DRMS NEWS

DRMS NEWS

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर मे व्यवस्थाएं हुई बदहाल, बीएमओ की मनमानी हुई हावी,निजी शव वाहन चालक बने ड्रेसर,कर रहे मरहम पट्टी

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर-उमरिया)उमरिया जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर मे व्यवस्थाएं बदहाल है।बीएमओ की मनमानी अब इतनी हावी हो चुकी है कि अनाधिकृत रूप से और निजी शव वाहन चालक लोगों को मरहम पट्टी करते देखे जा रहे हैं। मामले से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।वीडियो मे साफ देखा जा सकता है कि अस्पताल मे ड्रेसर के रूप मे अनाधिकृत व्यक्ति जो निजी शव वाहन का चालक है लोगो को मरहम पट्टी कर रहा है,  वहीं ड्रेसर नदारत है।

यह जानकारी देते हुए समाजसेवी मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि सूत्र बताते हैं कि ड्रेसर एक हफ्ते से काम से गायब है, लेकिन जैसे ही मामले की भनक कुछ स्वास्थ्य कर्मियों को लगी वैसे ही उन्होंने तत्काल उपस्थिति पंजी मे छुट्टी दर्शाते हुए CL लगा दिया गया। मामले मे जनपद पंचायत मानपुर क8 सदस्य रोशनी सिंह ने भी अस्पताल मे अव्यवस्था के आरोप लगाए हैं।हालांकि इलाज के लिए नए डॉक्टर तो है जो अपना काम करते हैं लेकिन व्यवस्थाएं चौपट है।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ