DRMS NEWS

DRMS NEWS

श्रीमद् भगवद्गीता महापुराण में भगवान विष्णु के वामन अवतार का वर्णन:कथा व्यास ने किया असुरराज बलि का वर्णन

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर-उमरिया) जिले मानपुर जनपद पंचायत अन्तर्गत ग्राम बरखेड़ा में पत्रकार सुख सागर पाण्डेय के पुत्र स्वर्गीय अक्षय पांडे की बरसी में आयोजित श्रीमद् भगवद्गीता महापुराण की साप्ताहिक कथा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कथा के तीसरे दिन कथावाचक आचार्य श्री गोविंद प्रसाद शुक्ला जी-श्रीधाम वृंदावन ने भगवान विष्णु के पांचवें अवतार वामन अवतार की कथा का वर्णन किया।

कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए केशव प्रसाद विश्वकर्मा (लाली) ने कहा कि आयोजित महापुराण कथा में आचार्य श्री गोविंद प्रसाद शुक्ला बताया कि भगवान विष्णु ने वामन रूप में यह अवतार तब लिया था, जब असुरराज बलि ने देवताओं से स्वर्ग छीन लिया था। श्री महराज ने कहा कि वामन एक बौने ब्राह्मण के वेश में राजा बलि के पास पहुंचे और उनसे रहने के लिए तीन पग भूमि मांगी।

राजा बलि ने दान देने का वचन दिया। इसके बाद वामन देव ने अपना विराट रूप धारण कर एक पग में धरती और दूसरे पग में स्वर्ग को नाप लिया। तीसरा पग रखने के लिए कोई जगह नहीं बची, तो राजा बलि ने अपना सिर आगे कर दिया। वामन देव ने बलि के सिर पर पैर रखकर उन्हें पाताल लोक भेज दिया और देवताओं को स्वर्ग वापस दिला दिया।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ