DRMS NEWS

DRMS NEWS

दो दिन से लापता युवक का शव व मोटरसाइकिल कुएँ में मिला , पुलिस जाँच में जुटी


संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया
http://www.drmsnews. online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर-उमरिया)जिले के इंदवार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम असोढ़ में सोमवार दोपहर एक कुएं से एक व्यक्ति का शव एवं उसकी बाइक बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि गुमशुदा कामता पटेल उम्र लगभग 58 वर्ष पिता स्वर्गीय सुग्रीम पटेल, निवासी ग्राम चिमटा 20 जून शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकले थे, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल रहा था।परिजनों द्वारा उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट अमरपुर चौकी में दर्ज कराई गई थी,सोमवार को ग्राम असोढ़ स्थित माटिहाईहार मे एक कुएं में बाइक और शव दिखाई देने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक पहचान कामता पटेल के रूप में की गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही इंदवार थाना प्रभारी एवं अमरपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। घटना से परिजनों और क्षेत्र में शोक का माहौल है।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ