
आदर्श आचरण संहिता का अक्षरसः पालन करें - कमिश्नर
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 मंगलवार 10 अक्टूबर 2023
DRMS NEWS शहडोल। कमिश्नर रीवा, शहडोल संभाग अनिल सुचारी ने विभागीय अधिकारियों से कहा है कि वे विधानसभा निर्वाचन 2023 की आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील होने को दृष्टिगत रखते हुए आदर्श आचरण संहिता का अक्षरसः पालन करें तथा अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आदर्श आचरण संहिता का पालन सुनिश्चित कराएं।
कमिश्नर ने कहा है कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सभी अधिकारी एवं कर्मचारी आदर्श आचरण संहिता का पालन करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान निष्पक्ष और स्वतंत्र होकर कार्य करें निर्वाचन कार्यों में पारदर्शिता एवं सुचिता रखें।
कमिश्नर रीवा एवं शहडोल संभाग अनिल सुचारी ने मंगलवार 10 अक्टूबर 2023 को संभागीय कार्यालय शहडोल में आयोजित विभागीय अधिकारियों की बैठक में निर्देशित कर रहे थें।
कमिश्नर ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विभागीय अधिकारी निर्वाचन कार्यों के साथ ही विभागीय कार्यो में भी गति लाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्वाचन कार्याें के कारण विभागीय कार्यो में गतिरोध उत्पन्न नहीं होना चाहिए।
शहडोल नगर की सफाई व्यवस्था पर कमिश्नर ने व्यक्त की नाराजगी जताते हुए कहा शहडोल नगर की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें
बैठक में नगरीय क्षेत्रों की साफ-सफाई व्यवस्था एवं पेयजल व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कमिश्नर ने कहा कि मैं शहडोल नगर की साफ-सफाई व्यवस्था से संतुष्ट नहीं हूं।
शहडोल छोटा नगर है इसकी बेहतर साफ-सफाई होनी चाहिए। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि शहडोल नगर की साफ सफाई पर विशेष ध्यान दे। शहडोल नगर के विभिन्न वार्डों में पड़़े कचरे के ढेरों को उठाएं और खरपतवार का विनिष्टीकरण करें।
बैठक में कमिश्नर ने आगामी रबी सीजन के लिए खाद-बीज की उपलब्धता की कमिश्नर द्वारा समीक्षा की गई। इस दौरान कमिश्नर ने कृषि विभाग एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह खाद-बीज का समुचित भंडारण कराएं।
बैठक में कमिश्नर ने कहा कि शहडोल संभाग में संचालित छात्रावासों में समुचित साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं सभी छात्रावासों में विद्यार्थियोे के लिए अच्छी प्रकाश व्यवस्था हो यह भी सुनिष्चित कराएं।
बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की कार्यो की समीक्षा करते हुए कमिश्नर ने कहा कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं जल निगम के कार्यों में प्रगति संतोषजनक नहीं है। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं जल निगम कार्यों को तेजी से पूर्ण कराएं।
बैठक में कमिश्नर ने लोक निर्माण विभाग शिक्षा विभाग विद्युत विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, के कार्याें की भी समीक्षा की। बैठक में संयुक्त आयुक्त विकास मगन सिंह कनेश, संयुक्त संचालक कृषि जे.एस. पेन्द्राम, अधीक्षण यंत्री लोक निर्माण विभाग के.पी. लखेरा, संयुक्त संचालक शिक्षा सहदेव सिंह मरावी, सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
देश का तेजी से बढ़ता ब्रजधर समाचार पत्र व न्यूज सर्विस (drms news) http:// www.drmsnews.online देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) म. प्र. (भारत)
दिन मंगलवार 10 अक्टूबर 2023 विक्रम संवत 2080, drms news (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं, https://www.youtube.com/@drmsnews4151
सोशल मीडिया के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिये निर्देश
DRMS NEWS शहडोल। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य ने कहा है कि मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए शहडोल जिले में आदर्श आचरण संहिता लागू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति, समूह, संस्थायें ग्रुप एडमिन या अन्य सोशल मीडिया, इलेक्ट्रानिक संसाधन जैसे मोबाईल, कम्प्यूटर, फेसबुक, ई-मेल, व्हाट्सएप एवं अन्य प्रकार के संचार साधनों पर किसी दल, धर्म, जाति, सम्प्रदाय, संस्था, व्यक्ति विरोधी एवं आम लोगों की भावना भड़काने व कानून व्यवस्था की विपरीत स्थिति निर्मित करने वाले आपत्तिजनक मेसेज, चित्र, कमेंट, बैनर, पोस्टर आदि अपलोड नहीं करेगा।
0 टिप्पणियाँ