जयसिंहनगर महाविद्यालय में जिला एवं संभाग स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 बुधवार 11 अक्टूबर 2023
DRMS news शहडोल। उच्च शिक्षा विभाग के दिशा निर्देशानुसार एवं शासकीय महाविद्यालय जयसिंहनगर प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी के मार्गदर्शन में 8 अक्टूबर 2023 से 10 अक्टूबर 2023 तक जिला एवं संभाग स्तरीय पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन सीएम राइज विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित किया गया।
प्रतियोगिता में प्रथम दिवस का उद्घाटन जयसिंह मरावी विधायक विधानसभा जयसिंहनगर द्वारा किया गया एवं जिसमें खेल के अंतिम दिवस के दिन मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कुलपति व वर्तमान शासकीय कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य मुकेश तिवारी, विशिष्ट अतिथि के रूप मे डॉक्टर एस बी पांडेय क्रीड़ा अधिकारी शासकीय कन्या महाविद्यालय शहडोल, पर्यवेक्षक के रूप में डॉक्टर रावेन्द्र सिंह, चयन समिति में पंकज सिंह सतना एवं शमशेर अली शासकीय महाविद्यालय पाली रहे।
अंतिम दिवस के कार्यक्रम का शुभारंभ में रीवा एवं सीधी के मध्य फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया जिसमें रीवा एक गोल से विजय रही, दूसरा मैच सीधी और सतना के मध्य खेला गया जिसमें दोनों टीमें एक- एक से बराबरी में रही, तीसरा मैच रीवा और शहडोल के मध्य खेला गया, जिसमें रीवा तीन-एक से विजय रहा समस्त कार्यक्रम का सफल संचालन दिलीप शुक्ला क्रीड़ा अधिकारी जयसिंहनगर द्वारा किया गया।
शासकीय कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य मुकेश तिवारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि खेल मनुष्य के जीवन का एक अभिन्न अंग है खेल से व्यक्ति का शरीर और मस्तिष्क दोनों ही स्वस्थ रहता है।
आगे उन्होंने प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी की सराहना करते हुए कहा गया कि इनके द्वारा कोई ना कोई कार्यक्रम महाविद्यालय में आयोजित होता ही रहता है और यह महाविद्यालय के लिए बड़ी बात है कि जिला स्तरीय एवं संभाग स्तरीय कार्यक्रम आयोजित करने का अवसर प्राप्त हुआ है यह प्रचार का ही सफल प्रयास है और जितने भी कार्यक्रम महाविद्यालय में आयोजित होते हैं वह बड़े शांतिपूर्ण तरीके से प्राचार्य द्वारा अपनी निगरानी में संपन्न कराया जाता है। कार्यक्रम की अंतिम कड़ी में एस बी पांडेय शासकीय कन्या महाविद्यालय शहडोल द्वारा सभी का आभार प्रकट किया गया।
इस अवसर पर विजय सिंह नौरोजाबाद, मनीष नामदेव वेंकट नगर, नीपेंद्र सिंह बुढार, दीपक हथिया पुष्पराजगढ़, वीरेंद्र पटेल जैतहरी, ममतेश कोतमा, रामायण वर्मा अनूपपुर, राज कुमार गुप्ता केशवाही, रामधारी सिंह बिजुरी, अनूप सिंह सतना, संजीव जायसवाल बैढ़न के कीड़ा अधिकारी के साथ ही जयसिंहनगर महाविद्यालय के डॉक्टर कमलेश जायसवाल, डॉ मंगल सिंह अहिरवार, डॉ लवकुश दीपेंद्र, डॉ राजेंद्र प्रसाद वर्मा, अनिल कुमार वर्मा, प्रीतम सिंह परस्ते, सीतेंद्र पयासी, श्रवण मिश्रा, विपिन गुप्ता, राजेश चौधरी उपस्थित रहें।
देश का तेजी से बढ़ता ब्रजधर समाचार पत्र व न्यूज सर्विस (drms news) http:// www.drmsnews.online देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) म. प्र. (भारत)
दिन बुधवार 11 अक्टूबर 2023 विक्रम संवत 2080, drms news (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं, https://www.youtube.com/@drmsnews4151

0 टिप्पणियाँ