
लोकतंत्र की पहचान, हर मतदाता करे मतदान- जिला निर्वाचन अधिकारी
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 गुरुवार 25 जनवरी 2024
DRMS NEWS शहडोल। 14 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजित कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य ने कहा कि अच्छे लोकतंत्र की पहचान तब होती है।
जब प्रत्येक मतदाता को अपने मत का प्रयोग कर मतदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शत-प्रतिशत अपने मत का प्रयोग कर अपने जिले, गांव कस्बे को नाम रोशन कर सकते है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य ने कहा कि मतदान के प्रति स्वयं जागरूक रहे और दूसरों को भी मतदान के प्रति जागरूक करना चाहिए।
मतदाता सूची में नाम जोड़ने स्कूलों में लगेंगे कैंप
उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 हेतु मतदाता सूची में युवा मतदाता एवं ऐसे मतदाता जिनका नाम मतदाता सूची में किसी कारण वस नहीं जुड़ पाया था उनका नाम जोड़ने के लिए स्कूलों में कैंप लगाए जाऐंगे।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वान अधिकारी रोमोनुस टोप्पो ने कहा कि लोकतंत्र को मतबूत बनाये रखने के लिए योग्य प्रतिनिधियों को चुनना ही निर्वाचन है।
उन्होंने कहा कि जिनका नाम मतदाता सूची में जुड़ा है एवं जिनका नाम मतदाता सूची में जुड़ना है वे मतदाता सूची में नाम जुड़वा कर मतदान करने अवश्य जायें एवं लोक तंत्र को मजबूत बनाने में सहभागिता निभाएं।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
कार्यक्रम के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त का एलईडी के माध्यम से संदेश वाचन का प्रसारण चलाया गया।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य ने कलेक्टर कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदाता दिवस की शपथ भी दिलाई।
कार्यक्रम के दौरान अनुविभागीय अधिकारी सोहागपुर अरविंद शाह ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में हमारी नैतिक जिम्मेदारी यह है कि चुनाव निष्पक्ष एवं भयमुक्त रूप से सम्पन्न हो।
उन्होंने कहा कि सबसे बड़े लोकतंत्र में निर्वाचन सबसे बड़ा पर्व होता है। निर्वाचन कार्य में निष्पक्ष रूप एवं सम्पर्ण ईमानदारी के साथ कार्य करके लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी सहभागिता निभाएं।
इस अवसर पर विधान सभा निर्वाचन 2023 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारी, बीएलओ एवं मतदाता जागरूकता के तहत निबंध लेखन करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतपुर श्रीमती ज्योति परस्ते, जिला कोषालय अधिकारी राममिलन सिंह सहित निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी, बीएलओ सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
शहडोल नगर में निकाली गई सदभावना दौड़
DRMS NEWS शहडोल। 14 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाताओें को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए कलेक्टर कार्यालय के प्रांगण से गांधी चौराहे तक स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सदभावना दौड़ निकाली गई। सदभावना दौड़ के दौरान सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो, वोट डालने जाना है अपना फर्ज निभाना है के नारे भी लगाए गए। सदभावना दौड़ को अपर कलेक्टर श्री रोमोनुस ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
कृषि विज्ञान मेले का आयोजन 31 जनवरी से
DRMS NEWS शहडोल। कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने जानकारी दी है कि कृषि विज्ञान मेला का आयोजन 31 जनवरी 2024 से 2 फरवरी 2024 तक सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक कृषि विज्ञान केन्द्र के समीप कल्याणपुर में किया जाना है। मेले में प्राकृतिक खेती, उन्नत कृषि यंत्र, उन्नत कृषि की नवीन तकनीकी के संबंध में विस्तार पूर्वक कृषकों को जानकारी दी जायेगी। जिसमें अधिक से अधिक कृषक उपस्थित होकर कृषि संबंधित तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
भारत पर्व पर आयोजित होंगे रंगारंग कार्यक्रम
DRMS NEWS शहडोल। गणतंत्र दिवस की संध्या पर जिला स्तरीय कार्यक्रम मानस भवन में भारत पर्व बघेली लोक गयान सुश्री मान्या पाण्डेय एवं गुदुम्ब बाजा लोकनृत्य श्री दिनेष कुमार भार्वें अपनी संगीत टीम के साथ अपनी संगीत की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में आजादी के तरानें प्रस्तुत किये जाऐंगे। जिले के सभी नागरिकों से इस गरिमामय कार्यक्रम में उपस्थित होने हेतु आग्रह किया गया।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
कलेक्टर, सीईओ जिला पंचायत, अपर कलेक्टर
ने जिलेवासियों को गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं
DRMS NEWS शहडोल। कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने जिले वासियों को 75 वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि हमारे पूर्वजों के संघर्ष उनकी मेहनत के कारण ही हमारे संविधान की सुसज्जिता और प्रत्यक्षता से हमें और हमारे भारत को विश्व का सबसे बड़ा गणतंत्र एवं लोकतंत्र होने का गौरव प्रदान किया है। हमें जाति धर्म और समुदाय से ऊपर उठकर भारतीयता की पहचान देनी होगी और हमारे भारत को सफलता की बुलंदियों तक सबको मिलकर पहुंचाना होगा। साथियों यह स्वर्णिम दिवस हर वर्ष हमको देश प्रेम की भावना से सराबोर कराता है हमें हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और उनके संघर्षों को भी याद दिलाता है। हमें अपने कर्तव्यों को ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाना चाहिए।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन ने जिलेवासियों को देश के 75 वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस लोकतंत्र का महापर्व है। विविध रंगों से सजे भारत के लिए हमारे पुरखों ने एक ऐसी बुनियाद रखी है, जिसमें देश की एकता और अखण्डता, हर एक व्यक्ति की स्वतंत्रता, भाईचारा, समानता और न्याय समाहित है। संविधान की यही मूल भावना है। चुनौतियों से भरे इस समय में संविधान की भावना को बनाए रखने के लिए हम हमेशा प्रतिबद्व है। सीईओ जिला पंचायत ने कहा कि शान्ति और सद्भाव में ही समृद्धि और प्रगति है। आज हम सब पुनः स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों को याद करते हैं, उन्हें शत-शत नमन करते हैं और यह प्रण करते हैं कि हर कीमत पर देश की आजादी, एकता एवं अखण्डता को बनाये रखेंगे। हम सब मिलकर जिले, राज्य एवं देश के गौरव को बढ़ाएंगे।
अपर कलेक्टर रोमोनुस टोप्पो ने जिलेवासियों को 75 वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि यह दिवस सभी से अपेक्षा करता है कि हम अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्य के प्रति भी सजग और सचेत रहें।
उन्होंने कहा कि देश के महान देशभक्त और क्रांतिकारियों की निस्वार्थ देशभक्ति की भावना से प्रेरणा लेकर सभी प्रदेशवासी अपने कार्य को मेहनत, लगन और ईमानदारी से करें। यही हमारे राष्ट्र के प्रति सच्ची देशभक्ति होगी।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========





0 टिप्पणियाँ