संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936 सोमवार 28 मार्च 2022
जिले में 4 अप्रैल 2022 से होगा रबी फसल का उपार्जन
किसानों का उपार्जन केन्द्रों में गरिमामय तरीकों से किया जाए स्वागत- कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य
DRMS NEWS शहडोल। कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के विराट सभागार में समय-सीमा की बैठक में जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक को निर्देशित किया कि 4 अप्रैल 2022 से होने वाले रबी फसल उपार्जन में केन्द्रों में आने वाले किसानों का गरिमामय तरीके से जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्वागत किया जाए साथ ही जिले में स्थापित 39 उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण करने के लिए नोड़ल अधिकारी की डियूटी लगाए जो उपार्जन केन्द्रों जाकर वहां सभी मूलभूत सुविधाएं, पेयजल व्यवस्था, किसानों के बैठने के लिए कुर्सियां, छायादार स्थान, टायलेट आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए जिससे किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पडे़।
http://www.drmsnews.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news)आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी,उमरिया,अनूपपुर)मध्य प्रदेश (भारत) दिन सोमवार 28 मार्च 2022
DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) (http://www.drmsnews.online)
परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं
किसानों का वैरिफिकेशन 31 मार्च 2022 तक पूर्ण करें बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि रबी फसल वर्ष 2022-23 में किसानों के पंजीयन, फसल सत्यापन एवं 2 हेक्टेयर से ऊपर के अधिक रकवा वाले किसानों का बैरिफिकेशन 31 मार्च 2022 तक पूर्ण कर लिया जाए यह भी एसडीएम राजस्व एवं तहसीलदार सुनिश्चित करें।
बैठक में कलेक्टर ने जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक को निर्देेशित किया कि पूर्व में फसल उपार्जन करने में जिन केन्द्रों में जो समस्याए आई है उन्हें चिन्हित कर वहां क्लीनिंग मशीन आदि भी लगवाना सुनिश्चित करें एवं गोदाम आदि की मैपिंग भी करा लें जिससे फसल रखने एवं परिवहन में किसी भी प्रकार की समस्या न हो।
हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर M.P. हमारे सहयोगी रिपोर्टर विश्वास हलवाई, सूर्य प्रताप सिंह
उन्होंने कहा कि किसानों को स्लॉट बुक करने के तरीकों से रूबरू कराने के लिए उपार्जन केन्द्रों के लोंगो को परीक्षण भी दिलवाए एवं जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित कराएं जिसके द्वारा उपार्जन केन्द्रों पर किसानों से चर्चा की जाएगी।
बैठक में कलेक्टर ने 29 मार्च को होने वाले प्रधानमंत्री आवास के तहत गृह प्रवेश में जिले की तैयारियों की समीक्षा की और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को निर्देेशित किया कि सभी तैयारियां चाक-चौबंद की जाए और कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाए।
आयुष्मान कार्ड कम बनने पर जताई नाराजगी
बैठक में कलेक्टर ने आयुष्मान योजना के अन्तर्गत कार्ड कम बनने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी संबंधित अधिकारियो मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, महिला बाल विकास अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए इसमें प्रगति सुनिश्चित करने के लिए अपने विकासखण्ड स्तरीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर शत-प्रतिशत पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए निर्देशित करें।
पोषण एवं जल संरक्षण पखवाड़े में जन जागरूकता करें अधिकारीगण
बैठक में कलेक्टर ने पोषण, पखवाड़ा व जल संरक्षण पखवाडे़ की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास एवं कार्यपालन यंत्री डब्ल्यू.आर.डी. मिलकर हर ग्राम पंचायत एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों में पोषण के महत्व तथा जल संरक्षण के महत्व की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना सुनिश्चित करें तथा हैंडपंप जहा स्थापित है वहां जल सोखता बनाया जाए यह भी सुनिश्चित किया जाए।
इसी प्रकार गर्भवती माताओं एवं किशोरी बालिकाओं को एनिमिया रोग से मुक्त करने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग मिलकर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित कराएं।
जल संरक्षण एवं जल संवर्धन पर भी कार्य करें
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिले के अधिकारी जिन ऑगनवाडी केन्द्रों को गोद लिये हुए है वहां आंगनवाड़ी केन्द्रों के अधोसंरचना विकास व पोषण संदर्भित सेवाओं की मॉनिटरिंग करने के साथ-साथ जल संरक्षण एवं जल संवर्धन पर भी कार्य करें जिससे आंगनवाड़ी केन्द्रों की सेवाओं में सुधार लाया जा सके।
बैठक में कलेक्टर ने 12 से 14 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों के वैक्सीनेशन की समीक्षा करते हुए शिक्षा विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के जिला अधिकारियों को निर्देशित किया कि आपसी समन्वय के साथ अधिक से अधिक सेशन लगाकर बच्चों का वैक्सीनेशन किया जाए।
हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर M.P. हमारे सहयोगी रिपोर्टर विश्वास हलवाई, सूर्य प्रताप सिंह
बैंकों में लंबित आवेदनों का निराकरण करायें
समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने एलडीएम जिला अग्रणी बैंक को निर्देशित किया पशुपालन, दुग्ध सहकारी समिति, मत्स्य विभाग एवं पशु चिकित्सा विभाग के केसीसी बनाने में प्रगति सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों का सहयोग करे और आवेदन जिन बैंकों में लंबित है वहां उनका निराकरण कराया जाए। बैठक में कलेक्टर ने लोक सेवा गारंटी योजना की समीक्षा करते हुए जिला योजना अधिकारी को निर्देशित किया कि जन्म प्रमाण पत्र के प्रकरण समयावधि के बाहर होने पर जिम्मेदार अधिकारियों के विरूद्ध 250 रूपये का जुर्माना अधिरोपित किया जाए।
100 दिवस सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों
का करें निराकरण
बैठक में कलेक्टर ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों में कोई भी प्रकरण अनअटेंडेड न रहें इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए, औचित्यपूर्ण एवं समाधानकारक जानकारी भारी जाए। इसी प्रकार 100 दिवस से अधिक सी.एम. हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए विभागीय अधिकारी अपने कार्यालयों में शिकायतकर्ता को बुलवाकर शिकायत का समक्ष निराकरण कराएं जिससे शिकायतकर्ता भी संतुष्ट हो।
कलेक्टर ने बैठक में कार्यपालन यंत्री एमपीईबी को निर्देशित किया कि अगली समय-सीमा की बैठक में जिले में खराब ट्रांसफार्मरों की जानकारी कारण सहित अनिवार्य रूप से लेकर आए। कलेक्टर ने समय-सीमा की बैठक में न आने पर जिला खनिज अधिकारी को कारण बताओं पत्र जारी करने के निर्देश देते हुए कहा कि अधिकारियों के बैठक में न आने पर समीक्षा नही हो पाती, इसलिए सभी अधिकारी समय-सीमा की बैठक में अनिवार्य रूप से आए।
हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर M.P. हमारे सहयोगी रिपोर्टर विश्वास हलवाई, सूर्य प्रताप सिंह
बैठक में कलेक्टर ने नगरीय क्षेत्र के कचडा गाड़ी की समीक्षा करते हुए नगरपालिका अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी वार्डाें में गाडी अनिवार्य रूप से जाए और सभी गाडियों की जीपीएफ टेकिंग हो साथ ही नगरपालिका की प्रचार-प्रसार गाडियों से गीला कचरा एवं सुखा कचरा अलग रखने के साथ-साथ सभी दुकानदरों, रेस्टोरेंट, होटलों को अनिवार्य रूप से साफ-सफाई एवं स्वच्छता के साथ दो डस्टबिन रखवाने का संदेश भी दिया जाए।
कार्यालय में साफ-सफाई एवं स्वच्छता के साथ टायलेट पूर्णतः साफ रखें, डस्टबिन भी रखवाएं
बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने कार्यालय में बोर्ड आदि को रिपरेंट कराएं साथ ही साफ-सफाई एवं स्वच्छता करवाते हुए टायलेट आदि भी पूर्णतः साफ रखें एवं कार्यालय में डस्टबिन भी रखवाएं। कलेक्टर ने कहा कि उनके द्वारा जिले अधिकारियों को साफ-सफाई एवं स्वच्छता का आंकलन करने के लिए भेजा जाएगा जिसके आधार पर ग्रेडिंग भी निर्धारित की जाएगी।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हिमांशू चंद्र, संयुक्त कलेक्टर दिलीप पाण्डेय, कार्यपालन अधिकारी पीआईयू रमाकांत पाण्डेय,कार्यपालन यंत्री डब्ल्यूआरडी प्रतीक खरे, उप संचालक कृषि आरपी झारिया, कार्यपालन यंत्री एमपीईबी आरसी पटेल, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक कमलेश टाण्डेकर, सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग रणजीत सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एमएस सागर सहायक संचालक मत्स्य शिवेन्द्र सिंह एलडीएम एससी माझी, जिला कोषालय अधिकारी आरएम सिंह, मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमित तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।
हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर M.P. हमारे सहयोगी रिपोर्टर विश्वास हलवाई, सूर्य प्रताप सिंह
गृह प्रवेश कार्यक्रम 29 मार्च को जिला स्तर पर सोहागपुर के मझगंवा (बंधाटोला) ग्राम पंचायत में आयोजित
जिले में 19 हजार 746 हितग्राहियों का होगा गृह प्रवेश
DRMS NEWS शहडोल। परियोजना अधिकारी जिला पंचायत राहुल सक्सेना ने जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए आवासों में हितग्राहियों को गृह प्रवेश दिलाने हेतु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की वर्चुअल उपस्थिति में 29 मार्च 2022 को गृह प्रवेश का मुख्य कार्यक्रम स्टेडियम ग्राउंड छतरपुर से आयोजित होगा।
हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर M.P. हमारे सहयोगी रिपोर्टर विश्वास हलवाई, सूर्य प्रताप सिंह
उक्त कार्यक्रम को देखने के लिए वर्चुअल माध्यम https:/pmindiawebcast.nic.in/ से जुड़ सकते है। उन्होंने बताया कि गृह प्रवेश कार्यक्रम जिला स्तर पर सोहागपुर के मझगंवा (बंधाटोला) ग्राम पंचायत में आयोजित किया गया है। इसी प्रकार जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायत स्तरों पर भी यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि शहडोल जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए पीएम आवासो के हितग्राहियों को ब्यौहारी जनपद पंचायत के 3353, बुढार में 5139, गोहपारू में 2537, जयसिंहनगर में 5727 एवं सोहागपुर में 2990 गृह प्रवेश कराया जाएगा।
हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर M.P. हमारे सहयोगी रिपोर्टर विश्वास हलवाई, सूर्य प्रताप सिंह
"प्रधानमंत्री आवास योजना" बनी पुष्पराज सिंह के सपनों का आशियाना उनके परिवार में छाई खुशियां
DRMS NEWS शहडोल। प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित हुए हितग्राहियों के चेहरे प्रसन्नता से झलक रहे हैं। शासन प्रशासन के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि के द्वारा किए गए प्रयासों से एक साथ कई हितग्राहियों को स्वयं के आशियाने का होने का सपना साकार हुआ है। इसी कड़ी में जिले के जनपद पंचायत जयसिंहनगर के ग्राम चितरांव निवासी श्री पुष्पराज सिंह ऐसे लाभान्वित हितग्राही जो लगभग 40 वर्षों से भी ज्यादा कच्चे मकानों में रह रहे थे।
हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर M.P. हमारे सहयोगी रिपोर्टर विश्वास हलवाई, सूर्य प्रताप सिंह
उन्हें बरसात एवं ठंड के मौसम में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। वे कृषि कार्य करते हैं तथा उनकी आमदनी इतनी नहीं हो पाती कि वह अपने खुशियों का आशियाना खुद से बना पाए। फिर वह प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित होकर शासन द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत दी जाने वाली राशि से उनका पक्का मकान बनकर तैयार हो गया। उन्होंने बताया कि उनका और उनके परिवार कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि इतनी जल्दी उनका खुद का पक्का मकान हो जाएगा।
इस हेतु पुष्पराज सिंह हृदय से खुशी जाहिर करते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करने के साथ ही जिला प्रशासन का भी धन्यवाद ज्ञापित किया।
आईये हम सब मिलकर कोरोना को परास्त करें कोरोना से जंग जनता के संग
हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर M.P. हमारे सहयोगी रिपोर्टर विश्वास हलवाई, सूर्य प्रताप सिंह
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇
http://www.drmsnews.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप 8962637936), 8085090333,
Email: prakashsdl58@gmail.com,
drmsnews.vps999@gmail.com
DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत) MO. (व्हाट्सएप 8962637936), 8085090333, email: prakashsdl58@gmail.com,
drmsnews.vps999@gmail.com शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnews.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए http://www.drmsnews.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnews.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnews.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.(8962637936 व्हाट्सएप), 8085090333,
email: prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿
समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnews.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnews.online में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnews.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।
आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते हुए http://www.drmsnews.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnews.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
http://www.drmsnews.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnews.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें। पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. (8962637936 व्हाट्सएप), 8085090333,email: 👉 prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳
भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी
हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार। TogetherAgainstCovid19
मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये, खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर कोरोना मुक्त बनाएं
संपादक/प्रबंधक वीरेन्द्र प्रताप सिंह
DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज)

0 टिप्पणियाँ