साहू प्रयाग राज के लिए नौ लोगों के साथ यात्रा कर रहे थे।

कलेक्टर ने बुलेरो में इस तरह से ठूसकर भरे लोगों को देखकर उनका वाहन रुकवाया और पूछताछ करने के बाद उन्हें समझाइश दी।

इस मौके पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर शेर सिंह मीणा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एमएस सागर, जिला आबकारी अधिकारी सुरेश राजोरे, जिला नियंत्रक खाद्य एवं आपूर्ति कमलेश टाडेकर, समन्वयक सर्व शिक्षा  डॉक्टर मदन त्रिपाठी जिला टीकाकरण अधिकारी  डॉ अंशुमन सुनारे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

आतंकवाद विरोध दिवस पर मेडिकल कालेज में दिलाई गई शप

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। मेडिकल कालेज शहडोल के परिसर में आज वित्तीय अधिकारी जीतेंद्र मिश्रा ने आतंकवाद विरोधी दिवस  के अवसर पर विभिन्न कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने की शपथ दिलाते हुए कहा कि हम भारतवासी अपने देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परंपरा में दृढ़ विश्वास रखते हैं तथा निष्ठा पूर्वक शपथ लेते हैं कि हम सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेंगे। 

हम मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक, सद्भाव तथा सूजभूज कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाले और विघटनकारी शक्तियों से लड़ने का भी शपथ लेते हैं। इस मौके पर डा. नमन अवस्थी सहित मेडिकल कालेज के स्टाफ नर्स उपस्थित रहे।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

जिले में मदिरा दुकानों के एकल समूह का पुनर्निष्पादन हेतु समय एवं तिथि निर्धारित

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। जिला आबकारी अधिकारी ने जानकारी दी है कि शहडोल जिले में संचालित 04 देशी मदिरा एवं 05 विदेशी मदिरा दुकानों को वर्ष 2020-21 की शेष अवधि 1 जून 2021 से 31 मार्च 2022 तक के लिए तीन समूह बनाया जाकर जिले में पुनः निष्पादन की कार्यवाही ई टेंडर के माध्यम से निर्धारित हैं। 

उन्होंने बताया कि एकल समूह शहडोल क्रमांक 02, जयसिंह नगर एवं देवलोंद हेतु वर्ष 2021-22 की शेष अवधि के लिए मदिरा दुकानों के एकल समूह का पुनर्निष्पादन ई टेंडर हेतु ऑनलाइन टेंडर प्रपत्र डाउनलोड एवं ई टेंडर ऑफर सम्मिट करने की तिथि 25 मई 2021 अपराहन 1ः00 बजे तक, ई टेंडर हेतु ऑनलाइन टेंडर प्रपत्र खोलने की तिथि एवं समय 25 मई को दोपहर 2ः00 बजे से एवं जिला समिति द्वारा ई टेंडर के माध्यम से निराकरण किए जाने की तिथि एवं समय टेंडर खोलने की प्रक्रिया पूर्ण होने पर निर्धारित किया गया है। अधिक जानकारी के लिए जिला अधिकारी कार्यालय शहडोल में प्राप्त कर सकते हैं।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

मैं कोरोना वालेंटियर अभियान अन्तर्गत वालेंटियर घर-घर जाकर टीकाकरण की दे रहें समझाइश

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह।  जिला समन्वयक जन अभियान परिषद विवके पाण्डे ने जानकारी दी है कि मैं कोरोना वालंटियर अभियान अन्तर्गत वालेंटियर घर घर पहुंच कर 18 वर्ष के ऊपर के व्यक्तिओ को टीकाकरण के लिए प्रेरित कर टीकाकरण के लिए अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्र जाने के समझाइश दिये जा रहे है व टीकाकरण कैसे करे इसकी भी जानकारी सहित मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, साबुन से बार-बार हाथ धोंने व घर से अनावश्यक न निकले व वैक्सीनेशन हेतु स्वयं लगवाएं व अपने परिचितो को भी लगवाएं,गांव में बाहर से आने वाले व्यक्तियो की जानकारी लें, गांव में स्वप्रेरणा से कोरोना कर्फ्यू लगाएं तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत दुकानों में खाद्यान्न वितरण किया जा रहा है, जहां पर वालंटियर स्वयं उपस्थित रहते हुए सामाजिक दूरी बनाकर खाद्यान्न प्राप्त करने हेतु विशेष रुप से प्रेरित कर रहे हैं।

 इस कार्य मे विजय भोमिया, बाबूलाल सिंह,घनश्याम सिंह,नीलेश सिंह ,रमाशंकर तिवारी ,अंचल श्रीवास्तव ,अरुण बाजपेई, सुखेंद्र तिवारी ,अभिलाष चतुर्वेदी, मोहन उपाध्याय की सराहनीय योगदान है।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

ग्राम सिंहपुर के सचिव मंगलेश्वर मिश्रा तत्काल प्रभाव से निलंबित

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शहडोल मेहताब सिंह  ने ग्राम पंचायत सिंहपुर जनपद पंचायत सोहागपुर के सचिव मंगलेश्वर मिश्रा द्वारा कोविड-19 संक्रमितो को क्वॉरेंटाइन सेंटर में शिफ्ट नहीं किए जाने, ग्रामीणों को वैक्सीन की जानकारी नहीं देने एवं उनका वैक्सीनेशन नहीं करवाने, जनता कर्फ्यू, कोरोना कर्फ्यू का पालन नहीं कराने, ग्रामों में कोरोना से बचाव का प्रचार प्रसार नहीं किए जाने, किल कोरोना अभियान में सर्वे दल का सहयोग नहीं करने जैसी गंभीर लापरवाही किए जाने तथा ग्राम पंचायत के अन्य विकास कार्यो में रूचि नहीं लेने के कारण सचिव मंगलेश्वर मिश्रा का उक्त कृत्य मध्य प्रदेश पंचायत सेवा (आचरण) नियम 1998 का उल्लंघन होकर मध्य प्रदेश पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 के तहत दंडनीय अपराध की श्रेणी में पाया गया है। 

जिस पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह ने मंगलेश्वर मिश्रा सचिव ग्राम पंचायत सिंहपुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।

 निलंबन अवधि में श्री मिश्रा सचिव ग्राम पंचायत सिंहपुर का मुख्यालय जनपद पंचायत सोहागपुर नियत किया गया है एवं इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी तथा श्रीमती नीलिमा तिवारी ग्राम रोजगार सहायक ग्राम पंचायत सिंहपुर को आगामी आदेश तक ग्राम पंचायत सिंहपुर का प्रभार व वित्तीय अधिकार सहित सौंपा  है।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

ग्राम सिंहपुर के पटवारी पवन प्रकाश चौधरी तत्काल प्रभाव से निलंबित

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर शेर सिंह मीणा ने कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सत्येंद्र सिंह के ग्राम सिंहपुर  तहसील सोहागपुर जिला शहडोल के आकस्मिक भ्रमण के दौरान पवन प्रकाश चौधरी पटवारी हल्का सिंहपुर हल्के में अनुपस्थित पाए गए। 

कोविड-19 के कार्य व किल कोरोना अभियान में  रुचि ना लेने तथा शासकीय गतिविधियों में उदासीनता बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। 

पवन प्रकाश चौधरी पटवारी का मुख्यालय तहसील सोहागपुर नियत किया गया है तथा निलंबन अवधि में नियम अनुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONALपत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ जबलपुर दर्पण,प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस भोपाल,दिल्लीMO.8962637936(व्हाट्सएप), 8085090333,

email:prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com 

शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए 👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉

http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, भी http://www.drmsnewss.online  

से सीधे जुड़े हुए हैं। कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,

email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com🌿समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / विज्ञापन / फोटो / विडियो आदि) शामिल होगी । http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते  हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं। http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।

पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333, email:👉👉

prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 

भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार।  TogetherAgainstCovid19

============================================

मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ