DRMS NEWS

DRMS NEWS

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मिश्रित हाई स्कूल की कक्षा 10 वीं में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर वैष्णवी पासी, दुर्गा सोनी, दीप्ति राठौर व मिनहाज फातिमा खान विद्यालय सहित शिक्षकों का बढ़ाया मान



संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (शहडोल)दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मिश्रित हाई स्कूल के शैक्षणिक सत्र 2025-26 का कक्षा 10वीं (सी.बी.एस.ई. बोर्ड) का परीक्षा परिणाम अत्यंत गौरवपूर्ण एवं सराहनीय रहा। विद्यालय ने इस वर्ष 100 प्रतिशत परिणाम प्राप्त कर उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की है, जिससे समूचे विद्यालय परिवार में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण व्याप्त है।

जानकारी के अनुसार विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं में प्रमुख रूप से- वैष्णवी पासी 93.40 प्रतिशत, दुर्गा सोनी 89.80 प्रतिशत,  दीप्ति राठौर 88.80 प्रतिशत,  मिनहाज फातिमा खान 84.20 प्रतिशत इन सभी विद्यार्थियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय का नाम गौरवंवित किया है।

छात्र-छात्राओं की इस बेहतरीन सफलता पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमति प्रभा कुशवहा ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की लगन एवं परिश्रम, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सतत सहयोग को दिया।

सभी शिक्षकों सहित विद्यालय परिवार ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम बनाए रखने का संकल्प लिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ