DRMS NEWS

DRMS NEWS

प्रधानमंत्री जन-मन योजनान्तर्गत 371:04 लाख की लागत से 50 सीटर बालक एवं बालिका छात्रावास निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन रविवार 08 फरवरी को

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर-उमरिया)मानपुर नगर में शिक्षा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ने जा रही है जिसमें संदीपनी सीएम राइज स्कूल मानपुर के नवीन विद्यालय भवन के साथ-साथ बालक छात्रावास एवं बालिका छात्रावास भवन निर्माण कार्य होना है जिसमें उत्कृष्ट हायर सेकेण्डरी स्कूल मानपुर, उमरिया (म.प्र.) में प्रधानमंत्री जन-मन योजनान्तर्गत 371:04 लाख की लागत से 50 सीटर बालक एवं बालिका छात्रावास निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन रविवार 08 फरवरी 2026 को दोपहर 02 बजे को सम्पन्न होगा।

बताया गया है कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि - सुश्री मीना सिंह पूर्व केबिनेट मंत्री म.प्र. शासन एवं विधायक मानपुर, विशिष्ट अतिथि श्रीमती भारती सोनी अध्यक्ष नगर पंचायत मानपुर, अध्यक्षता श्रीमती ममता सिंह जनपद अध्यक्ष मानपुर होंगी। 

मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि आपको बता दें इस महत्वाकांक्षी परियोजना के अंतर्गत कुल 3 करोड़ 71 लाख रुपये की स्वीकृत राशि से आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालय भवन तथा बालक एवं बालिका छात्रावास का निर्माण किया जाएगा। इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सुरक्षित एवं सुलभ आवास सुविधा प्राप्त होगी, जिससे दूर-दराज़ के ग्रामीण अंचलों के छात्र-छात्राओं को विशेष लाभ मिलेगा।

इस संबंध में विधायक ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज के विकास की रीढ़ होती है और सीएम राइज स्कूल जैसी योजनाएं प्रदेश के भविष्य को सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होंगी। उन्होंने कहा कि छात्रावास निर्माण से विशेषकर ग्रामीण, आदिवासी एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने में मदद मिलेगी।

इस भूमि पूजन कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, विद्यालय परिवार, शिक्षकगण, अभिभावक, पदाधिकारी, कार्यकर्ता बंधु सहित बड़ी संख्या में नागरिक से पहुंचने का आग्रह किया गया है, जिससे शिक्षा के विकास में आप सभी की सहभागिता सुनिश्चित हो सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ