DRMS NEWS

DRMS NEWS

उमरिया जिले की सबसे बड़ी तहसील मानपुर, बदहाली एवं उपेक्षा में जिले में नंबर वन

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर-उमरिया)मानपुर तहसील सिर्फ 3 बाबू छोटी तहसील बांधवगढ़ में 7 बाबू फर्क साफ़ है जिला मुख्यालय में अफ़सर बैठे फ्री माइंड पर वहीं जिला मुख्यालय से सुदूर ग्रामीणांचलों में हितग्राही भले ही तहसील के चक्कर काटता रहे,आम जन मानस में कहावत है कि मानपुर क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक का स्वभाव सहज है इस कारण जिला प्रशासन की उदासीनता से मानपुर तहसील उपेक्षा के शिकार से जूझ रहा है। 

समाजसेवी मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि "बांधवगढ़ तहसील में 7 बाबू जिले की सबसे बड़ी तहसील मानपुर में सिर्फ 3 बाबू" आम जनता की तकलीफों को बयां तो नहीं कर सकता, किंतु तहसील का चक्कर लगाने वालों की आप बीती को बतला सकता हूं दूर के गांवों से आने वाले किसान भाइयों, मजदूर व्यक्ति किराया लगाकर तहसील के चक्कर बार बार लगाते हैं वजह तहसील में बाबू की कमी, तहसील का कार्य बड़ी धीमी गति से हो रहा है। 

श्री श्रीवास्तव का कहना है कि सूत्र कहते तो यह भी हैं कि बाबू की भरपाई अब पटवारी करेगें। जमीन से जुड़े व्यक्तियों को किसानों का पंजीयन करने वाले पटवारी अब तहसील में फाइल लिख रहे हैं ऐसे में हितग्राही तहसील का चक्कर बार बार लगाएगा। जिले के कलेक्टर से अपेक्षा है कि मानपुर तहसील को उपेक्षा के शिकार से बचा लें एवं जिले की सबसे बड़ी तहसील में बाबू की कमी को पूर्ण करें जिससे हितग्राही का कार्य सरलता के साथ साथ चल रहे न्यायालयों में प्रकरण में तेजी आ सके।

भीषण गर्मी में अधिवक्ताओं के लिए टीन शेड का निर्माण सर्वसुविधा युक्त हो एवं तहसील परिसर के भीतर बाटर कूलर लगे

समाजसेवी श्री श्रीवास्तव ने यह भी बताया कि जनहित में पक्षकारों सहित तहसील क्षेत्र में आने वाले आम आदमी एवं तपती धूप में बैठने वाले अधिकवक्ताओं के लिए टीन शेड का निर्माण सर्वसुविधा युक्त हो एवं तहसील परिसर के भीतर हैंडपंप की व्यवस्था आम जन मानस के लिए हो साथ में बाटर कूलर लगाया जाए जिससे आम जन मानस के साथ अधिवक्ताओं को भी ठंडा पानी मिल सके।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ