DRMS NEWS

DRMS NEWS

कलेक्टर ने मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर, ली परेड की सलामी

हर्षोल्लास, उमंग एवं उत्साह के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 शुक्रवार 26 जनवरी 2024

DRMS NEWS शहडोलशहडोल जिले में 75 वां गणतंत्र दिवस उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह संभागीय मुख्यालय के महात्मा गांधी स्टेडियम में आयोजित किया गया। 

कलेक्टर ने मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर, ली परेड की सलामी

 गणतंत्र दिवस समारोह की मुख्य अतिथि एवं कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड़ की सलामी ली। उन्होंने परेड का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक के साथ किया तथा गगन में रंग बिरंगे गुब्बारे मुक्त किये। 

गणतंत्र दिवस समारोह में पुलिस बल की टुकड़ियों ने हर्ष फायर किया एवं राष्ट्रगान की धुन के साथ तिरंगें झण्डे को सलामी देने के लिये आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत किया। मार्च पास्ट परेड़ कमॉडर सूबेदार श्रीमती राजमति परस्ते, परेड-2 सूबेदार अभिनव राय के नेतृत्व में किया गया।

 मार्च पास्ट में 29 वीं वाहिनी बी कम्पनी विसबल कैम्प शहडोल उप निरीक्षक सत्य प्रकाश तिग्गा, जिला बल शहडोल-1,2,3, होमगार्ड. वन विभाग दक्षिण वनमण्डल, एनसीसी सीनियर, एनसीसी जूनियर, स्काउड गाइड बालिका एवं बालक, रेडक्रॉस बालक एवं बालिका एवं शौर्य दल  की टुकड़ियों ने आकर्षक मार्च पास्ट किया। कलेक्टर एवं समारोह की मुख्य अतिथि श्रीमती  वंदना वैद्य ने परेड कमाण्डरों से परिचय प्राप्त कर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। 

प्रदेश के मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन

 णतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करते हुये कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत इक्कीसवीं सदी के ऐसे रोमांचक दौर से गुजर रहा है, जब सबका विकास लोकतंत्र का शरीर और राम राज्य लोकतंत्र की आत्मा बन गए हैं। 

 विकसित भारत-संकल्प यात्रा वर्ष-2047 तक भारत को विकसित देशों की श्रेणी में लाने की मोदी जी की गारण्टी का प्रतीक बनकर उभरी है। यह यात्रा मोदी जी के मन और प्रदेश के जन-जन के बीच जीवंत संवाद का माध्यम बनी है। 

मध्य प्रदेश में 50 लाख से भी अधिक लोगों को किया लाभान्वित 

 मोदी जी की गारण्टी वाली गाड़ी गाँव-गाँव, नगर-नगर पहुँची और उन वंचितों की जिन्दगी बदलने का माध्यम बनी, जो अब तक सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं ले पाए थे। आज 26 जनवरी को इस यात्रा का समापन है और मुझे यह कहते हुए खुशी है कि यात्रा के दौरान मध्य प्रदेश में 50 लाख से भी अधिक लोगों को लाभान्वित किया गया है। 

 यात्रा में सम्पूर्ण प्रदेश में 2 करोड़ से अधिक नागरिकों का उमंग और उल्लास के साथ शामिल होना यह सिद्ध करता है कि एमपी के मन में मोदी जी हैं और मोदी जी के मन में एमपी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्य सरकार 161 बंदियों को जेल से रिहा करने जा रही है। 

 आज का दिन इन सभी कैदियों और उनके परिवारजनों के जीवन में खुशियों और आशाओं से भरी एक नई जिन्दगी की सुबह लेकर आया है।   

प्रधानमंत्री के आह्वान पर 10 से 15 जनवरी तक महिला सशक्तिकरण एवं युवा ऊर्जा पर केन्द्रित मनाया गया मकर संक्रांति उत्सव

प्रधानमंत्री के आह्वान पर 10 से 15 जनवरी तक महिला सशक्तिकरण एवं युवा ऊर्जा पर केन्द्रित मकर संक्रांति उत्सव मध्य प्रदेश में उल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। 

 स अवसर पर प्रदेश की एक करोड़ 29 लाख लाड़ली बहनों के खातों में एक हजार 576 करोड़ रुपए से अधिक की राशि और 56 लाख से अधिक हितग्राहियों के खातों में 341 करोड़ रुपए की सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि अंतरित की गई।  

 न्होंने कहा कि  यह एक अद्भुत संयोग है कि राष्ट्र-पर्व के ठीक पहले राष्ट्र-गर्व के एक महान प्रसंग ने अयोध्या में स्वर्णिम अध्याय रच दिया है। विश्व हृदय सम्राट हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामय उपस्थिति में नव-निर्मित श्रीराम मंदिर में भगवान श्रीराम की भव्यातिभव्य प्राण प्रतिष्ठा से भारत में राम राज्य की संकल्पना जीवंत और जयवन्त हो गई। 

महाकालेश्वर की नगरी उज्जैन से 5 लाख लड्डू प्रसाद के रूप में मध्य प्रदेश की मिठास भेजी अयोध्या

रोम-रोम में बसने वाले श्रीराम के स्वागत में घर-घर में दीवाली मनाई गई और मंदिर-मंदिर दीप जलाए गए, भजन-कीर्तन किए गए। काल के केन्द्र भगवान महाकालेश्वर की नगरी उज्जैन से 5 लाख लड्डू प्रसाद के रूप में मध्य प्रदेश की मिठास अयोध्या भेजी गई। अयोध्या में श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का पर्व पूरे प्रदेश में अध्यात्म और आस्था के उत्सव के रूप में मनाया गया। 

 भी जिलों में प्रभात फेरियाँ, कलश यात्राएँ निकाली गईं, विशेष स्वच्छता अभियान चलाए गए। मंदिरों, पवित्र नदियों और जलाशयों में दीपदान किए गए। सभी शासकीय भवनों को रोशनी से जग-मग किया गया। 

 श्रीराम कथा सप्ताह में गायन, कथा वाचन, श्रीरामचरित मानस पाठ आधारित प्रतियोगिताओं, भजन संध्याओं, नृत्य नाटिकाओं एवं परिचर्चाओं का आयोजन किया गया। मध्य प्रदेश की धरती से होकर श्रीराम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह में अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं के जगह-जगह स्वागत-सत्कार में प्रदेश वासियों ने फूल और दिल दोनों बिछा दिए। 

प्रदेश के 5 करोड़ 30 लाख गरीब हितग्राहियों को निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण 

 न्होंने कहा कि प्रदेश के 35 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता श्रमिकों को लाभ देते हुए सरकार ने तेन्दूपत्ता संग्रहण दर 3 हजार रुपए प्रति मानक बोरा से बढ़ाकर 4 हजार रुपए प्रति मानक बोरा कर दी है। प्रदेश के 5 करोड़ 30 लाख गरीब हितग्राहियों को निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है। 

 न नेशन-वन राशन कार्ड योजना के तहत 11 लाख से अधिक गरीब परिवारों द्वारा पोर्टेबिलिटी के माध्यम से प्रतिमाह राशन प्राप्त किया जा रहा है। जल जीवन मिशन में अब तक लगभग 67 लाख घरेलू नल कनेक्शन लगाये जा चुके हैं और ग्रामीणों को घर पर ही नल का शुद्ध जल प्राप्त हो रहा है। 

आयुष्मान भारत योजना में लगभग 34 लाख गरीबों का निःशुल्क उपचार

 युष्मान भारत योजना में लगभग 34 लाख गरीबों का निःशुल्क उपचार किया जा चुका है। कुल 12 प्रकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत 56 लाख 83 हजार से अधिक हितग्राहियों को लगभग 341 करोड़ रुपए की राशि का भुगतान इस महीने किया गया है। 

दीनदयाल रसोई योजना के केन्द्रों की संख्या अब 56 से बढ़कर 191

 दीनदयाल रसोई योजना के केन्द्रों की संख्या अब 56 से बढ़कर 191 हो गई है। जनजातीय गौरव दिवस के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जन-मन) प्रारंभ कर विशेष पिछड़ी जनजातियों के समग्र विकास की क्रांतिकारी शुरुआत की गई है। 

विशेष पिछड़ी जनजाति बहुल जिलों में 7 हजार 300 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से निर्माण 

 इसके अंतर्गत प्रदेश में विशेष पिछड़ी जनजाति बहुल जिलों में 7 हजार 300 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से आँगनवाड़ी केन्द्रों, छात्रावासों, बहुउद्देशीय केंद्रों, सड़कों, पुलों और आवासों के निर्माण से 23 जिलों की 4 हजार 597 बसाहटों में निवास करने वाले बैगा, सहरिया एवं भारिया जनजाति के 11 लाख से अधिक भाई-बहन लाभान्वित होंगे।

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का मनमोहा 

 णतंत्र दिवस के अवसर पर महात्मा गांधी स्टेडियम में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई।

 गणतंत्र दिवस समारोह में अध्यक्ष महिला वित्त विकास निगम श्रीमती अमिता चपरा,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रभा मिश्रा, विधायक जयसिंहनगर श्रीमति मनीषा सिंह, एडीजी डीसी सागर, डीआईजी सुश्री सविता सोहने,पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन, नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजूलता पटले, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अरविंद शाह, समाजसेवी कमल प्रताप सिंह,  संतोष लोहानी सहित लोकतंत्र सेनानी, पार्षदगण, पत्रकारगण,समाजसेवी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक विवेक पांडेय अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल एवं श्रीमती अरूणिमा सिंह द्वारा किया गया।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

विभागों द्वारा निकाली गई मन मोहक झांकियां, प्रथम स्थान महिला बाल विकास 

DRMS NEWS शहडोल गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज संभागीय मुख्यालय शहडोल के महात्मा गांधी स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह के दौरान  केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु शासकीय विभागों द्वारा  मन मोहक झांकियां निकाली गई। 

झांकी प्रदर्शन में प्रथम स्थान महिला बाल विकास, द्वितीय जनजाति कार्य विभाग एवं तृतीय स्थान वन विभाग ने प्राप्त किया। 

जिन विभागों द्वारा झांकियां निकाली गई उनमें स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास, शिक्षा विभाग मत्स्य विभाग पालिका जिला पंचायत विभाग, कृषि विकास वन विभाग, जनजाति कार्य विभाग, पीएचई विभाग शामिल थे।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रदर्शन में सेंट एलाइसिस प्रथम 

DRMS NEWS शहडोलसंभागीय मुख्यालय शहडोल में 75 वॉ गणतंत्र दिवस उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह महात्मा गॉधी स्टेडियम में आयोजित हुआ।

गणतंत्र दिवस समारोह में शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अशासकीय सेंटएलाइसिस विद्यालय को प्रथम, शासकीय आवासीय ज्ञानोदय स्कूल विचारपुर द्वितीय तथा अशासकीय स्कूल गुड शेफर्ड कॉन्वेंट को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

परेड प्रदेशन में जिला महिला पुलिस बल और एनसीसी बालिका सीनियर को मिला प्रथम स्थान 

DRMS NEWS शहडोल संभागीय मुख्यालय शहडोल में 75 वॉ गणतंत्र दिवस उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह महात्मा गॉधी स्टेडियम में आयोजित हुआ। गणतंत्र दिवस समारोह में आकर्षक परेड़ का प्रदर्शन किया गया। सशस्त्र बल परेड प्रदर्शन में  प्रथम स्थान जिला महिला पुलिस बल, द्वितीय स्थान सशस्त्र पुलिस बल, तृतीय स्थान जिला पुलिस बल डीएफ 1 एवं अशस्त्र बल परेड प्रदर्शन में प्रथम स्थान एनसीसी बालिका सीनियर, द्वितीय स्थान एनसीसी बालक सीनियर एवं तृतीय स्थान शौर्य दल को प्राप्त हुआ।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मानित

DRMS NEWS शहडोल गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज संभागीय मुख्यालय शहडोल के महात्मा गांधी स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह के दौरान निर्वाचन कार्य सहित अन्य कार्यों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

सम्मानित अधिकारी, कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है उनमें प्रशिक्षण अधिकारी आईटीआई शहडोल संजय गुप्ता, स्टेनो मनोज धुर्वे, सुशील चौधरी, दुर्गाशंकर श्रीवास्तव एवं राकेश गढवाल, उपसंचालक कृषि विभाग के चंद्रभान बागड़ी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी सोहागपुर रघुराज क्रमांक-1 शिक्षक डॉक्टर वेद नारायण शुक्ला, दक्षिण वन मंडल शहडोल के वैसाखू कोल, जनपद पंचायत जयसिंहनगर की ब्लॉक समन्वयक पीएम आवास राम नारायण मिश्रा, स्वास्थ्य विभाग के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी मैकी श्रीमती सरिता साहू साहित्य अन्य विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारी के नाम शामिल हैं। 

 इसी प्रकार पुलिस विभाग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहडोल सुश्री अंजू लता पटले, उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा श्रीमती अंकिता सुल्या, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय शहडोल राघवेंद्र द्विवेदी, कार्यवाहक निरीक्षक थाना प्रभारी बुढ़ार संजय जयसवाल, थाना प्रभारी  अमलाई जय प्रकाश नारायण सहित पुलिस विभाग के  शिव प्रताप सिंह, दिलीप सिंह, अनूप जायसवाल, अरविंद सिंह सहित अन्य पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों शुभकामनाएं भी दी।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ