DRMS NEWS

DRMS NEWS

स्थानीय कार्यक्रमों में निभाएंगे सहभागिता

मुख्यमंत्री डॉ0 मोहन यादव 13 जनवरी को रहेंगे शहडोल जिले के प्रवास पर

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 शुक्रवार 12 जनवरी 2024

DRMS NEWS शहडोल।  प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 जनवरी 2024 को  शहडोल जिले के प्रवास पर रहेंगे। प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 जनवरी को प्रातः 10ः10 बजे भोपाल से प्रस्थान कर प्रातः 10ः45 बजे डुमना एयरपोर्ट जबलपुर पहुंचेगे, प्रातः 10ः50 बजे डुमना एयरपोर्ट जबलपुर से प्रस्थान कर प्रातः 11ः30 जमुई हैलीपैड शहडोल  आगमन होगा। मुख्यमंत्री डॉ0 मोहन यादव प्रातः 11ः45 बजे पुराना कैम्पस पं. शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय शहडोल में स्पोर्टस कम्पलैक्स का लोकार्पण करेंगे, दोपहर 12ः15 बजे जन आभार यात्रा में शामिल होंगे, दोपहर 12ः45 बजे स्थानीय कार्यक्रमों में सहभागिता निभाएगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का दोपहर 1ः45 से 2ः15 बजे तक समय आरक्षित रहेगा। प्रदेष के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दोपहर 2ः45 बजे से कलेक्ट्रेट कार्यालय में संभाग स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर कानून व्यवस्था एवं निर्माण कार्याें की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सांय 5 बजे जमुई हैलीपैड शहडोल से डुमना एयरपोर्ट जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

=== drms news समाचार में  सबसे आगे ===

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ