
drms news (मानपुर-उमरिया)। जिले के ग्राम सुखदाश में अवैध शराब के खिलाफ जन-जागरण अब खुलकर सामने आने लगा है। रविवार को अमरपुर शराब दुकान के लाइसेंसी ठेकेदार लक्ष्मी जयसवाल के कथित गुर्गे गांव में अवैध शराब की पैकारी पहुंचाने पहुंचे, लेकिन इस बार उन्हें ग्रामीणों के गुस्से का सामना करना पड़ा।
गांव के जागरूक युवाओं ने न सिर्फ इस अवैध खेप का विरोध किया, बल्कि मौके पर ही उन्हें वापस लौटा दिया। युवाओं ने साफ शब्दों में चेतावनी दी—“हम अपने गांव को नशे का अड्डा नहीं बनने देंगे, चाहे इसके लिए हमें कितनी भी लड़ाई क्यों न लड़नी पड़े।”
सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिरकार ठेकेदार के गुर्गे इतनी बेखौफ होकर गांव-गांव अवैध शराब कैसे पहुंचा रहे हैं? क्या आबकारी विभाग और स्थानीय प्रशासन को इसकी भनक नहीं है, या फिर सब कुछ जानते हुए भी आंखें मूंद ली गई हैं?
स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। लंबे समय से सुखदाश और आसपास के ग्रामीण इलाकों में अवैध शराब की पैकारी की शिकायतें उठती रही हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ कागजी खानापूर्ति होती है।अब जबकि गांव के युवाओं ने खुद मोर्चा संभाल लिया है, प्रशासन की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। अगर समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो यह मामला सिर्फ विरोध तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि बड़े जनआंदोलन का रूप ले सकता है।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।
0 टिप्पणियाँ