DRMS NEWS

DRMS NEWS

सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मानपुर में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस


संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया
http://www.drmsnews. online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर-उमरिया)अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के पावन अवसर पर सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मानपुर में एक भव्य सामूहिक योगाभ्यास एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम विद्यालय के व्यवस्थापक हरीश कुमार विश्वकर्मा प्राचार्य श्रवण कुमार तिवारी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। 

विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य “योग अपनाएं – स्वस्थ, संतुलित और सशक्त जीवन का संदेश फैलाना” था। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, अभिभावकगण, पूर्व छात्र और नगर के अनेक सम्मानित नागरिक शामिल हुए, जिन्होंने इस पुनीत आयोजन को भव्यता प्रदान की।

आयोजन के दौरान योग को स्वास्थ्य का आधार और निरोग जीवन का सच्चा उपहार बताते हुए इसे दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया गया। इस सामूहिक प्रयास से विद्यालय परिसर में स्वास्थ्य और सकारात्मकता का वातावरण देखने को मिला। विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ