
पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 21 दिसम्बर को अमरकंटक प्रवास पर रहेंगे
शहडोल 20 दिसम्बर 2023- प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 21 दिसम्बर 2023 को अनूपपुर जिले के अमरकंटक के प्रवास पर रहेंगे। प्रवास के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 21 दिसम्बर 2023 को प्रातः 10 बजे बरगी जिला जबलपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर व्हाया सहपुरा, डिंडौरी होते हुए शाम 5 बजे अमरकंटक जिला अनूपपुर पहुचेंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अमरकंटक में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे और रात्रि विश्राम अमरकंटक में करेंगे।
=======================
हेतराम का पक्के मकान का सपना हुआ साकार
शहडोल 20 दिसम्बर 2023- प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कच्चे मकान में रहने वाले लोगों के पक्के मकान का सपना पूरा कर दिया है। इसी तारतम्य में शहडोल जिले जनपद पंचायत ब्यौहारी के ग्राम तेंदुआड़ निवासी हेतराम को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मिल चुका है।
हेतराम का कहना है कि पहले मै कच्चे मकान में अपने परिवार के साथ रहता था, कच्चे मकान होने से काफी दिक्कते होती थी। मुझे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान मिला और अब मै अपने परिवार के साथ पक्के मकान में रह रहा हूं, जिससे मुझे अब किसी भी प्रकार की परेशानी नही होती है। मै अपने परिवार के साथ खुशी-खुशी जीवन यापन रहा हूं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पक्का मकान उपलब्ध कराने के लिए धन्यवाद देता हूं।
========================
प्रचार रथ के माध्यम से योजनाओं की दी गई जानकारी
शहडोल 20 दिसम्बर 2023- शहडोल जिले के बुढार जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत कटकोना में विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली गई। विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान लोगों को पीएम आवास, आयुष्मान कार्ड़, उज्जवला योजना जैसे अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रचार रथ के माध्यम से दी गई। विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा योजनाओं के लाभांवित हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया गया।
========================
देवरी में लोगों ने शैला नृत्य कर भारत संकल्प यात्रा का किया स्वागत
शहडोल 20 दिसम्बर 2023- विकसित भारत संकल्प यात्रा शहडोल जिले जनपद पंचायत गोहपारू के ग्राम पंचायत देवरी में जनप्रतिनिधियों की अगुवाई में निकाली गई। विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान स्थानीय लोगो ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का लोगों ने शैला नृत्य कर स्वागत किया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिया गया। शिविर में योजनाओं के लाभाार्थियों ने अपने अनुभव साझा किये। साथ ही प्रचार रथ द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का उदबोधन, योजनाओं की जानकारी एवं योजनाओं से संबंधित चलचित्र प्रदर्शित किये गए।
========================
बराछ में निकाली गई विकसित भारत संकल्प यात्रा, शैला नृत्य कर किया गया स्वागत
शहडोल 20 दिसम्बर 2023- शहडोल जिले के जयसिंहनगर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत बराछ में विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली गई। विकसित भारत संकल्प यात्रा का स्वागत ग्रामीणों ने शैला नृत्य का प्रदर्शन कर किया।
विकसित भारत संकल्प यात्रा में रथ के माध्यम से केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया गया तथा जो पात्र व्यक्ति योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह गए हैं इस यात्रा में उन्हें योजनाओं का लाभ भी दिलाया गया।
========================
लोगों ने ली विकसित भारत संकल्प की शपथ
शहडोल 20 दिसंबर 2023- विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान 20 दिसम्बर 2023 को शहडोल जिले के जनपद पंचायत बुढार के ग्राम पंचायत सेमरा में जनप्रतिनिधियों ने लोगों को विकसित भारत संकल्प की शपथ दिलाई।
========================
फूल मालाओं से लोगों ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया स्वागत
शहडोल 20 दिसंबर 2023- शहडोल जिले के जनपद पंचायत बुढार के ग्राम पंचायत कटकोना में जनप्रतिनिधियों की अगुवाई में विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली गई। ग्राम पंचायत कटकोना पहुंचने पर विकसित भारत संकल्प यात्रा का लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत किया।
========================
ड्रोन से किया गया नैनो यूरिया के छिड़काव का प्रदर्शन
शहडोल 20 दिसंबर 2023- विकसित भारत संकल्प यात्रा आज जनपद पंचायत जयसिंहनगर के ग्राम पंचायत बराछ में पहुँची। यात्रा के दौरान किसानों के समक्ष फसल में ड्रोन से तरल उर्वरक के छिड़काव का प्रदर्शन किया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में 26 जनवरी तक चलेगी ।
0 टिप्पणियाँ