
कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार
DRMS NEWS अनूपपुर। पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को ने अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार को ज्ञापन देकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुष्पराजगढ़ को सिविल अस्पताल में उन्नयन एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बेनीबारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उन्नयन कराये जाने की मांग की है।
पुष्पराजगढ़ विधायक ने अपने ज्ञापन में उल्लेखित है कि विकासखण्ड पुष्पराजगढ़ अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पुष्पराजगढ़ के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में स्थापित है। उन्होंने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पुष्पराजगढ़ से जिला चिकित्सालय अनूपपुर की दूरी लगभग 37 कि.मी.है।
विकासखण्ड पुष्पराजगढ़ अन्तर्गत कुल जनसंख्या लगभग 250.00 लाख के आस-पास है। एवं विकासखण्ड पुष्पराजगढ़ अन्तर्गत एक सिविल अस्पताल की आवश्यकता है,तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बेनीबारी को सामु.स्वा.केन्द्र में उन्नयन की आवश्यकता है, जिससे स्वास्थ्य सुविधा समय पर उपलब्ध हो सकें।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पुष्पराजगढ़ से स्वास्थ्य संस्थाओं की दूरी निम्नानुसार है- सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पुष्पराजगढ़ करपा की दूरी लगभग 35 कि.मी.। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पुष्पराजगढ़ से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अमरकंटक की दूरी लगभग 40 कि.मी.। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पुष्पराजगढ़ से बेनीबारी की दूरी लगभग 35 कि.मी.।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पुष्पराजगढ़ से कोयलारी की दूरी लगभग 40 कि.मी.। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पुष्पराजगढ़ से पोड़की की दूरी लगभग 30 कि.मी.। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पुष्पराजगढ़ से 6 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खाटी की दूरी लगभग 35 कि.मी.।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पुष्पराजगढ़ से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खम्हरौध की दूरी लगभग 50 कि.मी.। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पुष्पराजगढ़ से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र घाटा की दूरी लगभग 35 कि.मी.पर है।
वर्तमान में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बेनीबारी में कुल बेडो की संख्या 06 है तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बेनीबारी से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करपा की दूरी लगभग 30 कि.मी. पर है तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खम्हरौध की दूरी लगभग 50 कि.मी. पर है एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बेनीबारी से जिला मुख्यालय डिण्डौरी की दूरी 40 कि.मी. पर है, जिससे वहां के आस-पास के ग्रामीणों को अच्छे से स्वास्थ्य सुविधा नही मिल पाती है।
पुष्पराजगढ़ विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को ने प्रभारी मंत्री से अनुरोध किया है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पुष्पराजगढ़ को सिविल अस्पताल में उन्नयन एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बेनीबारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उन्नयन कराये जाने का कष्ट करें,जिससे स्वास्थ्य सुविधा बेहतर हो सके।
पुष्पराजगढ़ विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को ने प्रभारी मंत्री को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पुष्पराजगढ़ की विगत 3 वर्षों की वाह्य रोगी अंतरिक रोगी एवं प्रसव की जानकारी वर्षवार भी प्रदान की है।जिस पर प्रभारी मंत्री ने पुष्पराजगढ़ विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को को उनकी मांगों पर त्वरित कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
जल जीवन मिशन के तहत पुष्पराजगढ़ में समूह जल प्रदाय योजना स्वीकृत ज्ञापन
पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को ने जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार को एक अन्य ज्ञापन में लेख किया है कि पुष्पराजगढ़ विधान सभा क्षेत्र आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है तथा पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण सतही जल स्त्रोत तेजी से गिरते जा रहे है, तथा शुद्ध पेय जल आदिवासी समाज के लोगों को नहीं मिल रहा है, जिससे कई बीमारियों के शिकार हो रहे हैं।
क्षेत्र में पेय जल समस्या को स्थायी निदान हेतु समूह जल प्रदाय योजनाओं की स्वीकृत किया जाना जनहित में होगा। समूह जल प्रदाय योजना समूह में प्रमुख है बसही (जोहिला नदी), करोदी टोला (नर्मदा नदी), गोधन तिपान नदी, करपा (करपा बांध) प्रमुख है।
0 टिप्पणियाँ