
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (मानपुर-उमरिया)। राजस्थान के अजमेर जिला स्थित पुष्कर में महाब्रह्मण समाज का धर्मशाला स्थापित है। इस धर्मशाला के जीर्णोद्वार, स्वच्छ रखाव के आचार्य ब्राह्मण धर्मशाला की प्रबंधकारिणी के पदाधिकारियों को आगामी 15 मार्च 2026 को महाराणा प्रताप समाज सेवा सम्मान पत्र व साथ में पगड़ी, शाल श्रीफल से सम्मानित किया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए अखिल भारतीय महा ब्राह्मण सुधार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित रामदेव शर्मा ने इस अवसर पर महा ब्रह्मण समाज के सभी लोगों से आग्रह किया है कि जो लोग संगठन के इस कार्यक्रम में सम्मिलत होना चाहते हों, वह लोग अपना नाम राष्ट्रीय संगठन कार्यलय में 28 फरवरी तक लिखवा दें, ताकि आपका नाम सूची में दर्ज कर धर्मशाला प्रबंधन के पास भेजा जा सके।
सूची में आपका नाम भेजने पर धर्मशाला प्रबंधन रहने ठहरने की उचित स्थान और उचित सुविधाएं उपलब्ध करा सकेगा । आपका रहना ठहराना सब कुछ फ्री है आपको कोई शुल्क नहीं देना होगा पुष्कर जाने के लिए अपना नाम शीघ्र से शीघ्र राष्ट्रीय संगठन कार्यलय में दर्ज करालें
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।
0 टिप्पणियाँ