
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (शहडोल)। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष- मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि एक जानकारी के अनुसार रीवा से मुंबई (सीएसएमटी) चलने वाली स्पेशल ट्रेन को नियमित किया जा रहा है, लेकिन उसका रूट कटनी जबलपुर इटारसी होकर ही रहेगा।
मनीष श्रीवास्तव ने कहा कि सोशल मीडिया पर मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री और अपने को विंध्य का नेता मानने वाले श्री राजेंद्र शुक्ला जी लगातार इस ट्रेन को चलाए जाने से हर्षित हैं और कह रहे हैं कि यह विंध्य के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है इससे पूरे विंध्यवासियों को बड़ी राहत और लाभ मिलेगा, वह ही स्वयं इस ट्रेन को नियमित किए जाने के अवसर पर 23 अप्रैल को हरी झंडी भी दिखाएंगे ऐसा भी वह बता रहे हैं।
मनीष श्रीवास्तव ने कहा कि अपने आप को विंध्य क्षेत्र का नेता मानने वाले श्री राजेंद्र शुक्ला जी केवल रीवा के नेता हैं इसलिए केवल रीवा का ही भला करते और चाहते हैं, सारी सुविधाएं वह रीवा को ही देना चाहते हैं इसका सबसे बड़ा उदाहरण है नया मैहर जिला बना उसके क्षेत्र को बाद में कटौती करके कई गांवों और व्हाइट टाइगर सफारी को पुनः रीवा में मिलवा लिया।
उन्होंने कहा कि ये बात तो विंध्य की कर रहे हैं तो क्या विंध्य क्षेत्र में शहडोल संभाग नहीं आता है जबकि वह यहां के प्रभारी मंत्री भी हैं तो वह यहां क्या केवल घूमने के लिए आते हैं, इस ट्रेन को अगर नियमित करके चलना था ही तो हमने पूर्व से मांग की है कि कटनी के बाद उमरिया- शहडोल- अनूपपुर- पेंड्रा रोड- होकर बिलासपुर से मुंबई चलाया जाए जिससे विंध्य क्षेत्र के शहडोल संभाग के तीनों जिले वासियों को इसका लाभ और सुविधा मिल सके, लेकिन ऐसा नहीं हो सका, जबकि यह देश के एकमात्र आदिवासी संभाग शहडोल के साथ अन्याय और पक्षपात पूर्ण रवैया है।
मनीष श्रीवास्तव ने कहा कि शहडोल संभाग की सांसद और सभी विधायक तो इतने डरे हुए हैं कि, वह प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रेल मंत्री मुख्यमंत्री के खिलाफ तो छोड़िए एक प्रभारी मंत्री जो शहडोल की दुर्दशा कर रहा है उसके खिलाफ भी नहीं बोलना चाहते हैं जबकि इन सभी को चुनाव शहडोल संभाग की धरती में ही लड़ना है,कब तक इस तरह के कृत्य करेंगे आने वाली पीढ़ियां इनको कोसेंगी और कभी माफ नहीं करेंगी।
मनीष श्रीवास्तव ने रेल मंत्री से मांग की है की रीवा से मुंबई और मुंबई से रीवा चलने वाली सुपर फ़ास्ट ट्रेन को वाया कटनी- उमरिया- शहडोल- अनूपपुर पेंड्रा रोड बिलासपुर होकर चलाया जाए अभी भी इसमें सुधार किया जा सकता है, क्योंकि वाया कटनी-जबलपुर बहुत सी ट्रेने हैं जो मुंबई के लिए जाती हैं, इस ट्रेन को शहडोल संभाग होकर चलाया जाता है तो इस क्षेत्र के तीन जिलों के निवासियों और लगभग 25 लाख से अधिक जनता को इस सुविधा का लाभ मिल सकेगा तथा मुंबई के लिए सीधी ट्रेन सुविधा से जुड़ सकेंगे।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ