DRMS NEWS

DRMS NEWS

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का मानपुर आगमन पर सैकड़ों कांग्रेसजनों किया जोरदार स्वागत

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर-उमरिया)मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष वरिष्ठ कांग्रेस नेता उमंग सिंघार के मानपुर आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जानकारी के अनुसार कल रात लगभग 10 बजे शहडोल से सड़क मार्ग द्वारा बांधवगढ़ जाते समय उनका मानपुर में आगमन हुआ। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय कोल भी उनके साथ मौजूद रहे।

नगर के प्रतिष्ठित मनोहर चाय प्रतिष्ठान पर सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक एकत्रित हुए और फूलमालाओं के साथ नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार एवं जिला अध्यक्ष विजय कोल का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर नेताओं का स्वागत किया तथा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर भी टिप्पणी करते हुए आरोप लगाया कि वर्तमान में प्रदेश में सत्ता पर काबिज भाजपा सरकार भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है और विपक्ष की आवाज को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अन्याय और अत्याचार के खिलाफ मजबूती से संघर्ष करते रहना चाहिए।

स्वागत कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष उमाशंकर पटेल, युवा नेता विजय गौतम, कांग्रेस नेत्री रोशनी सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी ज्ञान प्रकाश पटेल, एनएसयूआई अध्यक्ष ऋतिक प्यासी, मंडलम अध्यक्ष भोला पटेल, कुश परिहार, चंद्रेश गुप्ता, अमर प्यासी, विकास गौतम, रोशन खान, छोटू खान रवि सेन सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ