
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (मानपुर-उमरिया)। NEET पेपर लीक मामले को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मानपुर ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मानपुर के अध्यक्ष उमाशंकर पटेल के नेतृत्व में बस स्टैंड मानपुर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि NEET जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में पेपर लीक होना देश के लाखों छात्रों और अभिभावकों के विश्वास पर सीधा प्रहार है। वर्षों की मेहनत, आर्थिक संघर्ष और सपनों के सहारे परीक्षा देने वाले छात्रों के भविष्य के साथ इस तरह का खिलवाड़ बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
दोषियों पर कठोर कार्रवाई नहीं हुई और छात्रों को न्याय नहीं मिला, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा
कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रही अनियमितताएं शिक्षा व्यवस्था की गंभीर खामियों को उजागर कर रही हैं। कांग्रेस ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफे की मांग की। नेताओं का कहना था कि जब देश का युवा अपने भविष्य को लेकर सड़कों पर सवाल पूछ रहा हो, तब जवाबदेही तय होना जरूरी है। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि पेपर लीक मामले में दोषियों पर कठोर कार्रवाई नहीं हुई और छात्रों को न्याय नहीं मिला, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय कोल, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अनुराग सिंह, अंबुज, युवा नेता विजय गौतम, यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव विक्रम सिंह, जनपद सदस्य रोशनी सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी मनोज सिंह, ज्ञान प्रकाश पटेल, विष्णु तिवारी, कुशलेंद्र तिवारी, लाल भवानी सिंह, मंडलम अध्यक्ष सुदामा सेन, भोला पटेल, सुरेश पटेल, रण दमन सिंह, पंकज गौतम, शेख आशिक, गया प्रसाद पटेल, रामा नामदेव, कुश परिहार, राम नरेश सिंह हृतिक प्यासी, शिव शरण पटेल, रवि सेन, सीताराम चौधरी, अजय सिंह सोमवंशी, प्रफुल्ल सिंह, अमृत लाल सिंह, चंद्र शेखर पटेल, रवि केवट, गोल्डी सेन, रामजी गौतम सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ