DRMS NEWS

DRMS NEWS

महाशिवरात्रि पर मानपुर में निकली भगवान भोलेनाथ की भव्य व अलौकिक बारात

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर-उमरिया) पवित्र पर्व महाशिवरात्रि के अवसर पर मानपुर नगर में भगवान भोलेनाथ की भव्य एवं अलौकिक बारात बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली गई। नगरवासियों ने पूरे उत्साह और भक्ति भाव से इस दिव्य आयोजन में भाग लिया। भगवान शंकर और माता पार्वती की सजीव झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

बारात की शुरुआत रेंज ऑफिस के सामने से हुई, जो बस स्टैंड होते हुए नगर के मुख्य बाजार मार्ग से निकली। इस दौरान डीजे, ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की गूंज से पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। श्रद्धालु “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष के साथ नाचते-गाते आगे बढ़ते रहे।

बारात में भगवान भोलेनाथ के विकराल रूप का विशेष प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहा। शिवगणों के वेश में सजे युवाओं ने अद्भुत प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर बारात का स्वागत किया। नगर के विभिन्न समाजसेवी संगठनों द्वारा जलपान एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई। बारात मुख्य बाजार से होते हुए पुरानी बाजार पहुंची, जहां विशेष पूजन-अर्चन और आरती का आयोजन किया गया। पूरा क्षेत्र रोशनी और सजावट से जगमगा उठा। सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने में स्थानीय प्रशासन एवं स्वयंसेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

आयोजक समिति ने बताया कि यह आयोजन हर वर्ष महाशिवरात्रि पर किया जाता है, जिसमें नगरवासियों की सक्रिय भागीदारी रहती है। इस वर्ष भी भारी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। मानपुर नगर में निकली इस भव्य शिव बारात ने न केवल धार्मिक आस्था को प्रगाढ़ किया, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे का भी संदेश दिया। आयोजन समूह को इस सफल और भव्य कार्यक्रम के लिए नगरवासियों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ