DRMS NEWS

DRMS NEWS

पनपथा गांव मे घरेलू हिंसा का शिकार हुई वृद्ध महिला,पहले बहू ने पीटा, फिर कलयुगी पुत्र ने पीट पीटकर कर किया लहूलुहान, बीच बचाव करने आई छोटी बहू को भी पीटा,थाना इंदवार में की गई रिपोर्ट

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर-उमरिया) पुलिस थाना इंदवार अंतर्गत ग्राम पनपथा में घरेलू विवाद पर कलयुगी पुत्र पर अपनी माँ के साथ जमकर मारपीट कर लहूलुहान करने के आरोप है। इतना ही नही आरोपी पुत्र ने इस दौरान बीच बचाव करने आई छोटी बहू के साथ भी मारपीट की है।  इस घटना मे पीड़ित मां और बहू को सिर में चोंट आई है वे लहूलुहान हो गए है। 

मनोज श्रीवास्तव को जैसा की घरेलू हिंसा घटना के संबंध में पीड़िता वृद्ध महिला सरोज ताम्रकार ने अपनी आपबीती बताई कि घरेलू आपसी विवाद को लेकर पहले उसकी बहू ने उसके साथ मारपीट और फिर उसके पुत्र ने उसके साथ लात घूंसे से जमकर मारपीट कर पटक दिया, जिससे उसके सिर मे चोंट आई है। इतना ही नही बीच बचाव करने आई छोटी बहू के साथ भी मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी है।  फिलहाल घटना की रिपोर्ट थाना इंदवार में की गई है जहां पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं मे एफआईआर दर्ज की है।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ