http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) दिन रविवार 23 मई 2021
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डाॅ. सतेन्द्र सिंह ने 22 मई 2021 को स्थानीय होटल महाराजा पैलेस के सभागार में आपदा प्रबंधन समिति की बैठक लेकर समिति के सदस्यों से कहा कि, वैक्सीनेशन के कार्य में अपने-अपने क्षेत्र के वार्डाें में निर्वाचित जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं प्रबुद्व वर्ग के लोग सहयोग करें तथा सभी लोगों को वैक्सीन लगे इसकी सुनिश्चितता भी तय करें, जिससे कोई भी व्यक्ति वैक्सीन के बिना न रहें और भविष्य में आने वाली संभावित तीसरी लहर के कोविड संक्रमण से बचने में सहायक सिद्व हो। उन्होने प्रत्येक वार्डाें में कोविड प्रचार रथ से प्रचार कराने, मोबाइल टेस्टिंग कराने में सहयोग करने की भी अपील की।
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल
drms news national (http://www.drmsnewss.online)
परिवार की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित
सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं
उन्होने कहा कि, हर नागरिक के मन में यह बात बैठाना है कि हम सब ने यह ठाना है कोरोना मुक्त बनाना है तथा इस बात का भी व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं कि, हम मास्क, सेनेटाइजर का उपयोग करेगें बेवजह नही घूमेगें तथा सामाजिक दूरी बनाकर रखेगें तभी कोरोना संक्रमण से बचने में सफलता मिल सकती है।
बैठक में समिति के सदस्यों ने महाराजा पैलेस होटल में वैक्सीनेशन सेंटर स्थापित करने का भी निर्णय लिया गया जिस हेतु सभी जनप्रतिनिधियों ने कल से ही प्रचार-प्रसार कर लोगों को वैक्सीनेशन करानें का संकल्प लिया।
इस मौके पर विधायक जयसिंहनगर श्री जयसिंह मरावी, अध्यक्ष नगरपालिका श्रीमती उर्मिला कटारे, पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शेर सिंह मीणा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एम.एस. सागर, उप पुलिस अधीक्षक यातायात अखिलेश तिवारी, समाजसेवी कमलप्रताप सिंह, अनुपम अनुराग अवस्थी, शानउल्ला खान, सूर्यकांत निराला, महेश भागदेव, संतोष लोहनी, अमन सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पार्षदगण एवं समिति के सदस्यगण तथा समाजसेवी, नागरिक उपस्थित थें।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
वार्ड नं.19 के पार्षद स्व0 राजेन्द्र सिंह रवि के निधन पर दी गई शोक श्रद्वाजंलि
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। 22 मई 2021 को सांय स्थानीय महाराजा पैलेस के सभागार में आयोजित आपदा प्रबंधन समिति की बैठक के पश्चात वार्ड नं. 19 के पार्षद स्व0 राजेन्द्र सिंह रवि के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने और उनके परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने ईश्वर से कामना कर शोक श्रद्वाजंलि दी गई।
इस अवसर पर विधायक जयसिंहनगर जयसिंह मरावी, अध्यक्ष नगर पालिका श्रीमती उर्मिला कटारे, कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डाॅ. सतेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शेर सिंह मीणा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एम.एस. सागर, मुख्य नगरपालिका अधिकारी अमित तिवारी,उप पुलिस अधीक्षक यातायात अखिलेश तिवारी, समाजसेवी कमल प्रताप सिंह, अनुपम अनुराग अवस्थी, शानउल्ला खान, सुर्यकांत निराला, महेश भागदेव, संतोष लोहनी, अमन सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पार्षदगण एवं समिति के सदस्यगण तथा समाजसेवी, नागरिक उपस्थित रहें।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
विधायक जयसिंहनगर, जैतपुर तथा कमिश्नर, कलेक्टर ने एनआईसी में मुख्यमंत्री के वर्चुअल उद्बोधन को देखा एवं सुना
शहडोल सूर्य प्रताप सिंह। 22 मई 2021 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के भोपाल से प्रसारित वर्चुअल वीडियों काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संभाग एवं जिलो में कोरोना प्रसार को रोकने के लिए आवश्यक गतिविधियों की समीक्षा की।
मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के सभी संभाग एवं जिलों की पृथक-पृथक समीक्षा की गई। उन्होंने कमिश्नर, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के साथ-साथ क्राइसेस मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों को मिशन की तरह कार्य करने के निर्देश दिए जिससे प्रदेश का प्रत्येक जिला 31 मई तक अपना पाॅजिविटी रेट 5 प्रतिशत से कम लाएं, टेस्टिंग, ट्रेकिंग, आईसोलेशन, ट्रीटमेंट के साथ-साथ 18 वर्ष के ऊपर व्यक्तियो का टीकाकरण कराने में प्रगति लाना साथ ही कोविड-19 महामारी से बचावं के प्रोटोकाल, मास्क, सोशल डिस्टेसिंग एवं सेनेटाइजेशन आदि को सभी को अपने जीवन में शामिल करें, इसकी समझाइश देने की सलाह दी।
जनप्रतिनिधि एवं जिला प्रशासन सभी मिलकर कोरोना को हराने हेतु एक कार्ययोजना बनाकर कार्य करें जिससे प्रदेश एवं उसके जिले कोरोना मुक्त हो सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि, आने वाली संभावित कोविड-19 की तीसरी लहर के संभावना को देखते हुए भी हर स्तर पर सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण की जाए।
शहडोल कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष में जयसिंहनगर विधायक श्री जयसिंह मरावी, विधायक जैतपुर श्रीमती मनीषा सिंह, कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा, कलेक्टर डाॅ. सतेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी डीन मेडिकल काॅलेज डाॅ. मिलिंद शिरालकर, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे, नगरपालिका उपाध्यक्ष कुलदीप निगम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एमएस सागर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर शेर सिंह मीणा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतपुर धर्मेन्द्र मिश्रा, नगर पालिका अधिकारी अमित तिवारी, समाज सेवी एवं जिला भाजपा अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह, समाजसेवी राजेश्वर उदानियां महेश भागदेव सहित अन्य समाजसेवीयों ने वर्चुअल उद्बोधन को देखा एवं सुना।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
अति आवश्यक महत्वपूर्ण सूचना
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। राज्य स्तर पर लिए गए निर्देशानुसार कल 23 मई को भी 18+ आयु वर्ग हेतु कोविड वैक्सीनेशन किया जायेगा इस परिस्थिति में, जिन्हें कोविड वैक्सीनेशन करवाना है उनके लिये आज कुछ समय पश्चात 9:00 बजे के आसपास स्लाट ओपन होंगे
इच्छुक लाभार्थी अपना स्लाट बुक करने हेतु 8:30 बजे से ही इस लिंक पर पोर्टल ओपन रखें
Link
selfregistration.cowin.gov.in
selfregistration.cowin.gov.in
कृपया अधिक से अधिक लोगों तक सूचना पहुंचायें इच्छुक लाभार्थियों को उनके स्लाट बुकिंग में सहायता होगी।
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONALपत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ जबलपुर दर्पण,प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस भोपाल,दिल्लीMO.8962637936(व्हाट्सएप), 8085090333,
email:prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए 👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉
http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, भी http://www.drmsnewss.online
से सीधे जुड़े हुए हैं। कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,
email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com🌿समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / विज्ञापन / फोटो / विडियो आदि) शामिल होगी । http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं। http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।
पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333, email:👉👉
prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com
भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार। TogetherAgainstCovid19
============================================
मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये
0 टिप्पणियाँ