भाजपा ने राहुल गांधी, कल्याण बनर्जी का पुतला किया दहन
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 गुरुवार 21 दिसम्बर 2023
DRMS NEWS शहडोल। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर गुरुवार 21 दिसम्बर 2023 को भाजपा जिला शहडोल द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह के नेतृत्व में भारत के उपराष्ट्रपति जी एवं राज्यसभा के सभापति के संवैधानिक पदों की अवमानना के विरोध में आज अपमान करने वाले तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी एवं इस घटिया हरकत का वीडियो बनाने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन व विरोध प्रदर्शन शहडोल नगर के न्यू गांधी चौक में किया गया।
वह भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह ने कहा की कांग्रेस के नेताओं की यह घटिया हरकत उनकी मानसिकता को दर्शाता है जिसको लेकर आज नगर के न्यू गांधी चौक में दोनों ही नेताओं का पुतला जलाया गया
उक्त पुतला दहन कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, मातृशक्ति और स्थानीय नागरिक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, और भारत माता की जय के साथ-साथ राहुल गांधी मुर्दाबाद कल्याण बनर्जी मुर्दाबाद के लगाए नारे यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट द्वारा दी गई।
0 टिप्पणियाँ