DRMS NEWS

DRMS NEWS

रेंजर का एक और अनियमिता उजागर हुई, भवन निर्माण से पहले ही निकाली लाखों की राशि

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर-उमरिया) जिले में वन विकास निगम के द्वारा लाखों करोड़ों रुपए के किए गए अनियमिता की फेहरिस्त बड़ी लंबी है। पौधारोपण से लेकर मजदूरी भुगतान में हुए लाखों करोड़ों के अनियमिता के बाद अब भवन निर्माण में भी अनियमिता किए जाने की जानकारी सामने आई है। 

यह जानकारी देते हुए मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि सूत्र बताते हैं कि वन विकास निगम में जब से मंडल प्रबंधक अमित पटौदी और रेंजर योगेश गुप्ता पदस्थ हुए हैं, तब से विभाग में अनियमिता चरम पर है ... ? ताजा मामला वन विकास निगम उमरिया के ग्राम बरही से सामने आया है, जहां कैम्पा मद से जांच नाका और भवन का निर्माण किया जाना था, जिसकी अनुमानित राशि लगभग 15 लाख रुपए बताई गई है। भवन निर्माण का जिम्मा रेंजर योगेश गुप्ता को दी गई थी। 

यह बताया गया कि भवन निर्माण का कार्य 31 मार्च से पहले किया जाना था लेकिन 2 महीने बीतने के बाद भी निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ अभी भी कुछ काम बाकी है। लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि रेंजर के द्वारा भवन निर्माण की पूरी लाखों की राशि कार्य पूरा होने के पहले ही निकाल ली गई।

इस संबंध में जानकारी मिल रही है कि जिसमें यह भी पता चला कि जांच नाका और भवन निर्माण में लगने वाली रेट वहीं आसपास के जंगलों से निकल गई है इसके अलावा इसमें जी एट का निर्माण किया गया है। वहीं आसपास के गांव की बिना नंबर की ईंट उपयोग की गई है। बताया गया कि मिट्टी भटान भी जंगल की मिट्टी से किया गया है। मतलब साफ है इस पूरे निर्माण कार्य में रेंजर ने भारी अनियमिता करते हुए शासन की लाखों रुपए की राशि की बलि चढ़ाई है। हालांकि रेंजर योगेश गुप्ता का अनियमिता में यह कोई पहला मामला नहीं है, इसके अलावा भी कई ऐसे मामले हैं, जिसमें उनकी संलिप्तता बाताई जा रही है।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ