DRMS NEWS

DRMS NEWS

जांच कार्यवाही में तेजी लाने व एमसीसी का कड़ाई से पालन के दिये निर्देश


संपत्ति विरूपण की प्रभावी कार्यवाही के कलेक्टर ने दिये निर्देश 

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 मंगलवार 10 अक्टूबर 2023

DRMS news अनूपपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष वशिष्ठ ने जिले के अनूपपुर, कोतमा, पुष्पराजगढ़ विधानसभा निर्वाचन के रिटर्निग आफिसरों को संपत्ति विरूपण की कार्यवाही भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। 

वर्चुअल माध्यम से आयोजित बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तन्मय वशिष्ठ शर्मा, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सी.पी. पटेल, संयुक्त कलेक्टर दिलीप कुमार पाण्डेय सहित सभी अनुविभागीय दंण्डाधिकारी उपस्थित थे। 

बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष वशिष्ठ ने विधानसभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुऐ गठित एसएसटी/व्हीएसटी टीमों को क्रियाशील रहकर कार्य करने के निर्देश दिये हैं।

जांच कार्यवाही मे तेजी लाने व एमसीसी का कड़ाई से पालन के दिये निर्देश

उन्होंने कहा कि टीम द्वारा वाहन जांच कार्यवाही मे तेजी लाई जाए तथा जब्ती आदि की सूचना तत्काल जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराई जाये तथा ईएस‌एम‌एस एप में सीजर कार्यवाही की जानकारी फीड की जायें। 

उन्होंने बिना अनुमति होर्डिंग, पोस्टर, दीवार लेखन पंम्पलेट आदि को हटाने की कार्यवाही तत्परता से करने को कहा है। उन्होंने रिटर्निंग ऑफीसरों को अपने क्षेत्राधिकार अंतर्गत जांच की कार्यवाही गतिपूर्वक करने  तथा फ्लैग मार्च करने के निर्देश दिए हैं।

----------------------------------------

शासकीय सेवकों को अवकाश दिवस पर भी मुख्यालय पर रहने के कलेक्टर ने दिए निर्देश

DRMS news अनूपपुर। विधानसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुये कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशीष वशिष्ठ ने जिले के समस्त जिला अधिकारी/शासकीय सेवक एवं निर्वाचन कार्य में संलग्न सेक्टर ऑफीसर/सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं नोडल अधिकारी अवकाश के दिनों में मुख्यालय में रहने के निर्देश दिए हैं आदेश में कहा गया है कि यदि अपरिहार्य कारणों से किसी शासकीय सेवक का अवकाश स्वीकृत किया जाना आवश्यक हो तो अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी, अनूपपुर के अनुमोदन पश्चात अवकाश स्वीकृत किया जा सकेगा।

देश का तेजी से बढ़ता ब्रजधर समाचार पत्र व न्यूज सर्विस (drms news) http:// www.drmsnews.online देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) म. प्र. (भारत) 

दिन मंगलवार 10 अक्टूबर 2023 विक्रम संवत 2080, drms news (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं, https://www.youtube.com/@drmsnews4151

नवरात्रि एवं विजयदशमी त्यौहार को दृष्टिगत रख जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित 

DRMS news अनूपपुर। आगामी 15 अक्टूबर नवरात्रि प्रारंभ एवं 24 अक्टूबर को विजयदशमी दशहरा त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में अपर कलेक्टर सी पी पटेल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्री दिलीप पाण्डेय, पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी सहित समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।    

सौहार्दपूर्ण परम्परा के अनुरूप त्यौहार को मनाने की गई अपील

अपर कलेक्टर सी पी पटेल ने सभी से सौहार्दपूर्ण परम्परा के अनुरूप सदभावना, शांतिपूर्ण ढंग से त्यौहार को मनाने की अपील की। उन्होंने पर्व के दौरान साफ-सफाई तथा आवश्यक व्यवस्था के संबंध में सर्व संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्यौहार को ध्यान में रखते हुए कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य व्यवस्था, फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस, पेयजल सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। 

उन्होंने निर्देश दिए कि  उत्सव समितियां पण्डालों में अस्थाई विद्युत कनेक्‍शन प्राप्त कर ही विद्युत का उपयोग करें और ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग भजन एवं धार्मिक गीतों के लिए रात्रि 10 बजे तक ही किया जाना सुनिश्चित करें। 

उन्होंने विधानसभा निर्वाचन 2023 को  दृष्टिगत रखते हुए जिले में प्रभावशील आदर्श आरक्षण संहिता के परिपालन में सभी कार्यों के लिए विधिवत अनुमति प्राप्त करने की अपील की उन्होंने मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना हेतु बनाए गए पण्डाल,कार्यक्रम एवं विसर्जन के दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्र एवं डी.जे. आदि की संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी से अनुमति प्राप्त होने के पश्‍चात ही उपयोग किया जाए। उन्होंने बताया कि कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की ड्यिूटी लगाई जाएगी, जो थाना प्रभारी के साथ आवश्‍यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। 

बैठक में उपस्थित जिला स्तरीय शांति समिति के सदस्यों ने पर्व के  कार्यक्रमों के संबंध में सुझाव रखे। बैठक में जिले की कानून व्यवस्था एवं सामाजिक सौहार्द, समरसता बनाए रखने पर चर्चा कर सोशल मीडिया, फेसबुक, व्हॉट्स एप आदि माध्यमो से किसी दूसरे की भावना को ठेस पहुंचाने वाले पोस्ट्स न करने की अपील भी की गई है।

बैठक में थाना स्तर पर शांति समिति की बैठक में आयोजन समिति के सदस्य, साउंड सर्विस के लोगों की उपस्थिति के साथ बैठक आयोजित करने के भी निर्देश दिए गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ