DRMS NEWS

DRMS NEWS

डॉ. गोपाल प्रसाद निगम अधिवक्ता, राकेश सिंह व प्राचार्या डॉ. अनीता निगम को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए संविधान की प्रति भेंट कर किया सम्मानित

कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार 

drms news (शहडोल)। भारतीय संविधान के प्रति लोगों के ज्ञान और जागरूकता को बढ़ाने के लिए 22 अप्रैल 2025  प्रदेश की राजधानी भोपाल के श्यामला हिल्स के जनजातीय संग्रहालय के सभागार से संविधान जागरूकता अभियान की मध्य प्रदेश में दुर्गा दास यू.के. केंद्रीय राज्य मंत्री जन जाति मंत्रालय भारत सरकार ने की शुरुआत।

इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए शहडोल जिले के स्कूलों के संचालकों में विवेक पब्लिक हायर सेकंडरी स्कूल के संचालक डॉ. गोपाल प्रसाद निगम अधिवक्ता एवं राकेश सिंह संचालक सेवेन ओसियन स्कूल अमलाई को एवं सत्य साईं स्कूल अंग्रेजी माध्यम की प्राचार्या डॉ. अनीता निगम को  संविधान की प्रति भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुर्गादास उईके केंद्रीय राज्य मंत्री जनजातीय मंत्रालय, धर्मेंद्र सिंह लोधी  राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग मध्य प्रदेश शासन, आशुतोष कुमार सिंह निदेशक, इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ इनफर्मेशन टेक्नोलॉजी (lllT) भोपाल, डॉ. श्रीकांत पाटिल प्रबंध निदेशक, सेंटर फॉर रिसर्च एंड इंडस्ट्रियल स्टाफ परफॉर्मेंस (CRISP), सुरेश कुलकर्णी अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य वनवासी कल्याण आश्रम तथा मुकेश भारद्वाज कार्यक्रम में शामिल रहें। 

विश्वरूप एजुकेशन के निदेशक मुकेश भारद्वाज ने बताया कि विश्वरूप एजुकेशन यह अभियान भारत के संविधान पर छपे हुए विभिन्न चित्रों, गुणों, भावों और संस्कारों को इस देश के विद्यार्थियों में जागृत करने और नागरिक कर्तव्यों को अपनाने का है। 

धर्मेंद्र लोधी ने बताया कि संस्कृति और संविधान का अटूट नाता है और इसको एक साथ सबको समझने और सीखने की आवश्यकता है। केंद्रीय मंत्री दुर्गा दास  सबको भारतीय जीवन शैली और जीवन पद्धति के अनुसरण के लिए आवाहन किया। उन्होंने कहा कि संविधान पर छपे हुए चित्र हर भारतीय को प्रेरणा देने के लिए है । 

इस अवसर पर विश्वरूप ओलंपियाड के नेशनल कोऑर्डिनेटर पवन कुमार शर्मा ने कहा कि हमें संविधान को बचाना नहीं है पढ़ाना है। अपनी बात को समझाते हुए उन्होंने कहा कि संविधान को पढ़ाना है, इसमें लिखे प्रावधानों को जन-जन तक पहुंचाना है। महान राष्ट्र भारत के मानवीय मूल्यों और संस्कारों को हर हृदय में जगाना है।

कार्यक्रम में सम्पूर्ण मध्य प्रदेश से स्कूलों के संचालक उपस्थित हुए, जिसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाले संचालकों को सम्मानित किया गया, वहीं संजीव नगरिया एस.के. गुप्ता, धर्मेंद्र शर्मा, शैलेश तिवारी, मोनू भदोरिया, कुमारी सुरभि पांडेय, कुमारी खुशबू तिवारी, राजेश गुप्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ