
drms news (मानपुर-उमरिया)। मुख्यमंत्री के नाम प्रदेश में पत्रकारगण के साथ अभद्र व्यवहार तथा अन्य घटनायें हो रही व रीवा जिले के वरिष्ठ पत्रकार राजनारायण मिश्रा एवं उनकी बीमार पत्नी के साथ संजय गांधी अस्पताल रीवा में अभद्र व्यवहार करने वाले कर्मचारियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के संबंध में भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ (आईएफ डब्लूजे) ने कलेक्टर रीवा को सौंपा ज्ञापन।
भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ (आईएफडब्लूजे) ने ज्ञापन में उल्लेखित है कि प्रदेश में पत्रकारगण के साथ अभद्र व्यवहार तथा अन्य घटनायें हो रही हैं, मध्य प्रदेश के विदिशा जिला के लटेरी आनन्दपुर में पत्रकार मनीष शर्मा के साथ अभद्र व्यवहार के बाद आपराधिक मामला भी दर्ज कराया गया।
इस मामले में अभी तक कोई राहत नहीं मिली, तब तक एक दूसरा मामला रीवा के संजय गांधी अस्पताल से देखने में आया। संजय गांधी अस्पताल में वरिष्ठ पत्रकार राजनारायण मिश्रा के साथ अभद्रता कर पुलिस ने निरूद्ध करा दिया गया था।
रीवा के पत्रकार साथियों के अनुसार जिला मुख्यालय पर राजनारायण मिश्रा पत्रकारिता कर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। विगत दिवस उनकी धर्मपत्नी का स्वास्थ्य खराब हो गया, उन्हें उपचार के लिए राजनारायण मिश्रा संजय गांधी अस्पताल लेकर गये। वहां पर उन्हें बीमार धर्मपत्नी का उपचार तो नहीं मिला इसके विपरीत वरिष्ठ पत्रकार राजनारायण मिश्रा व उनकी पत्नी के साथ अभद्र व्यवहार किया गया।
पत्रकार श्री मिश्रा अपनी धर्मपत्नी के इलाज हेतु बार-बार अनुरोध करते रहे, लेकिन उपस्थित सुरक्षाकर्मी पैरामेडिकल स्टाफ तथा चिकित्सक गण द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। उनकी बीमार पत्नी को बिना इलाज के ही अस्पताल में कैद रखा गया।
कड़े संघर्ष के पश्चात सुबह दोनों पति पत्नी मुक्त होकर रीवा से जबलपुर पहुंचे। बीमार पत्नी की हालत गंभीर होने पर उन्हें नागपुर ले जाया गया। यहां इलाज के कुछ दिन बाद वापस रीवा के जिला चिकित्सालय में दाखिल कराया गया है।
इस घटना को लेकर रीवा के सभी पत्रकारगण द्वारा एकजुट होकर पीड़ित पत्रकार व उनके परिवार को राहत देने के लिए कार्य किया, लेकिन अभी तक संजय गांधी अस्पताल प्रबंधन द्वारा पत्रकार के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले कर्मचारी व चिकित्सक के विरूद्ध कोई कार्यवाही नहीं की गई है।
भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ (आईएफ डब्लूजे) की मध्य प्रदेश इकाई मध्य भारत वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन वरिष्ठ पत्रकार व उनकी पत्नी के साथ हुये अभद्र व्यवहार निंदा करते हुये मांग करती है कि शीघ्र से शीघ्र इस पर कार्यवाही किया जाना चाहिए। ज्ञापन सौंपते समय रीवा संभाग सहित शहडोल संभाग के कई पत्रकार गण उपस्थित रहे।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।
0 टिप्पणियाँ