ज्ञानोदय विद्यालय पाण्डव नगर में हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 शुक्रवार 26 जनवरी 2024

DRMS NEWS शहडोल नगर के शिक्षा क्षेत्र में अग्रणी ज्ञानोदय इंग्लिश मीडियम स्कूल (स्व. विक्रम शिक्षा समिति द्वारा संचालित) पाण्डव नगर में हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया।

कार्यक्रम में सर्व प्रथम विद्यालय परिसर में प्राचार्य कृष्ण प्रताप सिंह ने ध्वाजारोहण किया गया तत्पश्चात अतिथि समाजसेवी एवं वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र प्रताप सिंह ने मां सरस्वती, भारत माता भगवान राधा-कृष्ण के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पितकर व विद्यालय के डायरेक्टर के.पी. सिंह ने राम सीता स्वरूप बच्चों को तिलक लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दी, जिसमें देश भक्ति गीत व भजनों के धुन पर डांस कर अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम में एकल डांस में वंदेमातरम वंदेमातरम…..मां तुझे सलाम…,  आज गली-गली अवध साजायेगें, पलके  बिछाएगें राम आयेंगे…, लंदन देखा, पेरिस देखा ये मेरा इंडिया…., रंगीलो मारो डोलना…, प्राण जाए पर वचन न जाई….., जग भूमिया ऐसा न कोई …., यह देश मेरे……., एवं सोलो डांस में मेरा रंग दे बसंती चोला….., ऐसा देश है मेरा….…व वंदे वंदे मातरम वंदे वंदे मातरम….. गीतों के भावपूर्ण धुन पर जमकर नृत्य कर शामिल अभिभावकों व अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 

सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा प्रस्तुत एक के बाद एक बेहतरीन हर नृत्य के बाद विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों व दर्शकों की रह-रह कर भारत माता की जय तथा वंदेमातरम की जयकारे के साथ करताल ध्वनि गूंजती रही। इस अवसर पर प्राचार्य कृष्ण प्रताप सिंह ने सुमधुर देश भक्ति गीत व भजन गाया तथा विद्यालय के शिक्षिकाओं ने मेरे छोपड़ी के भाग्य जाग जायेंगे, राम आयेंगे…….सामूहिक गाया भजन।

कार्यक्रम का संचालन सुश्री साक्षी गुप्ता ने किया वहीं 

अतिथियों का स्वागत सुश्री सोनिया सिंह, सुश्री निधि पाठक सुश्री प्रियंका विश्वकर्मा आयुशी श्रीवास्तव, सुश्री लक्ष्मी कुशवाहा प्रांजली श्रीवास्तव किया और अभार प्रदर्शन सुश्री रोशनी तिवारी ने किया। कार्यक्रम के अंत में संभाग के वरिष्ठ पत्रकार व समाजसेवी वीरेंद्र प्रताप सिंह ने नन्हे-मुन्ने बच्चों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत कर सम्मानित किया।

इस गणतंत्र दिवस की मधुर बेला में पावन अवसर पर  शिक्षिकाओं में सोनिया सिंह, रानू पनिका, साक्षी गुप्ता, प्रियंका विश्वकर्मा, आयुशी श्रीवास्तव, प्रांजली श्रीवास्तव, निधि पाठक, लक्ष्मी गुप्ता, शिवानी तिवारी, प्रियंका सिंह, अर्चना सिंह, रोशनी तिवारी, नीतू रजक, रीना विश्वकर्मा, सोनल सिंह, आशा सोंधिया एवं समस्त स्टाफ सहित बड़ी संख्या में बच्चों के माता-पिताओं की गरिमामय उपस्थिति रही।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========