
drms news (मानपुर-उमरिया)। माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा बुधवार को घोषित कक्षा 10 वीं और 12 वीं के परीक्षा परिणामों में उमरिया जिले के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
यह जानकारी देते हुए मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि कक्षा 12 वीं जीव विज्ञान संकाय में नव ज्योति अकादमी हायर सेकेंडरी स्कूल मानपुर के छात्र कार्तिक शर्मा ने 500 में से 490 अंक प्राप्त कर प्रदेश की टॉप-10 सूची में स्थान बनाया। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय सहित पूरे जिले में खुशी का माहौल है।
इसी प्रकार कक्षा 10 वीं की परीक्षा में वैष्णवी गुप्ता (पिता अनिरुद्ध गुप्ता) ने 500 में से 492 अंक हासिल कर प्रदेश स्तर पर 8वां स्थान प्राप्त किया, जिससे जिले का गौरव बढ़ा है। इसके अलावा कक्षा 10 वीं की प्रावीण्य सूची में शासकीय संदीपनी मॉडल उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय पाली के छात्रों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। अर्पिता द्विवेदी– 490/500, आराधना मेहरा– 490/500 व स्वाति पटेल– 490/500 इन सभी छात्राओं ने प्रदेश में 10 वां स्थान हासिल कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया।
जिले में छात्रों की इस सफलता पर शिक्षकों, अभिभावकों और जनप्रतिनिधियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। लगातार बेहतर परिणामों से यह साबित हो रहा है कि उमरिया जिले में शिक्षा का स्तर निरंतर ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।
0 टिप्पणियाँ